कड़ा आक्रोश :लगातार नाबालिग लड़कियों से जुड़े “लव जिहाद” के मामले सामने आ रहे हैं, जो समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। विश्व हिंदू परिषद जिला दरभंगा के शहर जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला दरभंगा के द्वारा आज एक गंभीर विषय पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया है। संगठन का कहना है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार नाबालिग हिंदू लड़कियों से जुड़े “लव जिहाद” के मामले सामने आ रहे हैं, जो समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन के अनुसार, कई मामलों में पीड़ित परिजनों द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। विशेष रूप से कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में 2026 के जनवरी माह को हुई घटना का उल्लेख करते हुए मधुकर ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण एक हिंदू लड़की की निर्मम हत्या हो गई, जो अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। इसके अतिरिक्त कमतौल थाना एवं केवटी थाना शहीद दरभंगा के अन्य क्षेत्रों में भी नाबालिग लड़कियों के मामलों में अब तक संतोषजनक कार्रवाई या बरामदगी नहीं हो पाई है, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री राजीव प्रकाश मधुकर ने इस विषय पर कहा कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। उन्होंने समाज से भी अपील की कि ऐसे संवेदनशील मामलों में जागरूक रहें और कानून के दायरे में रहकर पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहयोग करें। अंत में संगठन ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

- बिहार भाजपा के पहले मुख्यमंत्री राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुँचे Samrat Choudhary...1
- दरभंगा: जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ रहा है, पानी की किल्लत एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। आज के समय में पानी की बर्बादी रोकना न केवल हमारी ज़रूरत है, बल्कि हमारी ज़िम्मेदारी भी है। पानी की बर्बादी पर रोक: अक्सर हम अनजाने में बहुत सारा पानी बर्बाद कर देते हैं, जैसा कि वीडियो के माध्यम से देखा जा सकता है ,जबकि कई हिस्सों में लोग एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। अगर अभी सावधानी नहीं बरती गई, तो आने वाला कल और भी मुश्किल हो सकता है। बेजुबानों के लिए बढ़ाया हाथ: इंसान तो अपनी प्यास मांग कर बुझा सकता है, लेकिन इस भीषण गर्मी में पक्षियों और जानवरों का हाल बेहाल है। आपसे अपील की है कि: अपनी छत पर मिट्टी के बर्तनों में पानी रखें। घर के बाहर या गली के कोने में पानी का इंतजाम करें ताकि आवारा पशु प्यासे न रहें। संदेश: आपकी थोड़ी सी जागरूकता किसी की जान बचा सकती है। पानी बचाएं और दूसरों की प्यास बुझाने का जरिया बनें।1
- Post by Santu Kumar SAH1
- दरभंगा:_मिर्जापुर-देकुली स्थित जानकी पोखर मैदान में अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होगा “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन” कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में दलित शोषण मुक्ति मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली उपस्थित होंगी1
- Post by सुरेश चौहान4
- दरभंगा के SSP के जनता दरबार में लगातार फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं कई थाना के खिलाफ भी आवेदन इस महिला की दर्द भरी कहानी सुने क्या आपके भी किसी आवेदक को दबा दिया गया ! #JantaDarbar #jantadarbarsspdarbhanga #sspdarbhanga #simritha #dmdarbhanga #Darbhangapolice #dmch #dmchbetathana1
- दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने और मामले को दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सिमरी थाना क्षेत्र के गौरा गांव का बताया जा रहा है, जहां की रहने वाली रौनक परवीन ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। रौनक परवीन का आरोप है कि उनके पति के साथ हुए मारपीट के मामले में सिमरी थाना जानबूझकर FIR दर्ज नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को जमीन विवाद को लेकर उनके पति के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए DMCH में भर्ती कराया गया। पीड़िता के अनुसार, DMCH में भर्ती के दौरान उनके पति का फर्द बयान बेंता थाना द्वारा 2 अप्रैल को सिमरी थाना भेजा गया था। उनके पास पोस्ट ऑफिस की रिसीविंग भी मौजूद है, जिससे यह साबित होता है कि फर्द बयान समय पर भेज दिया गया था। लेकिन जब रौनक परवीन सिमरी थाना पहुंची, तो बार-बार उन्हें बताया गया कि फर्द बयान थाना तक पहुंचा ही नहीं है। रौनक परवीन ने आरोप लगाया है कि सिमरी थाना प्रभारी विपक्षी पक्ष से मिलीभगत कर पहले भी FIR दर्ज करने में टालमटोल करते रहे हैं और इस बार भी जानबूझकर मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस की लेटलतीफी के कारण ही उनके पति के साथ मारपीट की घटना हुई। पीड़िता ने SSP से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ जल्द से जल्द FIR दर्ज करने की मांग की है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- बहादुरपुर (दरभंगा) 8 अप्रैल 2026। बेमौसम बारिश से फसलों की हुई भयंकर क्षति के मुआवजा देने, उन्नत किस्म के सरकारी बीज के नाम पर मिलें खराब बीज की वजह से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने, दोषी कंपनी पर कार्रवाई करने, विभिन्न फसलों के खेती से अग्रिम बीज वितरण करवाने आदि मांगों को लेकर सैकड़ों किसान बटाईदारों ने अखिल भारतीय किसान महासभा की दरभंगा जिला परिषद के बैनर तले दरभंगा जिला कृषि पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय से जुलूस के शक्ल में जुटकर अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला सचिव धर्मेश यादव, प्रवीण कुमार, सूर्य नारायण शर्मा, मकसूदन यादव "नथुनी यादव, केशरी यादव, दामोदर पासवान, अमर राम, हरि पासवान, विनोद सिंह आदि नेतृत्व में निकला । प्रदर्शनकारी जिला कृषि पदाधिकारी के कार्यालय पर पहुंच गेट को जामकरके नारेबाजी करने लगे। गेट पर सुर्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के राज्य सह सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि बेमौसम बारिश ने जहां किसानों के पूरे मेहनत पर पानी फेर दिया हैं ऊपर से सरकार प्रशासन के फसल क्षति नहीं देने के लिए कागजी आंकलन बना रही हैं। हम जिला प्रशासन/कृषि विभाग को कहने आएं हैं कि जो भी आंकलन करिए किसानों बटाईदारों के फसल का जो नुकसान हुआ है उसका भरपाई करना होगा। नहीं तो आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिला सचिव धर्मेश यादव ने कहा कि कृषि पदाधिकारी को इस बात को अफसोस या ग्लानि भी नहीं हैं कि किसानों को उन्नत बीज के नाम पर खराब बीज दिया गया जो अंकुरित भी नहीं हुआ। सरकार प्रशासन को तो उन किसानों से माफी मांगना चाहिए और दोषी लोगों पर कार्रवाई करना चाहिए लेकिन शिकायतों के बाद किसानों की बात नहीं सुनी जा रही हैं। प्रदर्शन को प्रवीण यादव, शिवन यादव, केशरी यादव, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, जय नारायण यादव, लक्षो महतो, कोमल कांत यादव, नथुनी यादव, माले नेता हरि पासवान, विनोद सिंह, हरिश्चंद्र पासवान, अमर राम, मिथिलेश मुखिया, माला देवी, गन्नौरी देवी आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कृषि पदाधिकारी के अनुपस्थित में नियुक्त पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।1