प्रयागराज में कोरांव बाजार के गांधी चौराहा के पास रविवार दोपहर एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति और बेटा इस हादसे में बाल-बाल बच गए। यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई जानकारी के अनुसार, उभारी करमा, थाना घूरपुर निवासी मोहम्मद नौसे अपनी पत्नी फातिमा बेगम और बेटे जावेद के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कोरांव बाजार आ रहे थे। वे चमनगंज मोहल्ला निवासी अपने मौसा मोहम्मद यासीन की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। डंपर के पिछले पहिए के नीचे आई, मौके पर मौत गांधी चौराहा के पास वे अपनी बाइक खड़ी कर एक फल की दुकान से फल खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से फातिमा बेगम बाइक से गिर गईं और डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

- Post by गुरु ज्ञान1
- प्रयागराज: एसटीएफ ने जनपद अयोध्या से एनडीपीएस एक्ट में वांछित रूपये 50,000/- के इनामिया अभियुक्त अरूण को जनपद सम्मल से किया गिरफ्तार,एस०टी०एफ०, उ०प्र० को थाना बीकापुर जनपद अयोध्या में पंजीकृत मु०अ०सं० 65/2023 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित रूपये 50,000/- के पुरस्का घोषित अभियुक्त अरूण को जनपद सम्भल से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। अरूण पुत्र गंगाशरण निवासी 521/8 जागृति बिहार थाना मेडिकल जनपद मेरठ। हालपता-अम्बेडकर कालोनी बार्ड नं0 04 कस्बा व थाना बबराला जिला सम्भल!1
- आसमान से बरसे पत्थर! ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, किसान बेबस और लाचार🔊📰📺📡1
- प्रयागराज। आपको बता दें कि ये खंबा जनपद के कालिंदीपुरम बाजार के पास का है जहां, पिछले 15 दिनों से यह हाईटेंशन खम्बा, एक ईंट की दीवार पर टिका हुवा है, इस खम्भे से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, आंख पर पट्टी बांधे नगर निगम और बिजली विभाग, मानो कोई बड़े हादसे का इंतजार कर रही, इसी लिए अभी तक इस पर नगर निगम की नजर नही पड़ी है, या फिर जानबूझ कर नगर निगम अनदेखा कर रही है, अब तो लोगों ने हादसे को रोकने के लिये, ये जुगाड लगाया है।1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by Questions News1
- Post by गुरु ज्ञान1
- मेजा (सिरसा) विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी रमेश चन्द्र वर्मा ने अपने प्रचार अभियान के तहत विकास और जनसेवा को लेकर कई बड़े वादे किए हैं। पोस्टर के माध्यम से उन्होंने जनता से समर्थन की अपील करते हुए “विकास भी होगा, ईमान भी होगा एवं नारी का सम्मान भी होगा” का नारा दिया है। प्रचार में उन्होंने 105 कन्याओं की निःशुल्क शादी कराने, आर्थिक सहायता देने, गंगा घाटों के निर्माण, श्मशान घाटों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र को स्मार्ट सिटी जैसा विकसित करने का वादा किया है। इसके साथ ही शौचालय, स्नान गृह और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर बनाने की बात कही गई है। चुनावी सरगर्मियों के बीच ऐसे वादों से क्षेत्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और अब जनता की नजरें उम्मीदवार के अगले कदम पर टिकी हैं।2
- सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले तीन घंटों में निम्न जनपदों के कुछ स्थानों पर बिजली और मध्यम बारिश के साथ मध्यम गरज (हवा की गति 40- 60 किमी प्रति घंटे) होने की संभावना के *ऑरेंज अलर्ट* की सूचना प्राप्त हुई है। *बरेली, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, आज़मगढ़, बांदा, भदोही, चित्रकूट, जौनपुर, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी* ।। *धर्मेंद्र पत्रकार प्रयागराज*।।1