Shuru
Apke Nagar Ki App…
महायज्ञ का कलश यात्रा सफल रहा सेमराँव,भोजपुर जियर स्वामी के महायज्ञ के बारे में मुखिया दशरथ सिंह ने क्या कहा...#सेमराँव, भोजपुर
Bihar News 24
महायज्ञ का कलश यात्रा सफल रहा सेमराँव,भोजपुर जियर स्वामी के महायज्ञ के बारे में मुखिया दशरथ सिंह ने क्या कहा...#सेमराँव, भोजपुर
More news from Bhojpur and nearby areas
- Post by Deshi dashtak1
- आरा से संजय श्रीवास्तव परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को स्कूली छात्र-छात्राओं ने सुना स्थानीय 'शान्ति स्मृति' सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवा में 'परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन कक्षा IX, X, XI तथा XII के छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक दिखाया गया। विद्यालय के डिजिटल कॉमन हॉल में बड़े स्क्रीन के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट को छात्र-छात्राओं के बीच प्रर्दशित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पुरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के वक्तव्यों को सुना और बीच-बीच में तालियों के साथ स्वागत भी किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी से किये प्रश्नों के उत्तर को सुनकर जोरदार तालियों से स्वागत किया गया। लाइव टेलीकास्ट के दौरान छात्र-छात्रा काफी उत्साहित दिखें।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं का काऊँसिलिंग सह-फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। काऊँसिलिंग सह-फेयरवेल कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा-2026 के परीक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर अर्चना सिंह ने कहा कि परीक्षा विद्यार्थियों को अपने भविष्य को सफल बनाने का पहला एवं अहम पड़ाव है। यहीं से तय होता है कि भविष्य में हमें क्या करना है या बनना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि प्रति वर्ष सम्भावना विद्यालय के 40 से 50 बच्चें बोर्ड परीक्षा में 90% (नब्बे प्रतिशत) से ज्यादा अंक प्राप्त करते है। उन्होने कहा कि हमारे विद्यार्थी विद्यालय की परम्पराओं का निर्वहन करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होकर इस पड़ाव को सफलतापूर्वक पार करेंगे तथा विद्यालय के गौरव को और आगे बढ़ायेंगे। उन्होने परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित कई अहम सुझाव दिये तथा सभी परीक्षार्थियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनायें दी।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद सह विद्यालय के निदेशक डॉक्टर कुमार द्विजेन्द्र ने बोर्ड परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये। उन्होंने छात्र-छात्राओं को समय प्रबंधन के साथ पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करने की सलाह दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारम्भ होने में अब बहुत ही कम समय रह गया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों से सभी विषयों में रिभीजन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं की सीबीएसई द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न-पत्र को हल करके लिखने का अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि बच्चों को प्रश्न का उत्तर याद रहने के बावजूद भी समय कम रहने के कारण उत्तर नहीं लिख पाते हैं। इससे बचने के लिए लिखने का अभ्यास जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त तथा एकाग्र रहने के लिए सुबह में टहलने तथा योग करने की सलाह दी।इस अवसर पर विद्यालय के परीक्षा प्रभारी राजेश रमण ने सभी परीक्षार्थियों को सीबीएसई द्वारा जारी दिशा निर्देशों को विस्तार से समझाया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के उप प्राचार्य ऋषिकेष ओझा ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान अनुशासन में रहने की नसीहत दी। मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरविन्द ओझा ने दिया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्रा, उनके अभिभावक तथा सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। बाइट। प्राचार्या डॉक्टर अर्चना सिंह बाइट। निदेशक डॉक्टर कुमार द्विजेन्द्र1
- आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।1
- Post by Surya Bari Ho ji1
- dekh Sakte video सुबह-सुबह banae Hain To like follow share karna Jarur Jari Hun Main 8:00 Jila se nahin araria Jila se hai comment share Karen bhai log bahut mehnat Lagta Hai video banane Mein To Main Bhi is public se Kahana chahta hun Mera Dost follow karna Jarur1
- bahut taklif hota Mera bachapn kaise gujr hai Bihar jila arwal property kabja avaidh tarika1
- स्टंट बाजी ना करें और ना हीं करने दे क्योंकि पुलिस प्रशासन डिजिटल अकाउंट पर भी नज़र बनाई हुई है /1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: मियूल बैंक अकाउंट खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह में शामिल 02 अपराधकर्मी को 02 मोबाईल के साथ किया गया गिरफ्तार एंकर। मियूल बैंक अकाउंट खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह में शामिल 02 अपराधकर्मी को 02 मोबाईल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी आरा में प्रेस वार्ता करके साइबर डीएसपी स्नेह सेतु ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को आरा नगर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ संदिग्ध साइबर अपराधियों के द्वारा मियूल बैंक अकाउंट खोलवाकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया जाता है। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु नगर थाना के द्वारा दो संदिग्ध युवकों को लाया गया। पूछताछ एवं संदिग्धों के मोबाईल जाँच में साइबर ठगी से संबंधित साक्ष्य पाया गया। उक्त संदिग्धों को अग्रिम जॉच एवं पूछताछ हेतु भोजपुर साइबर थाना लाया गया। पुछ-ताछ के क्रम में पता चला कि दोनों संदिग्ध का नाम रोहीत कुमार, पिताभोला साह, जो बिबिगंज, थाना-उदवंतनगर (गजराजगंज) और मोहित कुमार, पिता-राजेश कुमार सिंह, जो मसाढ, थाना उदवंतनगर (गजराजगंज) दोनों जिला-भोजपुर है। पूछताछ में आगे बताया की रोहित की मुलाकात अभिषेक कुमार पिता रामजी साह जो बिबिगंज, थाना उदवंतनगर (गजराजगंज) जिला भोजपुर के माध्यम से सुरज सिंह राजपुत, ज्ञानपुर सेमरिया थाना बड़हरा, जिला भोजपुर से हुई रोहित कुमार को अभिषेक के द्वारा बताया गया कि उसे बालु घाट में पैसा का लेन देन के लिए बैंक अकांउट कि जरूरत है प्रत्येक बैंक अकाउंट के लिए 3000 रू० दिया जायेगा उसके बाद रोहित ने इसी तरह से मोहित को यह बात बताया उसके बाद रोहित और मोहित के द्वारा अलग अलग लोगों का मियूल बैंक अकाउंट खोलवाकर ये लोग सुरज को बैंक अकाउंट का पासबुक एवं एटीएम देते थे जिसके बदले कमिशन के तौर पर कुछ पैसे इनलोगों को दिये जातें थे जिसमें से कुछ पैसा इनलोगों के द्वारा अकाउंट होल्डर को दें देतें थे बाकी अपने पास रखते थे। रोहित के द्वारा आगे बताया गया कि बैंक अकाउंट खोलवाने एवं फिज अकाउंट को अनफिज करवाने में बैंक कर्मी सुमन सौरभचौहान, पिता बृजनंदन सिंह, जो देवरीया, थाना कोईलवर, जिला भोजपुर भी शामिल थें। जो इसके बदले कमिशन के रूप में पैसा लेते थे। इस तरह इनलोगों के द्वारा अलग अलग व्यक्तियों से अलग अलग बैंक अकाउंट खोलवाकर के बैंक का पासबुक एवं एटीएम देकर कमिशन के रूप में पैसा प्राप्त कर रहे थे। उपलब्ध कराये गये बैंक अकाउंट का उपयोग के बारे में पूछा गया तो इनके द्वारा बताया गया कि सभी बैंक अकाउंट का उपयोग फॉड कि राशि मंगवाने के लिए किया जाता था। तत्पश्चात् पुलिस के बयान के आधार पर भोजपुर साइबर थाना अंतर्गत के आधार पर भोजपुर साइबर थाना में मामला दर्ज कर उक्त संदिग्धों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। उक्त साइबर ठगी में शामिल अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी हेतु सघन रेड छापामारी किया जा रहा है। बाइट। साइबर डीएसपी स्नेह सेतु1
- आरा। भोजपुर पुलिस परिवार में ट्रेनिंग पूरी कर लौटे नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों (PSI) का आगमन हुआ। इस अवसर पर भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने सभी युवा अधिकारियों को विशेष रूप से ब्रीफ किया और अनुसंधान, विधि- व्यवस्था ड्यूटी और जनता से संबंधित समस्याओं को सुलझाने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए ।2