आज राजस्थान विधानसभा में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने राजस्थान नगरपालिका संशोधन विधेयक पर अपना पक्ष रखते हुए सरकार से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। विधायक भाटी ने कहा कि शहरों का विकास तभी संभव है जब मजबूत इच्छाशक्ति और सही विजन हो — न कि केवल तेवरों से। उन्होंने कहा कि आज हर शहर में मूलभूत सुविधाओं — पेयजल, सीवरेज, साफ हवा — की भारी कमी है, फिर भी सरकार ओरण और गोचर भूमि को समाप्त करती जा रही है, जो न केवल पर्यावरण बल्कि पशुधन और किसानों के लिए भी विनाशकारी है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहाँ बिजली परियोजनाओं के नाम पर जमीनें ली जा रही हैं, वहाँ के लोगों को न मुफ्त बिजली मिल रही है, न पूरा मुआवजा, न रोजगार — यह अनैतिक अलॉटमेंट बंद होना चाहिए। विधायक भाटी ने खेजड़ी संरक्षण विधेयक न लाने पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने प्राइवेट मेंबर बिल दिया था, सरकार उसे देखती तो सही — इच्छाशक्ति की जरूरत है, कॉर्पोरेट के दबाव में नहीं आना चाहिए। साथ ही उन्होंने बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा की नगर परिषद / नगरपालिकाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार की जाँच की माँग की और सोनी समाज के व्यापारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा अनैतिक रूप से परेशान किए जाने का मुद्दा भी उठाया। विधायक भाटी ने स्पष्ट कहा — "आज के समय में कोई भी नगरपालिका ऐसी नहीं जहाँ बिना खर्चे के काम हो। भ्रष्टाचार दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। सरकार को मजबूत कदम उठाने होंगे।"

- बालोतरा। बालोतरा जिले के सिवाना कस्बे में शीतला सप्तमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।1
- Breaking NewsTateere Dance Vedio Internet Sensation डांस का जुनून इतना कि गिनने के बाद भी डांस का जुनून रुका नहीं1
- कविता और थीम मेहंदी से नारी-शक्ति का संदेश राजबाग, सूरसागर (जोधपुर) निवासी थीम मेहंदी कलाकार रेणु भदरार हर विशेष दिवस व त्योहार पर जागरूकता का संदेश देने वाली मेहंदी लगाती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने युवा कवयित्री सुरभि खीची के साथ साहित्य और कला को जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की। साहित्य लेखन का कई वर्षों से शौक रखने वाली सुरभि खीची ने अपनी ही लिखी कविता के भावों के अनुसार अपने हाथों में थीम मेहंदी रचवाई। उनकी कविता में एक स्त्री की बचपन से लेकर विवाह के बाद तक की जीवन-यात्रा, उसके सपनों, संघर्ष और आत्मविश्वास का संदेश व्यक्त किया गया है। इस विशेष मेहंदी को रेणु भदरार ने तैयार किया, जिसमें किताब, उड़ती चिड़िया और फूलों के माध्यम से नारी शिक्षा, स्वतंत्रता और सृजनशीलता का संदेश दर्शाया गया है। सुरभि खीची ने बताया कि मेहंदी में अंकित भाव उनकी अपनी कविता से लिए गए हैं और उसी के अनुसार रेणु भदरार ने उनके हाथों में यह थीम मेहंदी प्रदर्शित की। यह प्रयास नारी-शक्ति, शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रेरणादायक संदेश देता है।2
- jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद झूम उठे जोधपुर वासी, जोधपुरवासीयों ने पटाखे फोड़ कर मनाई जीत की खुशी ।1
- राजस्थानी संस्कृति में मायरे का अपना ही मान और गौरव है। 🙏 #Mayra #MayraRitual #RajasthaniCulture #RajasthaniTradition #MayraCeremony #BhatRasam #RajasthanCulture #DesiTradition #VillageCulture #IndianTradition #MarwadiCulture #FamilyFunction #BhaiBehenKaPyar #DesiLife #VillageLife #Rajasthan #Marwadi #IncredibleRajasthan #ReelsIndia #ViralReels1
- होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 37 भारतीय जहाज, 10,000 करोड़ रुपये से अधिक माल जोखिम में1
- आज राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय, जयपुर विधेयक पर चर्चा के दौरान शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने खेल और खिलाड़ियों से जुड़े कई अहम मुद्दे सदन में उठाए। विधायक भाटी ने विधेयक का स्वागत करते हुए सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय का नाम "स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी" रखा जाए और इसे केवल कागज़ों तक सीमित न रखकर मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर व पर्याप्त बजट के साथ स्थापित किया जाए। उन्होंने बताया कि राजस्थान में लगभग 1600–1700 कोचों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 50 कोच ही उपलब्ध हैं, जो खेल विकास में बड़ी बाधा है। भाटी ने यह भी मांग की— ✔️ महाराणा प्रताप खेल पुरस्कार हर वर्ष दिया जाए ✔️ पैरा ओलंपिक पदक विजेताओं को शीघ्र स्थायी नियुक्ति मिले ✔️ हर विधायक से 5-5 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें सरकारी सहयोग दिया जाए उन्होंने बाड़मेर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में बास्केटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, जूडो, कबड्डी और साइकिलिंग में उभर रही प्रतिभाओं का उल्लेख करते हुए खेल मंत्री को वहां दौरा करने का निमंत्रण भी दिया। साथ ही जोधपुर में IPL मैच आयोजित कराने की सिफारिश की, ताकि राजस्थान में खेल संस्कृति और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिल सके।1
- बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने कनाना में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले 1008 कुंडात्मक सहस्त्र कुण्डीय श्री ललिता महायज्ञ एवं मां सरस्वती प्राण - प्रतिष्ठा महा महोत्सव के आयोजन को लेकर बनी विशाल यज्ञ शाला का भृमण किया।इस दौरान उन्होंने ने श्री मठ कनाना के महंत परशुराम गिरि महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेकर पूजा अर्चना की।वही बांठिया को भाजपा प्रदेश द्वारा पुनः प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत करने पर उनका स्वागत किया।3
- अमेरिका-इजरायल ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट के पास कई भारतीय जहाज फंसे हुए हैं। इससे कार्गो सेफ्टी, क्रू सिक्योरिटी और एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस इलाके में लगभग 37 भारतीय झंडे वाले जहाज फंसे हैं। इन जहाजों पर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान लोड है। इनमें से कई जहाज तेल और गैस कैरियर हैं, जो भारतीय पोर्ट्स पर क्रूड ऑयल और एलपीजी पहुंचाते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडियन नेशनल शिपओनर्स एसोसिएशन (INSA) ने मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटरवेज को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। जहाजों के फंसे रहने का कारण जरूरी शिपिंग रूट का 'ब्लॉक्ड स्टाइल क्लोजर' बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो एनर्जी सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर गंभीर असर पड़ सकता है।1