Shuru
Apke Nagar Ki App…
hmare village ka sadak mahoday se nivedan yah hai ki mera village jagadishpur hai jo dewa sariph se saddipur rod par padta hai mahoday hmare village ki sadak kaphi din se puri tarah se bekar hai jisase aane jane me bhari dikkat ho rahi hai mahoday se nivedan hai ki banwane ki kripya kare
Neeraj singh
hmare village ka sadak mahoday se nivedan yah hai ki mera village jagadishpur hai jo dewa sariph se saddipur rod par padta hai mahoday hmare village ki sadak kaphi din se puri tarah se bekar hai jisase aane jane me bhari dikkat ho rahi hai mahoday se nivedan hai ki banwane ki kripya kare
More news from Lucknow and nearby areas
- इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ईदगाह में ईद-मिलाद-उन-नबी की तैयारियों को लेकर बैठक लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ईदगाह में ईद-मिलाद-उन-नबी की तैयारियों को लेकर बैठक बैठक में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बाबलू कुमार ने बैठक में हिस्सा लिया.. एडीसीपी धनंजय सिंह समेत चौक और बाजारखाला एसीपी भी मौजूद रहे सिटी मजिस्ट्रेट और चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा भी बैठक में शामिल हुए। नगर निगम, लेसा और जल संस्थान के अधिकारियों ने भी भाग लिया। ईद-मिलाद-उन-नबी के दौरान जरूरी व्यवस्थाओं पर अधिकारियों ने चर्चा की। सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था को लेकर मंथन हुआ। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने की बात कही।1
- रैपीडो चालक निकले चेन स्नेचिंग को अंजाम देने वाले,,,,,,, रैपीडो चालक निकले चेन स्नेचिंग को अंजाम देने वाले राह चलते लोगों से गले की चेन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर लुटेरें गिरफ्तार गुडम्बा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति व महिला के साथ की थी चेन स्नैचिंग की वारदात लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार चेन स्नैचर कई जगहों पर सातिराना अंदाज से चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देकर लोगों की गाढ़ी कमाई से बनाई गई कीमती वस्तुओं पर झपट्टा लगाकर रफू चक्कर हो जा रहे हैं । थाना गुडंबा क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी अशोक कुमार भारतीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण से रिटायर्ड 2 अगस्त दिन कुछ समय करीब 11:00 बजे वह घर के बाहर टहल रहे थे तभी स्कूटी से दो व्यक्ति आए और झपट्टा मारकर उनके गले कि चेन खींचकर भाग गये इसके बाद गुडंबा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सर गर्मी से चेन स्नेचिंग को अंजाम देने वालों की धर पकड़ में लग गए अभी पकड़ में आए भी नहीं थे तभी यही दोनों चेन स्नैचर 16 अगस्त 2026 दिन सोमवार को रात्रि करीब 11:30 पर टेढ़ी पुलिया के पास टहल रही महिला कुमारी प्रिया जोशी पुत्री मयांक जोशी की भी झपटते मार कर गले की चेन लुट कर फरार हो गए थे लेकिन इस बार भागते हुए यह दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।गुडंबा प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इन दोनों लोगों की गिरफ्तारी स्कॉर्पियो क्लब जंगल से की गई यह लोग लूटी हुई चेन को बेचने की फिराक मे थे तभी मुखबिर की सूचना पर दोनों को उप निरीक्षक शिव शंकर, दिग्विजय यादव,राहुल द्विवेदी हेड कांस्टेबल राजन त्रिपाठी ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया जिन्होंने पूछताछ में एक ने अपना नाम लारेन जैदी उर्फ सोनू पुत्र वसी मोहम्मद निवासी निवासगंज ठाकुरगंज व दूसरे ने अभिनव मौर्य पुत्र राजू मौर्य मोहिनी पुरवा हुसैनाबाद थाना ठाकुरगंज बताया इन दोनों ने पूछताछ में यह भी बताया कि हम लोग रैपीडो का काम करते हैं और इस क्षेत्र की दोनों घटनाओं को हम लोगों ने ही अंजाम दिया था पकड़े गए दोनों के पास से झपट्टा मारकर छीनी गई दोनो चेन टूटी हुई बरामद हुई हैं व इलेक्ट्रिक स्कूटी और 1760 रुपए भी बरामद हुए हैं दोनों को नई हिरासत में भेज दिया गया है।1
- Sanjay Agrawal Tringel News Lucknow 8574663222 स्वदेशी व्यापारी कुंभ से युवाओं को जोड़ेंगे.... संदीप बंसल लखनऊ.. 03 सितंबर लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने आज इंदिरा नगर क्षेत्र में व्यापारी संपर्क अभियान के दौरान कहा कि व्यापारी परिवारों के अलावा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से छात्र छात्राओं को भी स्वदेशी व्यापारी कुंभ में बुलाया जाएगा ताकि उनके विचारों को उद्यमी और व्यापारी जान सकें और आज के वातावरण से तालमेल बना अपनी व्यवस्था में परिवर्तन कर सकें.. संदीप बंसल ने कहा कि बिना युवा के कोई भी राज्य राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता और व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में जब तक नए व्यापारी और उद्यमी नहीं आएंगे हम विश्व की बहुराष्ट्रीय कंपनियों से मुकाबला नहीं कर पाएंगे। उसके लिए नवाचार की अत्यंत आवश्यकता है जो युवाओं के माध्यम से ही लागू होगा... आज के व्यापारी संपर्क अभियान का संचालन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रिपन कंसल् ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के संगठन मंत्री जावेद बेग, महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी , युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महामंत्री राजीव अरोड़ा, शुभम मौर्या, महिला अध्यक्ष कजरा निगम, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, असीम चंद्रा, युवा रोहित माहेश्वरी, उत्कर्ष अग्रवाल, आमिर खान, आशीष आर्या, संजय गुप्ता, मोहम्मद नसीम, राकेश कचरु, उमेश जीरा, विशेष रूप से उपस्थित रहे महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि कल दो बजे से संगठन के राष्ट्रीय प्रदेश के जिला अध्यक्षों की आभासी बैठक आयोजित की जा रही है... जिसमें मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल भी शामिल होंगे.. Report Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222 Sanjay Agrawal Tringel News Lucknow 8574663222 स्वदेशी व्यापारी कुंभ से युवाओं को जोड़ेंगे.... संदीप बंसल लखनऊ.. 03 सितंबर लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने आज इंदिरा नगर क्षेत्र में व्यापारी संपर्क अभियान के दौरान कहा कि व्यापारी परिवारों के अलावा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से छात्र छात्राओं को भी स्वदेशी व्यापारी कुंभ में बुलाया जाएगा ताकि उनके विचारों को उद्यमी और व्यापारी जान सकें और आज के वातावरण से तालमेल बना अपनी व्यवस्था में परिवर्तन कर सकें.. संदीप बंसल ने कहा कि बिना युवा के कोई भी राज्य राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता और व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में जब तक नए व्यापारी और उद्यमी नहीं आएंगे हम विश्व की बहुराष्ट्रीय कंपनियों से मुकाबला नहीं कर पाएंगे। उसके लिए नवाचार की अत्यंत आवश्यकता है जो युवाओं के माध्यम से ही लागू होगा... आज के व्यापारी संपर्क अभियान का संचालन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रिपन कंसल् ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के संगठन मंत्री जावेद बेग, महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी , युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महामंत्री राजीव अरोड़ा, शुभम मौर्या, महिला अध्यक्ष कजरा निगम, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, असीम चंद्रा, युवा रोहित माहेश्वरी, उत्कर्ष अग्रवाल, आमिर खान, आशीष आर्या, संजय गुप्ता, मोहम्मद नसीम, राकेश कचरु, उमेश जीरा, विशेष रूप से उपस्थित रहे महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि कल दो बजे से संगठन के राष्ट्रीय प्रदेश के जिला अध्यक्षों की आभासी बैठक आयोजित की जा रही है... जिसमें मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल भी शामिल होंगे.. Report Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 85746632224
- थाना गोमतीनगर क्षेत्रांतर्गत महिला की हत्या की घटना के संबन्ध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ0 दीक्षा शर्मा द्वारा दी गयी बाइट👆1
- लखनऊ। पुराना किला चौकी से कुछ दूरी पर राजू मीट की दुकान के बगल में कथित रूप से अवैध जुए और सट्टे का कारोबार चलने का आरोप। स्थानीय लोगों के मुताबिक, श्याम बाबू सोनकर, ढोलक सोनकर और सचिन सोनकर के संरक्षण में कथित तौर पर जुआ-सट्टा संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि इलाके में लंबे समय से यह गतिविधि चल रही है। अब देखना होगा कि हुसैनगंज पुलिस मामले की जांच कर कथित जुआ-सट्टे के कारोबार पर क्या कार्रवाई करती है।1
- *थाना महिगवां क्षेत्रांतर्गत युवक की हत्या की घटना के संबन्ध में पुलिस उपायुक्त उत्तरी श्री अमित कुमार आनन्द द्वारा दी गयी बाइट* *थाना महिगवां क्षेत्रांतर्गत युवक की हत्या की घटना के संबन्ध में पुलिस उपायुक्त उत्तरी श्री अमित कुमार आनन्द द्वारा दी गयी बाइट*1
- लखनऊ में दो कत्ल, फिर आत्महत्या। पहले पत्नी को गोली मारी फिर बहन का मर्डर किया और उसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। पति पत्नी बैंकर्स थे। लखनऊ में बेहद सनसनीखेज वारदात। SBI कर्मी मानस ने पहले हुसड़िया स्थित घर में अपनी अविवाहित बहन सीबा की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद गोमतीनगर में ICICI बैंक के बाहर अपनी पत्नी और बैंककर्मी दिव्या मिश्रा को गोली मार दी। दिव्या की भी मौत हो गई। पत्नी और बहन की हत्या के बाद मानस ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दो हत्याएं और एक आत्महत्या—दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लखनऊ दहल गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम, हत्या की वजह और वारदात की टाइमलाइन की जांच में जुटी है।2
- *लखनऊ- SBI अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की:* लिखा- धोखा दिया; बहन को मारकर खुदकुशी की, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा बोलीं- जीजा साइको था दिव्या मिश्रा गोमती नगर के विवेक खंड स्थित ICICI बैंक में डिप्टी/रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात थीं। मानस वाजपेयी दोपहर करीब 12:00 बजे बैंक के बाहर घात लगाकर पहुंचा। जैसे ही दिव्या किसी काम से बैंक के गेट पर पहुंचीं, मानस ने उनसे थोड़ी बहस की और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दिव्या की मौत हो गई।2. व्हाट्सएप पर लगाया खौफनाक स्टेटसपत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मानस ने अपने व्हाट्सएप (WhatsApp) अकाउंट पर एक बेहद चौंकाने वाला स्टेटस अपलोड किया। उसने लिखा:"आज मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया... अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना होगा। उसकी बहन प्रज्ञा और भारत (जीजा) सब कुछ जानते हैं।"3. घर जाकर बहन को मारा और खुदकुशी कीबैंक से भागकर मानस हुसड़िया चौराहे के पास स्थित अपने किराए के घर पहुंचा। वहां उसने कमरे के अंदर जाकर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चलाई, अपनी 28 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार बहन शीबा की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली। जब पड़ोसियों ने व्हाट्सएप स्टेटस देखा और पुलिस को सूचना दी, तो घर के अंदर दोनों भाई-बहन के शव बरामद हुए। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र1
- लखनऊ - SBI अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की: लिखा- धोखा दिया; बहन को मारकर खुदकुशी की, पत्नी यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी1