logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, पति पर मारपीट कर हत्या की आशंका, मासूमों ने बयां की दर्दनाक दास्तां ग्राम पंचायत पठाकरका, थाना उल्दन, जनपद झांसी निवासी गोविंदास प्रजापति ने अपनी पुत्री कुंअर प्रजापति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार कुंअर प्रजापति अपने पति अरविंद्र प्रजापति (पुत्र तुलसीराम), निवासी आर.एन. सिटी करगुआ, जी मेडिकल कॉलेज झांसी, थाना नवाबाद, के साथ रह रही थीं। परिवार का आरोप है कि दिनांक 9 फरवरी 2026 को शाम लगभग 7 बजे अरविंद्र प्रजापति और उसके भाई नीरज ने कुंअर प्रजापति के साथ बेरहमी से मारपीट की। बड़ी बेटी नैना के अनुसार उसकी मां को घर के बाहर सड़क पर पटक-पटक कर पीटा गया, जिससे उनके सिर और मुंह से खून निकलने लगा। इसके बाद उन्हें घर के अंदर ले जाया गया। बताया जाता है कि घटना के बाद नैना और शिवानी को गाड़ी में बैठाकर खाटू श्याम मंदिर के पास हरदेशी बुआ के घर छोड़ दिया गया और कहा गया कि उनकी मां का इलाज कराने ले जाया जा रहा है। अगले दिन सुबह लगभग 10 बजे बच्चों को वहां से ले जाकर बुलेरो गाड़ी में बैठाया गया और बंगरा-पठाकरका मार्ग के बीच में उतारकर पिता अरविंद्र वहां से चले गए। रोते-बिलखते बच्चे किसी तरह अपने नाना के घर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि जब वे झांसी स्थित मकान पर पहुंचे तो घर पर ताला लगा मिला। काफी खोजबीन के बावजूद कुंअर प्रजापति का कोई पता नहीं चल सका। परिवार पुलिस चौकी यूनिवर्सिटी पहुंचा, जहां से उन्हें नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया। परंतु नवाबाद थाने में भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि कुंअर प्रजापति के साथ कोई गंभीर अनहोनी हो चुकी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

8 hrs ago
user_अतुल वर्मा
अतुल वर्मा
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झाँसी के मऊरानीपुर तहसील परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका के परिजन मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और जमकर हंगामा व मारपीट हो गई। पूरे मामले में युवती की मां ने युवक पर बहला-फुसलाकर अपहरण और जेवर व नकदी ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला मऊरानीपुर तहसील परिसर का है, जहां लक्ष्मी नाम की युवती अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंची थी। तभी दोनों पक्षों के परिजन वहां पहुंच गए और कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ। लक्ष्मी का कहना है कि उसकी शादी लगभग सात साल पहले राजकुमार पुत्र हज्जू अहिरवार निवासी ग्राम पाली, थाना जतारा, जिला टीकमगढ़ के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं, लेकिन पति द्वारा मारपीट किए जाने के चलते वह पिछले एक साल से मायके में रह रही थी। वहीं लक्ष्मी की मां भगवती देवी ने कोतवाली प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को एक युवक और उसकी मां बहला-फुसलाकर ले जा रहे हैं और ससुराल के सोने-चांदी के जेवरात व 30 हजार रुपये नकद भी उठवा लिए हैं। साथ ही बेटी और उसके दो नाबालिग बच्चों को अगवा किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    झाँसी के मऊरानीपुर तहसील परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका के परिजन मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और जमकर हंगामा व मारपीट हो गई। पूरे मामले में युवती की मां ने युवक पर बहला-फुसलाकर अपहरण और जेवर व नकदी ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
मामला मऊरानीपुर तहसील परिसर का है, जहां लक्ष्मी नाम की युवती अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंची थी। तभी दोनों पक्षों के परिजन वहां पहुंच गए और कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ।
लक्ष्मी का कहना है कि उसकी शादी लगभग सात साल पहले राजकुमार पुत्र हज्जू अहिरवार निवासी ग्राम पाली, थाना जतारा, जिला टीकमगढ़ के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं, लेकिन पति द्वारा मारपीट किए जाने के चलते वह पिछले एक साल से मायके में रह रही थी।
वहीं लक्ष्मी की मां भगवती देवी ने कोतवाली प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को एक युवक और उसकी मां बहला-फुसलाकर ले जा रहे हैं और ससुराल के सोने-चांदी के जेवरात व 30 हजार रुपये नकद भी उठवा लिए हैं। साथ ही बेटी और उसके दो नाबालिग बच्चों को अगवा किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना की रील वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश झांसी। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उल्दन पुलिस ने थाना की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया पुलिस जांच में पाया गया कि रील वायरल होने से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। समझाने के बावजूद आरोपी द्वारा गलती स्वीकार न करने पर 10 फरवरी 2026 को 15:45 बजे उसे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संवेदनशील स्थानों की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें, यह कानूनन अपराध है।
    1
    थाना की रील वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
झांसी।
अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उल्दन पुलिस ने थाना की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया 
पुलिस जांच में पाया गया कि रील वायरल होने से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। समझाने के बावजूद आरोपी द्वारा गलती स्वीकार न करने पर 10 फरवरी 2026 को 15:45 बजे उसे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संवेदनशील स्थानों की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें, यह कानूनन अपराध है।
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भगवान राक्षसों को मारने नहीं तारने आते हैं---रमाकांत शास्त्री बिजना ---ग्राम बिजना में चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में चतुर्थ दिवस की कथा में आज कथा व्यास पं रमाकांत पाण्डेय शास्त्री जी ने कृष्ण जन्म की कथा में कहा पूतना श्री कृष्ण को मरने आई थी कन्हैया ने उसे कोई दोष न देते हुए अपनी मौसी बताया "माम सम सदृशा " यस्म श मौसी, बताए हुए उसे अपने तेज में विलीन कर लिया तथा अपने लोक में उचित स्थान प्रदान किया। व्यास जी ने बताया अ घासुर ,बकासुर,सक्रासुर, धेनुकासुर आदि राक्षसों का उद्धार करने के लिए ही भगवान अवतरित हुए थे इन असुरों का प्रभु ने दैत्य योनि से उद्धार कर इन्हें अपने लोक में स्थान दिया कथा में परीक्षित शखी रामसिंह पाल सहित क्षेत्र के से कड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे
    1
    भगवान राक्षसों को मारने नहीं तारने आते हैं---रमाकांत शास्त्री
बिजना ---ग्राम बिजना में चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में चतुर्थ दिवस की कथा में आज कथा व्यास पं रमाकांत पाण्डेय शास्त्री जी ने कृष्ण जन्म की कथा में कहा पूतना श्री कृष्ण को मरने आई थी कन्हैया ने उसे कोई दोष न देते हुए अपनी मौसी बताया
"माम सम सदृशा " यस्म श मौसी, बताए हुए उसे अपने तेज में विलीन कर लिया तथा अपने लोक में उचित स्थान प्रदान किया।
व्यास जी ने बताया अ घासुर 
,बकासुर,सक्रासुर, धेनुकासुर आदि राक्षसों  का उद्धार करने के लिए ही भगवान अवतरित हुए थे इन असुरों का प्रभु ने दैत्य योनि से उद्धार कर इन्हें अपने लोक में स्थान दिया
कथा में परीक्षित शखी  रामसिंह पाल सहित क्षेत्र के से कड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर Jhansi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • झाँसी ब्रेकिंग : झांसी के लहरगिर्द इलाके में करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की बड़ी चोरी से हड़कंप मच गया है चोर घर से 4.35 लाख नकद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, ईयररिंग और भारी मात्रा में चांदी के आभूषण उड़ा ले गए वारदात नगर निगम और सिंचाई विभाग के ठेकेदार जितेंद्र कुमार गौतम के घर हुई है परिवार शादी समारोह में गया था, लौटते ही टूटे ताले और बिखरा सामान देख उड़ गए होश पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का, पुलिस जांच में जुटी — इलाके में दहशत! बाइट - जितेंद्र कुमार गौतम, पीड़ित
    4
    झाँसी ब्रेकिंग : झांसी के लहरगिर्द इलाके में करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की बड़ी चोरी से हड़कंप मच गया है
चोर घर से 4.35 लाख नकद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, ईयररिंग और भारी मात्रा में चांदी के आभूषण उड़ा ले गए
वारदात नगर निगम और सिंचाई विभाग के ठेकेदार जितेंद्र कुमार गौतम के घर हुई है
परिवार शादी समारोह में गया था, लौटते ही टूटे ताले और बिखरा सामान देख उड़ गए होश
पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का, पुलिस जांच में जुटी — इलाके में दहशत! 
बाइट - जितेंद्र कुमार गौतम, पीड़ित
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डोमागोर जिला झांसी मुरा
    1
    डोमागोर जिला झांसी मुरा
    user_Dileep Kumar
    Dileep Kumar
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by News24harkhabar
    1
    Post by News24harkhabar
    user_News24harkhabar
    News24harkhabar
    Newsagent झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • झाँसी के पुराने शहर मे की जाम की समस्या होगी अब व्यवस्थित झाँसी कमिश्नर ने मेरे सवाल पर दिया आश्वासन
    1
    झाँसी के पुराने शहर मे की जाम की समस्या होगी अब व्यवस्थित झाँसी कमिश्नर ने मेरे सवाल पर दिया आश्वासन
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • झांसी के लहरगिर्द इलाके में करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की बड़ी चोरी से हड़कंप मच गया है चोर घर से 4.35 लाख नकद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, ईयररिंग और भारी मात्रा में चांदी के आभूषण उड़ा ले गए वारदात नगर निगम और सिंचाई विभाग के ठेकेदार जितेंद्र कुमार गौतम के घर हुई है परिवार शादी समारोह में गया था, लौटते ही टूटे ताले और बिखरा सामान देख उड़ गए होश पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का, पुलिस जांच में जुटी; इलाके में दहशत! बाइट - जितेंद्र कुमार गौतम, पीड़ित
    1
    झांसी के लहरगिर्द इलाके में करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की बड़ी चोरी से हड़कंप मच गया है
चोर घर से 4.35 लाख नकद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, ईयररिंग और भारी मात्रा में चांदी के आभूषण उड़ा ले गए
वारदात नगर निगम और सिंचाई विभाग के ठेकेदार जितेंद्र कुमार गौतम के घर हुई है
परिवार शादी समारोह में गया था, लौटते ही टूटे ताले और बिखरा सामान देख उड़ गए होश
पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का, पुलिस जांच में जुटी; इलाके में दहशत! 
बाइट - जितेंद्र कुमार गौतम, पीड़ित
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.