विकासनगर में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार 🚨 The Aman Times | विकासनगर विकासनगर में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार विकासनगर। अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विकासनगर पुलिस ने बेलावाला क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलावाला क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सोनू पुत्र लाल सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी बेलावाला को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल फोन के जरिए सट्टा खिलाने और जीतने वाले व्यक्ति की रकम में से अपना कमीशन काटकर शेष राशि देने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से: 🔹 01 पॉकेट डायरी 🔹 ₹5,990 नगद बरामद किए हैं। मामले में कोतवाली विकासनगर में मुकदमा अपराध संख्या 241/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम: 👮 का0 मनोज भारती 👮 पीआरडी कमल दून पुलिस का साफ संदेश—अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

- ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो चोर दबोचे हरिद्वार जिले के थाना पिरान कलियर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम रसूलपुर तेलीवाला में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई।1
- कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ की रेलमपेल शुरू। हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों से पटी। आगमन के साथ साथ कांवड़ियों की तेजी से वापसी भी शुरू। पुलिस ने हाईवे पर निगरानी बढ़ाई।1
- ye pichle 1year se hai jo saf nahi ho pa rhi hai yaha ke netao se kab se bola ja rha hai par fir bhi nahi ho raha please esse aap uper tak pohchaiye ye pichle 1year se hai jo saf nahi ho pa rhi hai yaha ke netao se kab se bola ja rha hai par fir bhi nahi ho raha please esse aap uper tak pohchaiye4
- लक्सर की सड़कों पर दोपहिया वाहनों की भारी भीड़ उमड़ी तेज गति बनी परेशानी1
- यूकेडी नेता के खिलाफ डोईवाला कोतवाली पहुंचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, दी तहरीर। The Aman Times 🚨 यूकेडी नेता के खिलाफ डोईवाला कोतवाली पहुंचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, दी तहरीर। डोईवाला। रविवार सुबह यूकेडी नेता पंकज रावत द्वारा भाजपा नेता पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाते हुए डोईवाला कोतवाली में तहरीर देने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आया। यूकेडी नेता की तहरीर के बाद ऋषिकेश भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता डोईवाला कोतवाली पहुंचे। भाजपा नेताओं ने यूकेडी नेता के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए पंकज रावत के खिलाफ भी कोतवाली में तहरीर दी। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यूकेडी नेता द्वारा लगाए गए आरोपों से भाजपा नेताओं की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ऋषिकेश जिला भाजपा से जुड़े सभी मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित पार्टी के सिपाही हैं और पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप जनहित में कार्य करते हैं। उन्होंने पूरे मामले को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की।1
- शिवभक्तों की सेवा में जुटी लक्सर पुलिस और प्रेस क्लब एसोसिएशन। हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ यात्रियों के लिए लक्सर कोतवाली मोड़ पर विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। लक्सर कोतवाली पुलिस और लक्सर प्रेस क्लब एसोसिएशन की टीम ने मिलकर मार्ग से गुजर रहे हजारों शिवभक्तों को जलपान और प्रसाद वितरित किया। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के साथ-साथ 'मित्र पुलिस' और मीडियाकर्मियों का यह सेवा भाव हर तरफ सराहा जा रहा है।1
- हरिद्वार में कांवड़ियों के बीच मारपीट! टेंपो चालक पर सिलेंडर चोरी का आरोप | Jatwara Pul हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल पर कांवड़ियों और एक टेंपो चालक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। कांवड़ियों ने टेंपो चालक पर सिलेंडर चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर हंगामा मच गया। कांवड़ियों ने कथित आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। कांवड़ यात्रा के बीच बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। Shraddha TV Network — सच्ची खबर, साफ आवाज़ #हरिद्वार #कांवड़यात्रा #ज्वालापुर #BreakingNews #ShraddhaTV1