सीधी की इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट संयोगिता का डाक विभाग में चयन, पहले ITBP में थी नौकरी. विंध्य बलराम. सीधी. वूशु ट्रेनिंग सेंटर पुलिस लाइन सीधी की स्टार खिलाड़ी एवं इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट संयोगिता सिंह भदौरिया* ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। खेल कोटे के तहत संयोगिता का चयन अब डाक विभाग में हो गया है। इससे पहले इन्हें *स्पोर्ट्स कोटा से ITBP* में भी नौकरी मिली थी। संयोगिता ने वूशु में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। पुलिस लाइन वूशु सेंटर से ट्रेनिंग लेकर उन्होंने न सिर्फ खेल में बल्कि सरकारी नौकरी में भी अपनी पहचान बनाई है। श्रीमती कमला जोशी एडिशनल एसपी व जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सीधी ने कहा कि वूशु खिलाड़ी संयोगिता का चयन डाक घर में होने पर बधाई सीधी जिले की बेटी ने बढ़ाया मान,लड़कियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। जिला वूशु संघ अध्यक्ष डॉ. रंजना मिश्रा ने कहा "संयोगिता हमारी गौरव हैं। एक खिलाड़ी का ITBP के बाद डाक विभाग में चयन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है।" जिला खेल प्रशिक्षक मानिंद शेर अली खान ने कहा "पुलिस लाइन वूशु सेंटर से निकली खिलाड़ी आज देश की सेवा कर रही हैं। संयोगिता युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।" संयोगिता के चयन पर जिले भर के खिलाड़ियों और कोचों में खुशी की लहर है। सभी खिड़कियों ने बधाई प्रेषित की।
सीधी की इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट संयोगिता का डाक विभाग में चयन, पहले ITBP में थी नौकरी. विंध्य बलराम. सीधी. वूशु ट्रेनिंग सेंटर पुलिस लाइन सीधी की स्टार खिलाड़ी एवं इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट संयोगिता सिंह भदौरिया* ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। खेल कोटे के तहत संयोगिता का चयन अब डाक विभाग में हो गया है। इससे पहले इन्हें *स्पोर्ट्स कोटा से ITBP* में भी नौकरी मिली थी। संयोगिता ने वूशु में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। पुलिस लाइन वूशु सेंटर से ट्रेनिंग लेकर उन्होंने न सिर्फ खेल में बल्कि सरकारी नौकरी में भी अपनी पहचान बनाई है। श्रीमती कमला जोशी एडिशनल एसपी व जिला खेल एवं युवा कल्याण
अधिकारी सीधी ने कहा कि वूशु खिलाड़ी संयोगिता का चयन डाक घर में होने पर बधाई सीधी जिले की बेटी ने बढ़ाया मान,लड़कियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। जिला वूशु संघ अध्यक्ष डॉ. रंजना मिश्रा ने कहा "संयोगिता हमारी गौरव हैं। एक खिलाड़ी का ITBP के बाद डाक विभाग में चयन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है।" जिला खेल प्रशिक्षक मानिंद शेर अली खान ने कहा "पुलिस लाइन वूशु सेंटर से निकली खिलाड़ी आज देश की सेवा कर रही हैं। संयोगिता युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।" संयोगिता के चयन पर जिले भर के खिलाड़ियों और कोचों में खुशी की लहर है। सभी खिड़कियों ने बधाई प्रेषित की।
- *रीठी में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान: थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा का दिया संदेश* *शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा से जुड़ने की प्रेरणा; साइबर ठगी से बचाव के बताए प्रभावी उपाय* *अविनाश चतुर्वेदी ✍️* रीवा। युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रखने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से रीवा पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने शासकीय माध्यमिक शाला रीठी में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, डिजिटल धोखाधड़ी, महिला सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नशा और साइबर अपराध दोनों ही समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है, जबकि साइबर अपराध एक छोटी-सी लापरवाही से आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं जागरूक रहें बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इन अपराधों के प्रति जागरूक करें। *साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के बताए आसान उपाय* थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करना और नौकरी या इनाम के नाम पर ठगी करना आज साइबर अपराधियों के प्रमुख हथकंडे हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देना सबसे उचित कदम है। *नशा छोड़कर खेल और शिक्षा से जुड़ने का दिया संदेश* कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का भी आह्वान किया। *सरपंच रामसेवक पटेल ने भी किया जागरूकता अभियान का समर्थन* ग्राम पंचायत रीठी के सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया) ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया। *इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति* कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक शाला रीठी के प्राचार्य राजकुमार सिंह, सरपंच रामसेवक पटेल (मुखिया), राजेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह, ललित साकेत, विशाल शुक्ला, रामकृष्ण द्विवेदी, पुष्पा दुबे, अंजू थापर, सतीश ताम्रकार, अमर सिंह पटेल, बृजेश कोल सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।1
- *नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0,अभियान SDOP गायत्री तिवारी* नशे से दूरी है जरूरी2.0 अभियान कार्यक्रम। यदि परिवार को खुश रखना है तो आज ही नशे को न कहें 💪 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0'1
- शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।1
- शंकरगढ़ स्थित जेनिथ मॉडल स्कूल में अलंकरण समारोह संपन्न, नव निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ। शंकरगढ़ स्थित जेनिथ मॉडल स्कूल में अलंकरण समारोह संपन्न, नव निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ।1
- संसद परिसर मे विपक्ष का हल्ला बोल, अमित शाह सदन मे आओ के लगे नारे *संसद परिसर मे विपक्ष का हल्ला बोल, अमित शाह सदन मे आओ के लगे नारे।* आज मकर द्वार पर विपक्ष का हल्ला बोल लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास होने के एक दिन बाद संसद परिसर में विपक्ष का हंगामा तेज हो गया है. इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मकर द्वार पर प्रदर्शन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा, बैनर पर लिखा आर्डर किसने दिया। दिल्ली और बिहार मे छात्रों पर चले लाठी वा पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।1
- तहसीलदार से नाराज पटवारी, हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी ऐसे पटवारी हैं हमारे क्षेत्र में, जो धमकी देते हैं और नहीं आओगे देख लेंगे और पैसा भी मांगते हैं, और शासन से पूरी तनख्वाह लेते हैं, अगर आम जनता नहीं देगी तो उनका सीमांकन नहीं करेंगे और उनका कोई भी काम नहीं करेंगे1
- सिंगरौली: नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस की मैराथन दौड़ एएसपी ने दिखाई हरी झंडी।2
- गुढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन | अंतरराज्यीय स्तर पर फरार अपराधियों की धरपकड़ | Rewa News रीवा जिले के गुढ़ थाना पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रीवा पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी का अहम योगदान बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में भी खुलासे की संभावना जताई जा रही है। 📍 स्थान: गुढ़, जिला रीवा, मध्य प्रदेश 🎙️ MP NEWS UPDATE FAST Gudh News, Rewa News Today, Gudh Police Action, Rewa Police, Gudh Police, Rewa Crime News, MP News, Madhya Pradesh News, Pushpendra Yadav, Rewa Breaking News, फरार अपराधी गिरफ्तार, गुढ़ पुलिस कार्रवाई 🏷️ Hashtags #MPNewsUpdateFast1