दिनदहाड़े_चोरी, मुख्यमंत्री की चचेरी बहन के घर से गहने और नकदी पार, भरतपुर जिले के वैर कस्बे के बयाना गेट क्षेत्र में शनिवार दोपहर चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर एक मकान में दाखिल होकर सोने-चांदी के कीमती आभूषण और करीब 7000 रुपये की नकदी समेटकर फरार हो गया। घटना के समय पीड़ित राधेश्याम की पत्नी आशा शर्मा और उनका पुत्र कमरे में सो रहे थे, जबकि पीड़ित अपनी दुकान पर थे। शातिर चोर ने घर के एक कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और दूसरे कमरे की अलमारी में रखे सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, हार, टीका, नथ और चांदी की तोड़ियों समेत नकदी पार कर दी। जब मां-बेटे की नींद खुली तो कुंडी बंद मिलने पर उन्होंने राधेश्याम को फोन कर कुंडी खुलवाई। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था, तब चोरी का पता चला। जानकारी के अनुसार पीड़िता आशा शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चचेरी बहन हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
दिनदहाड़े_चोरी, मुख्यमंत्री की चचेरी बहन के घर से गहने और नकदी पार, भरतपुर जिले के वैर कस्बे के बयाना गेट क्षेत्र में शनिवार दोपहर चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर एक मकान में दाखिल होकर सोने-चांदी के कीमती आभूषण और करीब 7000 रुपये की नकदी समेटकर फरार हो गया। घटना के समय पीड़ित राधेश्याम की पत्नी आशा शर्मा और उनका पुत्र कमरे में सो रहे थे, जबकि पीड़ित अपनी दुकान पर थे। शातिर चोर ने घर के एक कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और दूसरे कमरे की अलमारी में रखे सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, हार, टीका, नथ और चांदी की तोड़ियों समेत नकदी पार कर दी। जब मां-बेटे की नींद खुली तो कुंडी बंद मिलने पर उन्होंने राधेश्याम को फोन कर कुंडी खुलवाई। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था, तब चोरी का पता चला। जानकारी के अनुसार पीड़िता आशा शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चचेरी बहन हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
- आगरा में राहुल गांधी, पप्पू यादव समेत 25–30 लोगों पर कार्रवाई की मांग, हिंदू महासभा ने सौंपा प्रार्थना पत्र1
- छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एनएसयूआई का सरकार पर हल्लाबोल1
- रिपोर्टर राजेश चौधरी डीग जिले के धार्मिक स्थल पूंछरी के लौटा में आज एडवोकेट स्वेता यादव, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस डीग, के द्वारा गोवर्धन पर्वत तलहटी भगवान गिरराज महाराज जी के मंदिर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी शौचालय का निरीक्षण करने पर उनके द्वारा बताया गया कि पूंछरी में सरकारी शौचालय बना हुआ है जो कि गिरराज महाराज के मंदिर से केवल 50 मीटर की दूरी पर है। इस टॉयलेट में लेडीज-जेंट्स लैट्रिन गंदगी से भरी रहती है। बदबू इस कदर रहती है कि इसमें घुसना मुश्किल हो जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि यहाँ छोटे-छोटे टैंक बने हुए हैं जो कि 2-3 दिन में भर जाते हैं और इन टॉयलेट्स में हमेशा गंदगी और बदबू रहती है। जबकि देश-विदेश से लोग यहाँ दर्शन करने आते हैं। बीजेपी सरकार में प्रशासन का ध्यान इस टॉयलेट की सफाई की ओर नहीं जा रहा है, जिससे क्षेत्र की संस्कृति का गलत संदेश जा रहा है। जबकि राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री भी अभिषेक और दर्शन करने के लिए इसी मंदिर पर आते हैं, फिर भी इस धार्मिक स्थल पर प्रशासन एवं बीजेपी सरकार के नेताओं द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब इस बीजेपी सरकार में धार्मिक स्थान पर ही सफाई नहीं करवाई जा रही है, तो आम जनता इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकती है। जिला अध्यक्ष द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वह स्थानीय लोगों के साथ धार्मिक स्थल पर ही धरना प्रदर्शन करेंगी। रिपोर्टर राजेश चौधरी डीग जिले के धार्मिक स्थल पूंछरी के लौटा में आज एडवोकेट स्वेता यादव, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस डीग, के द्वारा गोवर्धन पर्वत तलहटी भगवान गिरराज महाराज जी के मंदिर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी शौचालय का निरीक्षण करने पर उनके द्वारा बताया गया कि पूंछरी में सरकारी शौचालय बना हुआ है जो कि गिरराज महाराज के मंदिर से केवल 50 मीटर की दूरी पर है। इस टॉयलेट में लेडीज-जेंट्स लैट्रिन गंदगी से भरी रहती है। बदबू इस कदर रहती है कि इसमें घुसना मुश्किल हो जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि यहाँ छोटे-छोटे टैंक बने हुए हैं जो कि 2-3 दिन में भर जाते हैं और इन टॉयलेट्स में हमेशा गंदगी और बदबू रहती है। जबकि देश-विदेश से लोग यहाँ दर्शन करने आते हैं। बीजेपी सरकार में प्रशासन का ध्यान इस टॉयलेट की सफाई की ओर नहीं जा रहा है, जिससे क्षेत्र की संस्कृति का गलत संदेश जा रहा है। जबकि राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री भी अभिषेक और दर्शन करने के लिए इसी मंदिर पर आते हैं, फिर भी इस धार्मिक स्थल पर प्रशासन एवं बीजेपी सरकार के नेताओं द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब इस बीजेपी सरकार में धार्मिक स्थान पर ही सफाई नहीं करवाई जा रही है, तो आम जनता इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकती है। जिला अध्यक्ष द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वह स्थानीय लोगों के साथ धार्मिक स्थल पर ही धरना प्रदर्शन करेंगी।1
- ताजमहल पर फिर दिखी आगरा पुलिस की संवेदनशीलताफिरोजाबाद से ताजमहल घूमने आए परिवार का 6 वर्षीय मासूम निशांत कुमार परिजनों से बिछड़ गया। ताज सुरक्षा पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी, रेडियो #ताजमहल पर फिर दिखी आगरा पुलिस की संवेदनशीलता फिरोजाबाद से ताजमहल घूमने आए परिवार का 6 वर्षीय मासूम निशांत कुमार परिजनों से बिछड़ गया। ताज सुरक्षा पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट की मदद से महज 30 मिनट में बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता से मिलवा दिया। बच्चे की मां भावुक हो गईं, जबकि पिता ने आगरा पुलिस का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, उपनिरीक्षक आशना बी, मुख्य आरक्षी किरन पाल सिंह, आरक्षी दुर्गेश कुमार एवं महिला आरक्षी गुड्डी देवी की अहम भूमिका रही। संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित ताज।1
- श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत का धमाकेदार असर: जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन, राजकीय विद्यालय आरी के जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया शुरू राष्ट्र एवं समाज हित में निरंतर संघर्षरत प्रमुख सामाजिक संगठन श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के उग्र आंदोलन के आगे आखिरकार स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को झुकना ही पड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी (धौलपुर) में स्थित अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक भवन की समस्या को लेकर 3 दिन पूर्व संगठन के तत्वावधान में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को 15 दिन की सख्त चेतावनी दी थी। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार द्वारा दी गई चेतावनी के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी के मुख्य द्वार के सामने स्थित दो जर्जर कक्षा-कक्षों व बरामदे को जमींदोज करने, समतलीकरण करने तथा पुरानी निर्माण सामग्री की नीलामी हेतु सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार ने कहा कि संगठन क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह समर्पित है। यदि नीलामी के बाद तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो संगठन पुनः बड़ा आंदोलन करेगा एवं तीन दिन पूर्व धरने की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने के लिए समस्त पत्रकारों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं4
- आगरा का चौंकाने वाला स्कूल! 20 साल से बिना बिजली, 11 छात्रों पर 11 शिक्षक | Maharaja Surajmal Inter College आगरा के राजामंडी स्थित महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज की बदहाल व्यवस्था सामने आई है। विद्यालय में पिछले 20 वर्षों से बिजली नहीं है। कक्षा 1 से 12 तक सिर्फ 11 छात्र पढ़ रहे हैं, जबकि 11 शिक्षक तैनात हैं। शुद्ध पेयजल की सुविधा भी नहीं है। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।1
- नगरपालिका व पंचायती राज चुनावों को लेकर बसेड़ी कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर बसेड़ी (धौलपुर)। आगामी नगरपालिका एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर बसेड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा योग्य एवं जनाधार वाले प्रत्याशियों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरना होगा। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनता के बीच पहुंचा जाएगा। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ हो, जो जनता से निरंतर जुड़े हों तथा कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हो। घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों और स्थानीय विकास के मुद्दों को लेकर पार्टी प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू करने तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उन्हें पार्टी के समक्ष रखने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी नगरपालिका एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प लिया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बसेड़ी विधायक संजय कुमार, विधानसभा प्रभारी प्रशांत उपाध्याय, पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिड़ौरा, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, ब्लॉक प्रवक्ता रामबली शर्मा, ओमवास शर्मा, रामदीन कुशवाहा, रामगोपाल चच्चू, पूर्व प्रधान बद्री जाटव, कुसुम कुशवाहा, सत्यनारायण गोस्वामी, मवशियाराम, लाखन सिंह, बाबूलाल जाटव, मुकेश परमार, लोकेश पाराशर, बजरंग सिंह, श्यामवीर सिंह, अजय मीणा, यशु शर्मा, सोनू भगवान सिंह जगरिया, प्रवीण शाक्य, रोहित तिवारी, आशिक खान, रॉबिन खटाना, सत्यवीर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- बुलाती है मगर जाने का नहीं जमाना बहुत खराब चल रहा हैं रायबरेली पत्नी ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, घर के अंदर ही शव दफनाया। शव से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने खुदाई कर शव घर से किया बरामद आरोपी पत्नी रीता को हिरासत में आरोपी पति फरार प्रेमी से विवाद के चलते हुई हत्या डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव की घटना।1