किशनगंज में लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार किशनगंज पुलिस ने सुखानी थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटा गया सैमसंग टैब और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। गौरतलब हो कि यह घटना बीते 5 फरवरी 2026 को झाड़ीबाड़ी के पास हुई थी। पीड़ित रविंद्र कुमार ठाकुर (27) ने सुखानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि झाड़ीबाड़ी के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रस्सी लगाकर उनकी मोटरसाइकिल रोकी और उनका बैग छीन लिया। बैग में एक सैमसंग टैब, एक मॉर्फो डिवाइस और एक मोबाइल फोन था। आरोपी मोटरसाइकिल से हाईवे की ओर फरार हो गए थे। मामले की जांच के दौरान, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने निहार बाबू (24) को गिरफ्तार किया। निहार बाबू अमलझाड़ी वार्ड नंबर 01, थाना पाठामारी, जिला किशनगंज का निवासी है। उसे घटना में प्रयुक्त R15 मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया हैं। पुलिस ने निहार बाबू के सह-अभियुक्त के घर से लूटा गया सैमसंग टैब और मोबाइल फोन बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार सिंह, सुखानी थानाध्यक्ष मंनु कुमारी, मनिषा कुमारी, विनोद कुमार, अरूण कुमार और श्रवण कुमार सहित पुलिस टीम शामिल थी। जहा एसपी ने कहा किशनगंज पुलिस आम जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

- jila paschimi Champaran Bihar Bharat Chauraha1
- अररिया नेताजी सुभाष स्टेडियम मैदान में दौर रेस करते छात्रा।1
- Post by विकास कुमार1
- Majid Bombay1
- Post by M K1
- Post by Rakesh Kumar2
- शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा संचालित महाशिवरात्रि के मौके पर कसबा राणी सती चौक पर अड़तालीस घंटे महा रद्र यज्ञ शुरू किया गया।इस यज्ञ में दूर-दूर के कीर्तन मंडली पहुंच कर दर्शकों को बांधे हुए हैं।इनकी कीर्तन भक्ति की गूंज चारो तरफ सुनाई दे रहा है।शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सुधांशु रंजन, सचिव नितेश कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि दूर से आये कीर्तन मंडली के रुकने का व्यवस्था रांची सती मंदिर में किया गया है।महा रद्र यज्ञ में महा प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। फोटो _यज्ञ शुरू करने के पूर्व विधिवत पूजा अर्चना किया गया।1
- Post by विकास कुमार1