Shuru
Apke Nagar Ki App…
संयुक्त जनादेश पार्टी सहयोगी दल भाजपा भुता जिला अध्यक्ष श्री हरी निवास पाठक जी के यहां पर समीक्षा बैठक हुई
रामबीर
संयुक्त जनादेश पार्टी सहयोगी दल भाजपा भुता जिला अध्यक्ष श्री हरी निवास पाठक जी के यहां पर समीक्षा बैठक हुई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज जिला कार्यालय भुता बरेली पर संपन्न हुई समीक्षा बैठक में आए हुए सभी वरिष्ठ गणमान्य पदाधिकारियों का ह्रदय से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी का प्यार आशीर्वाद एवं सहयोग की सदैव कामना करता रहूंगा । धन्यवाद 🙏 हरि निवास पाठक जिला अध्यक्ष बरेली1
- बदायूं न्यूज़ 🛑 सिद्ध बाबा मंदिर से गूरा बरैला होते हुए नगरिया अभय तक सड़क बदहाल, सावन में शिवभक्तों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा चार किलोमीटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, इसी रास्ते से पटना देवकली जलाभिषेक को गुजरेंगे सैकड़ों शिवभक्त संवाददाता : प्रवेंद्र सिंह मोबाइल : 8650252442 उसावां (बदायूं)। सावन माह में भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त जल लेकर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए निकल रहे हैं। लेकिन विकास खंड उसावां क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर से गूरा बरैला होते हुए नगरिया अभय तक लगभग चार किलोमीटर लंबा मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क की जर्जर हालत के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार, इसी मार्ग से होकर सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों की टोलियां फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे स्थित प्रसिद्ध पटना देवकली शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना होंगी। लेकिन सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई डामर, कटे हुए किनारे और बरसात के कारण जलभराव हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क इतनी क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि "समझ में नहीं आता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।" ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर शासन-प्रशासन सावन के पावन माह में शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम करने का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर इस महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाल बदायूं उन दावों की पोल खोल रही है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो सावन के दौरान किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों और शिवभक्तों ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग तथा संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सिद्ध बाबा मंदिर से नगरिया अभय त4
- PDA की नई परिभाषा! अखिलेश ने 'पंडित' को जोड़कर दिया बड़ा सियासी संदेश1
- ग्रामीण विकास को नई दिशा: डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में भव्य पंच सम्मेलन संपन्न विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गांधी सभागार में आयोजित सम्मेलन में ग्रामीण विकास, स्थानीय रोजगार और मजबूत बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया। पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में 'विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025' के प्रावधानों एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों, शासन संरचना, बजट एवं वित्तीय प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिनियम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास को गति देना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना तथा सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सम्मेलन में ग्रामीण विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, पंचायतों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए सामूहिक सहभागिता पर विशेष बल दिया गया।1
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गांधी सभागार में हुआ पंच सम्मेलन का आयोजन। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ‘पंच सम्मेलन’ हुआ संपन्न विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। ग्रामीण विकास, स्थानीय रोजगार और मूलभूत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर दिया गया जोर। पीलीभीत ।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों एवं क्रियान्वयन को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन गांधी सभागार में किया गया। सम्मेलन में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025’ के मुख्य बिंदु एवं विशेषताएं, योजना का उद्देश्य, शासन संरचना, बजट एवं वित्त पोषण के बारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं व श्रमिकों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराना है, जिससे शहरों की ओर होने वाले पलायन पर रोक लग सके। योजना के तहत 125 दिन के रोजगार का प्रावधान तथा प्रतिदिन रू. 300 मजदूरी तय की गई है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवा एवं महिला सशक्तीकरण एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाये। उन्होंने ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने अपने गांव की आधारभूत संरचनाओं को और बेहतर बनाएं, विद्यालय, ग्राम सचिवालय, आंगनबाडी केन्द्र को बेहतर व स्वच्छ बनाएं। बैठक में डीसी मनरेगा ने अवगत कराते हुये बताया कि विभाग के अन्तर्गत वर्षा के जल संरक्षण के अन्तर्गत अमृत सरोवरों का निर्माण एवं पुनरूद्वार, वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण, जल संरक्षण से जुडे वृक्षारोपण के कार्य कराए जा रहे हैं तथा गोमती नदी के किनारे स्थित 16 ग्राम पंचायतों में सघन वृक्षारोपण का कार्य कराया गया है। ग्रामीण अवसंरचना के अन्तर्गत अन्नपूर्ण भवनों, आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण कराया गया है। नवनिर्मित निर्माण कार्यों का पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।4
- पुलिस की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप, विवेचना दूसरे थाने में स्थानांतरित करने की मांग पुलिस की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप, विवेचना दूसरे थाने में स्थानांतरित करने की मांग1
- रज़वी परचम से तीन रोज़ा उर्से रज़वी का आगाज़ रिमझिम फुहारों के बीच सुब्हानी मियां ने अदा की परचम कुशाई की रस्म बरेली। आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का 108 वा उर्से रज़वी का आगाज़ परचम कुशाई की रस्म के साथ हो गया। रात में नातिया मुशायरा व हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उर्स की सभी रस्में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की सदारत और सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में दरगाह परिसर व इस्लामिया मैदान में अदा की जा रही है। नातिया मुशायरा देर रात तक जारी था। देश विदेश के कोने कोने से ज़ायरीन दरगाह पहुँच रहे है। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि आज इस्लामिया मैदान में रज़वी परचम रज़ा गेट पर नसब कर दिया गया। रज़वी परचम लहराते ही विधिवत उर्स का आगाज़ हो गया। नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर,मसलक-ए-आला हज़रत ज़िंदाबाद के नारों के बीच दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) ने अपने दस्ते मुबारक से (हाथों) सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां,सय्यद आसिफ मियां व देश-दुनिया से आये उलेमा की मौजूदगी में ठीक 9.20 बजे परचम कुशाई की रस्म अदा की। यहाँ फातिहा के बाद खुसूसी दुआ मुफ्ती सलीम नूरी ने की। परचम कुशाई होते ही फ़िज़ा में आला हज़रत की लिखी नात व मनकबत गूँजने लगी। इससे पहले मुख्य परचमी जुलूस आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास से सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कयादत में दरगाह पहुंचा। इसके अलावा ठिरिया निजावत खान और रहपुरा चौधरी से भी परचम और चादरों के जुलूस दरगाह पहुंचे जिसे सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी जगह फातिहाख्वानी और लंगर का एहतिमाम हुआ। मुख्य परचमी जुलूस 7.30 बजे दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की क़यादत में अपने रिवायती रास्तों कुमार टाकीज,इंदिरा मार्केट होते हुए बिहारीपुर के ढाल के रास्ते दरगाह पहुँचे। यहाँ सलामी देने के बाद जुलूस दरगाह से दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की क़यादत में वापिस इस्लामिया मैदान पहुँचे। जुलूस का रास्ते में जगह-जगह हिन्दू मुस्लिम ने दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां का फूलों से स्वागत किया। बाद नमाज़-ए- मग़रिब महफ़िल-ए-मिलाद हाजी गुलाम सुब्हानी व आसिम नूरी ने पेश की। रात में 10 बजकर 35 मिनट पर आला हज़रत के बड़े साहिबजादे हुज्जातुल इस्लाम मुफ्ती हामिद रज़ा खान (हामिद मियां) के कुल शरीफ की फातिहा मुफ्ती जईम रज़ा व मुफ्ती जमील ने पढ़ी। मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने अपने खिताब में कहा कि हुज्जातुल इस्लाम ने 1938 में मुरादाबाद में हुई एक बड़ी कॉन्फ्रेंस में मुसलमानों से अपने बच्चों तालीम दिलाने पर ज़ोर देते हुए अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत करने का आव्हान किया। दुनिया भर में सुन्नियत की पहचान कराने में अहम रोल अदा किया। आला हज़रत की वजह से बरेली सुन्नियत का केंद्र बन गया। आजम नगर, ठिरिया और रहपुरा चौधरी पहुंचने पर सज्जादानशीन का जोरदार इस्तकबाल वसीम खान,शमी खान,अजमल खान,राशिद खान,मुशाहिद खान,रफत अली खान, जुनैद कुरैशी,फहीम खान,सलमान खान,परवेज़ कुरैशी, जीशान कुरैशी,वसीम कुरैशी आदि ने किया। सज्जादानशीन के साथ हाजी मोहसिन हसन नूरी,मुफ्ती गुलफाम, मौलाना जाहिद रज़ा,मौलाना बशीर उल क़ादरी,मौलाना ज़िक्रउल्लाह,मौलाना सय्यद शाबाहत अली,औरंगज़ेब नूरी,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,अजमल नूरी,युनुस गद्दी,इरशाद रज़ा ताहिर अल्वी,सबलू अल्वी,हस्सान रज़ा,युनुस साबरी आदि साथ रहे। 07 अगस्त (जुमा) बाद नमाज़ ए फ़ज़्र कुरानख्वानी। सुबह 9.58 मिनट पर रेहाने मिल्लत व 10.30 बजे मुफ़स्सिर-ए आज़म के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद मज़हब-ओ जमालक कॉन्फ्रेस होगी। उलेमा नामूसे रिसालत,मिशन मसलक आला हज़रत, समाज सुधार,आपसी सौहार्द,सामाजिक बुराई के खात्मे पर चर्चा करेगें। दिन में कार्यक्रम व चादरपोशी का सिलसिला जारी रहेगा। रात में दुनियाभर के मशहूर उलेमा की तक़रीर होगी। देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर मुफ्ती आज़म-ए-हिन्द के कुल शरीफ की रस्म अदा होगी। उर्स की व्यवस्था में राशिद अली खान,मौलाना ज़ाहिद रज़ा,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,शाहिद नूरी,औरंगजेब नूरी,हाजी जावेद खान,नासिर क़ुरैशी,मंज़ूर रज़ा,शान रज़ा, सुहेल रज़ा खान,सय्यद फैज़ान रज़ा,अब्दुल माजिद,मोहसिन रज़ा,तारिक सईद,मुजाहिद रज़ा, जुहैब रज़ा, आलेनबी,इशरत नूरी, हाजी अब्बास नूरी,सय्यद माजिद अली,सय्यद एज़ाज़,नफीस खान, शरिक बरकाती, काशिफ रज़ा,सुहैल रज़ा, सऊद रज़ा,नोमान रज़ा, हसन बरेलवी,आरिफ रज़ा,फ़ारूक़ खान,साजिद नूरी,सबलू अल्वी,हाजी फय्याज,गफ़ूर पहलवान,शहज़ाद पहलवान,काशिफ रज़ा,शाद रज़ा,अरबाज़ रज़ा,आदिल रज़ा,जावेद खान,साकिब रज़ा,,हाजी शकील नूरी,साकिब रज़ा,नईम नूरी,मुस्तक़ीम नूरी,इरशाद रज़ा, आसिम नूरी,अश्मीर रज़ा,फ़ैज़ी रज़ा,सय्यद जुनैद,हाजी शारिक नूरी,हाजी अज़हर बेग,जुनैद चिश्ती,अब्दुल वाजिद नूरी,गजाली रज़ा,रजब अली, आदि दिन रात व्यवस्था बनाने में जुटे है। इसके अलावा परचम कुशाई के मौके पर डॉक्टर अनीस बेग भी मौजूद रहे।4
- बाबा बनखंडी नाथ मंदिर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया की पुष्प वर्षा, जल व फल वितरण | कांवड़ियों का भव्य स्वागत नमस्कार, आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर 7, मैं हूँ डॉ. शहाबुद्दीन। बरेली के पुराना शहर स्थित बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा कांवड़ यात्रियों के स्वागत में पुष्प वर्षा, शीतल जल और फल वितरण का आयोजन किया गया। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट। रिपोर्ट: बरेली में संरक्षक संजीव शर्मा उर्फ दादा एवं जनार्दन आचार्य जी के आशीर्वाद से पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने गुरुवार को बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के पास कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा उन्हें शीतल जल और फल वितरित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. शहाबुद्दीन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हाजी सैयद सलमान, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष खुशनुमा खान, युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष मोनू खान, प्रदेश सचिव मंटू दादा, असलम खान, आजम खान, जिला संयोजक अली हसन, जिला सचिव बाबू, नासिर अली, जिला मीडिया प्रभारी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पीस कमेटी ऑफ इंडिया विभिन्न मंदिरों पर कांवड़ यात्रियों का स्वागत करेगी और उनकी सुविधा के लिए मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना बारादरी के इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह तथा नवादा चौकी प्रभारी कुशल पाल अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे। आउट्रो: ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए हिंदुस्तान खबर 7 को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाना न भूलें। रिपोर्ट: डॉ. शहाबुद्दीन हिंदुस्तान खबर 7, बरेली1
- भाजपा नेता से विवाद पड़ा भारी, बीसलपुर से हटाए गए नायब तहसीलदार1