एचपीवी वैक्सीन के दूसरे डोज के बाद तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। बखरी प्रखंड के राटन मध्य विद्यालय में एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के बाद गुरुवार को तीन छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वैक्सीन लगने के कुछ ही देर बाद छात्राएं चक्कर आने और घबराहट की शिकायत करने लगीं और बेहोश हो गईं, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभावित छात्राओं में बगरस निवासी शिवराम महतो की 12 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी, मुकेश प्रसाद कुशवाहा की 12 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी तथा गौतम मालाकार की 12 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों छात्राओं को तुरंत बखरी पीएचसी में भर्ती कराया गया। पीएचसी में डॉक्टर नवीन कुमार की देखरेख में छात्राओं का इलाज किया गया। चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि छात्राओं की स्थिति अब नियंत्रण में है और यह घटना घबराहट के दौरान होने वाली सामान्य प्रतिक्रिया के कारण भी हो सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और स्थानीय जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंच गए। मौके पर बखरी बीडीओ कुमार मुकेश, बीपीआरओ कुमार सानू, बखरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार, फार्मासिस्ट प्रभात कुमार, राटन पंचायत के उपमुखिया अजीत कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील महतो, पोस्टमास्टर चंद्रशेखर कुशवाहा, रामविनय कुमार तथा भोला कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बताया जाता है कि इन छात्राओं को करीब छह माह पूर्व एचपीवी वैक्सीन का पहला डोज दिया गया था, जबकि गुरुवार को दूसरा डोज लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दी जाती है और यह पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है। फिलहाल तीनों छात्राओं की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करें।
एचपीवी वैक्सीन के दूसरे डोज के बाद तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। बखरी प्रखंड के राटन मध्य विद्यालय में एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के बाद गुरुवार को तीन छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वैक्सीन लगने के कुछ ही देर बाद छात्राएं चक्कर आने और घबराहट की शिकायत करने लगीं और बेहोश हो गईं, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभावित छात्राओं में बगरस निवासी शिवराम महतो की 12 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी, मुकेश प्रसाद कुशवाहा की 12 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी तथा गौतम मालाकार की 12 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों छात्राओं को तुरंत बखरी पीएचसी में भर्ती कराया गया। पीएचसी में डॉक्टर नवीन कुमार की देखरेख में छात्राओं का इलाज किया गया। चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि छात्राओं की स्थिति अब नियंत्रण में है और यह घटना घबराहट के दौरान होने वाली सामान्य प्रतिक्रिया के कारण
भी हो सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और स्थानीय जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंच गए। मौके पर बखरी बीडीओ कुमार मुकेश, बीपीआरओ कुमार सानू, बखरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार, फार्मासिस्ट प्रभात कुमार, राटन पंचायत के उपमुखिया अजीत कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील महतो, पोस्टमास्टर चंद्रशेखर कुशवाहा, रामविनय कुमार तथा भोला कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बताया जाता है कि इन छात्राओं को करीब छह माह पूर्व एचपीवी वैक्सीन का पहला डोज दिया गया था, जबकि गुरुवार को दूसरा डोज लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दी जाती है और यह पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है। फिलहाल तीनों छात्राओं की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करें।
- बेगूसराय में जनगणना- 2027 के सफल एवं सुचारु क्रियान्वयन को लेकर सभी प्रखंडों में एन्यूमैरेटर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा गुरुवार की देर रात 10:00 बजे मिली. प्रशिक्षण के दौरान गणनाकारों को आवश्यक प्रक्रिया तकनीकी पहलू एवं दायित्व की विस्तृत जानकारी दी गई. इस मौके पर बताया गया कि यह जनगणना का कार्य बेहतर तरीके से संपन्न हो सके, इसको लेकर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है.1
- लोकसभा में महिला बिल पर मोदीजी का संबोधन, पहुंची महिलाएं, बीजेपी महिला सांसदों के साथ नितिन नबीन का संसद प्रवेश, पिछड़ा आदिवासी महिलाओं को आरक्षण की राहुल ने की मांग, शाह बोले मुस्लिम महिला आरक्षण तो दूर बात धर्म के आधार पर आरक्षण मंजूर नहीं, प्रियंका ने घेरा शाह को और अखिलेश ने रेखा गुप्ता को बताया बीजेपी की एकमात्र और वो भी आधी मुख्यमंत्री... देखिए महिला आरक्षण बिल पर नोंकझोंक राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by India khabar Begusarai.1
- सम्राट चौधरी मुरेठा बाबा1
- शाम्हो_बेगूसराय में Mobile Tv Network की अपील का असर: ब्लॉक कॉर्डिनेटर, शिक्षक और छात्रों की पहल से दूर हुई किताबों की कमी बेगूसराय जिले के शाम्हो क्षेत्र स्थित टोटहा मध्य विद्यालय में कक्षा 8 की पुस्तकों की भारी कमी की समस्या सामने आई थी। इस मुद्दे को Mobile TV Network द्वारा उठाए जाने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आया। ब्लॉक कॉर्डिनेटर, स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के संयुक्त प्रयास से अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है। जिन छात्रों को किताबें नहीं मिल पा रही थीं, उन्हें अब आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल दर्शाती है कि अगर समय पर आवाज उठाई जाए और सभी मिलकर प्रयास करें, तो शिक्षा से जुड़ी बड़ी समस्याएं भी आसानी से हल की जा सकती हैं।1
- बिहार के राज्यपाल के द्वारा जीडी गोयनका स्कूल का किया गया उद्घाटन ।3
- विष्णुपुर अहोक से साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा हत्या के प्रयास समेत अन्य मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- बेगूसराय न्यायालय द्वारा 01 मामले में 02 अभियुक्त को सजा दिलाई गई है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि न्याय के क्षेत्र में एक कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से यह फैसला सुनाया गया है. उन्होंने कहा कि यह मामला बलिया बाजार का था जहां मारपीट की घटना हुई थी. एसपी ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.1