logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहारनपुर में रजिस्ट्री कार्यालय सदर द्वितीय और सदर तृतीय को फतेहपुर जट्ट स्थानांतरित करने तथा प्रदेश सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू करने के विरोध में दस्तावेज लेखक संगठन का धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर चल रहे इस प्रदर्शन में आज संगठन मंत्री बाबू अली और मंडल अध्यक्ष सवित कुमार पहुंचे, जिन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए इस लड़ाई में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संघ के अध्यक्ष लुकमान अहमद के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने से दस्तावेज लेखक समुदाय के सामने रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। संघ का तर्क है कि बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक वर्षों से इस कार्य से जुड़े हैं और उम्र के इस पड़ाव पर उनके लिए कोई अन्य रोजगार अपनाना संभव नहीं है, जिससे उनके परिवारों की आजीविका भी प्रभावित होगी। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि रजिस्ट्री कार्यालयों को फतेहपुर जट्ट स्थानांतरित किए जाने से आम नागरिकों एवं अन्य पक्षकारों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि फतेहपुर जट्ट कलेक्ट्रेट परिसर से पांच किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है, और वहां तक पहुंचने में यातायात तथा सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी हैं। दस्तावेज लेखक संघ ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस संबंध में शासन को अवगत कराया जाए और सभी निबंधन कार्यालयों को कलेक्ट्रेट परिसर में ही संचालित रखा जाए। संघ का कहना है कि कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय भवन निर्माण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है, इसलिए आवश्यक निर्माण कार्य वर्तमान स्थान पर ही कराया जाना चाहिए। इस अवसर पर महासचिव नवाब सिंह चौहान, उपाध्यक्ष चै. उपेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक पसरीचा, जिला कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार सैनी और जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सैन सहित बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक उपस्थित रहे।

12 hrs ago
user_Quazi Shahid Ahmed
Quazi Shahid Ahmed
Saharanpur, Uttar Pradesh•
12 hrs ago
5772dea4-a594-4229-9785-96f3b7c633a6

सहारनपुर में रजिस्ट्री कार्यालय सदर द्वितीय और सदर तृतीय को फतेहपुर जट्ट स्थानांतरित करने तथा प्रदेश सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू करने के विरोध में दस्तावेज लेखक संगठन का धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर चल रहे इस प्रदर्शन में आज संगठन मंत्री बाबू अली और मंडल अध्यक्ष सवित कुमार पहुंचे, जिन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए इस लड़ाई में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संघ के अध्यक्ष लुकमान अहमद के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने से दस्तावेज लेखक समुदाय के सामने रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। संघ का तर्क है कि बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक वर्षों से इस कार्य से जुड़े हैं और उम्र के इस पड़ाव पर उनके लिए कोई अन्य रोजगार अपनाना संभव नहीं है, जिससे उनके परिवारों की आजीविका भी प्रभावित होगी। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि रजिस्ट्री कार्यालयों को फतेहपुर जट्ट स्थानांतरित किए जाने से आम नागरिकों एवं अन्य पक्षकारों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि फतेहपुर जट्ट कलेक्ट्रेट परिसर से पांच किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है, और वहां तक पहुंचने में यातायात तथा सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी हैं। दस्तावेज लेखक संघ ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस संबंध में शासन को अवगत कराया जाए और सभी निबंधन कार्यालयों को कलेक्ट्रेट परिसर में ही संचालित रखा जाए। संघ का कहना है कि कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय भवन निर्माण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है, इसलिए आवश्यक निर्माण कार्य वर्तमान स्थान पर ही कराया जाना चाहिए। इस अवसर पर महासचिव नवाब सिंह चौहान, उपाध्यक्ष चै. उपेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक पसरीचा, जिला कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार सैनी और जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सैन सहित बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर जिले के दबकोरा गाँव में सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाँव के रास्ते इतने बदहाल हैं कि अपने घरों तक आने-जाने के लिए ग्रामीणों को ट्रैक्टर खरीदने पड़ रहे हैं। गाँव वालों का आरोप है कि ग्राम प्रधान 'सोए हुए' हैं और उनकी निष्क्रियता के कारण ही दबकोरा की यह बदहाल स्थिति बनी हुई है।
    2
    सहारनपुर जिले के दबकोरा गाँव में सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाँव के रास्ते इतने बदहाल हैं कि अपने घरों तक आने-जाने के लिए ग्रामीणों को ट्रैक्टर खरीदने पड़ रहे हैं। गाँव वालों का आरोप है कि ग्राम प्रधान 'सोए हुए' हैं और उनकी निष्क्रियता के कारण ही दबकोरा की यह बदहाल स्थिति बनी हुई है।
    user_Malik
    Malik
    बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गाँव में 200 मीटर सीसी (सीमेंट कंक्रीट) सड़क का निर्माण किया गया है, जिसके बाद ग्राम वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस निर्माण कार्य को ग्राम प्रमुख द्वारा पूरा कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रमुख साहब का उनके इस कार्य के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।
    1
    गाँव में 200 मीटर सीसी (सीमेंट कंक्रीट) सड़क का निर्माण किया गया है, जिसके बाद ग्राम वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस निर्माण कार्य को ग्राम प्रमुख द्वारा पूरा कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रमुख साहब का उनके इस कार्य के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।
    user_Farman Thakur
    Farman Thakur
    बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रादौर के गांव छोटा बांस में प्रशासन द्वारा बुलडोज़र चलाकर कार्रवाई की गई है।
    1
    रादौर के गांव छोटा बांस में प्रशासन द्वारा बुलडोज़र चलाकर कार्रवाई की गई है।
    user_Gulshan Dhiman
    Gulshan Dhiman
    रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • सनातन धर्म में पूजनीय गो-माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए देशव्यापी चेतना जगाने के उद्देश्य से निकाली जा रही 81 दिवसीय विशाल 'गविष्टि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा' कल यानी 21 जून 2026 को प्रातः 9:00 बजे देवबंद की पावन धरा पर प्रवेश करेगी। 'अहं हरं वृत्तं गविष्ठौ' के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे इस महाअभियान का नेतृत्व परमआराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती '1008' जी महाराज कर रहे हैं। यात्रा के देवबंद आगमन की तैयारियों को लेकर 'श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर प्रबंध एवं सेवा ट्रस्ट' के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र शर्मा के आवास पर एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने विचार साझा किए। तय कार्यक्रम के अनुसार, देवबंद विधानसभा के नितारा फार्म में इस भव्य यात्रा का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। 'अखण्ड भारत युवा कल्याण संगठन' एवं 'सनातन गौ-रक्षा दल' के पदाधिकारी देवबंद सहित पूरे उत्तर प्रदेश में इस यात्रा को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। स्वागत समारोह में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं और गो-भक्तों के जुटने की संभावना है। इस महाअभियान को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से आयोजकों द्वारा एक विशेष टोल-फ्री मिस्ड कॉल नंबर (844 853 1008) भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी राष्ट्रभक्त और गो-प्रेमी मिस्ड कॉल देकर इस गो-रक्षा अभियान की सदस्यता ग्रहण कर सकता है और इस धर्मयुद्ध का हिस्सा बन सकता है। आयोजकों ने बताया कि देश भर में गो-वंश की रक्षा का अलख जगाने वाली इस 81 दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा का समापन आगामी 24 जुलाई 2026 को प्रांतीय राजधानी लखनऊ के मान्यवर श्री कांशीराम जी सांस्कृतिक स्थल (स्मृति उपवन) में एक विशाल जनसभा और भव्य समारोह के साथ होगा, जहाँ इस महाअभियान को नया विस्तार दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त सनातनी भाई-बहनों से कल सुबह नितारा फार्म पहुंचकर शंकराचार्य जी महाराज के दर्शन करने और गो-सेवा के इस संकल्प में भागीदारी निभाने की अपील की है।
    1
    सनातन धर्म में पूजनीय गो-माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए देशव्यापी चेतना जगाने के उद्देश्य से निकाली जा रही 81 दिवसीय विशाल 'गविष्टि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा' कल यानी 21 जून 2026 को प्रातः 9:00 बजे देवबंद की पावन धरा पर प्रवेश करेगी। 'अहं हरं वृत्तं गविष्ठौ' के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे इस महाअभियान का नेतृत्व परमआराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती '1008' जी महाराज कर रहे हैं।

यात्रा के देवबंद आगमन की तैयारियों को लेकर 'श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर प्रबंध एवं सेवा ट्रस्ट' के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र शर्मा के आवास पर एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने विचार साझा किए। तय कार्यक्रम के अनुसार, देवबंद विधानसभा के नितारा फार्म में इस भव्य यात्रा का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। 'अखण्ड भारत युवा कल्याण संगठन' एवं 'सनातन गौ-रक्षा दल' के पदाधिकारी देवबंद सहित पूरे उत्तर प्रदेश में इस यात्रा को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। स्वागत समारोह में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं और गो-भक्तों के जुटने की संभावना है।

इस महाअभियान को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से आयोजकों द्वारा एक विशेष टोल-फ्री मिस्ड कॉल नंबर (844 853 1008) भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी राष्ट्रभक्त और गो-प्रेमी मिस्ड कॉल देकर इस गो-रक्षा अभियान की सदस्यता ग्रहण कर सकता है और इस धर्मयुद्ध का हिस्सा बन सकता है। आयोजकों ने बताया कि देश भर में गो-वंश की रक्षा का अलख जगाने वाली इस 81 दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा का समापन आगामी 24 जुलाई 2026 को प्रांतीय राजधानी लखनऊ के मान्यवर श्री कांशीराम जी सांस्कृतिक स्थल (स्मृति उपवन) में एक विशाल जनसभा और भव्य समारोह के साथ होगा, जहाँ इस महाअभियान को नया विस्तार दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त सनातनी भाई-बहनों से कल सुबह नितारा फार्म पहुंचकर शंकराचार्य जी महाराज के दर्शन करने और गो-सेवा के इस संकल्प में भागीदारी निभाने की अपील की है।
    user_मनदीप रमेश
    मनदीप रमेश
    News Anchor देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रादौर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ रादौर नगर निगम ने सड़क के किनारे बसे लोगों के घरों को खाली करवा दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रभावित लोगों का सारा सामान सड़क पर रख दिया गया।
    1
    रादौर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ रादौर नगर निगम ने सड़क के किनारे बसे लोगों के घरों को खाली करवा दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रभावित लोगों का सारा सामान सड़क पर रख दिया गया।
    user_Karan singh Aima Media news
    Karan singh Aima Media news
    Newspaper advertising department जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • हरियाणा के बहुचर्चित पंचकूला नगर निगम फंड घोटाले मामले में गिरफ्तार IAS अधिकारी राम कुमार सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। CBI ने उन्हें कोर्ट से तीन दिन की रिमांड पर लिया है। जांच एजेंसी अब करोड़ों रुपये के कथित लेन-देन, संपत्तियों और निवेश के पूरे नेटवर्क की बारीकी से पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान CBI को कई ऐसे नए पहलू मिले हैं, जिनकी अब गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपों के अनुसार, IAS अधिकारी से जुड़े पारिवारिक सदस्यों के नाम पर कई कारोबारी गतिविधियों और संपत्तियों की जानकारी सामने आई है। इनमें पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट और बीयर फैक्ट्री जैसे व्यापार शामिल बताए जा रहे हैं। जांच का एक अहम हिस्सा विदेश में हुए कथित ट्रांजेक्शन से जुड़ा है। CBI की पड़ताल में पता चला है कि लगभग 2.5 करोड़ रुपये दुबई में IAS अधिकारी के बेटे के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम कहाँ से आई, इसे किस उद्देश्य से भेजा गया और इसका कथित फंड घोटाले से कोई सीधा संबंध है या नहीं। यह पूरा मामला पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फंड से संबंधित है, जिसमें सरकारी धन के इस्तेमाल और निवेश को लेकर जांच जारी है। CBI अब रिमांड के दौरान प्राप्त दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड, संपत्तियों से जुड़ी जानकारियों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। फिलहाल कई सवाल अनुत्तरित हैं— जैसे कि क्या ये सभी संपत्तियां वैध आय से अर्जित की गई हैं, क्या विदेश में भेजी गई रकम का फंड घोटाले से कोई सीधा कनेक्शन है, और सरकारी फंड से जुड़े इस बड़े मामले में और कौन-कौन से लोग जांच के दायरे में आएंगे। इन सभी सवालों के जवाब CBI की आगे की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।
    1
    हरियाणा के बहुचर्चित पंचकूला नगर निगम फंड घोटाले मामले में गिरफ्तार IAS अधिकारी राम कुमार सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। CBI ने उन्हें कोर्ट से तीन दिन की रिमांड पर लिया है। जांच एजेंसी अब करोड़ों रुपये के कथित लेन-देन, संपत्तियों और निवेश के पूरे नेटवर्क की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

जांच के दौरान CBI को कई ऐसे नए पहलू मिले हैं, जिनकी अब गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपों के अनुसार, IAS अधिकारी से जुड़े पारिवारिक सदस्यों के नाम पर कई कारोबारी गतिविधियों और संपत्तियों की जानकारी सामने आई है। इनमें पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट और बीयर फैक्ट्री जैसे व्यापार शामिल बताए जा रहे हैं।

जांच का एक अहम हिस्सा विदेश में हुए कथित ट्रांजेक्शन से जुड़ा है। CBI की पड़ताल में पता चला है कि लगभग 2.5 करोड़ रुपये दुबई में IAS अधिकारी के बेटे के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम कहाँ से आई, इसे किस उद्देश्य से भेजा गया और इसका कथित फंड घोटाले से कोई सीधा संबंध है या नहीं।

यह पूरा मामला पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फंड से संबंधित है, जिसमें सरकारी धन के इस्तेमाल और निवेश को लेकर जांच जारी है। CBI अब रिमांड के दौरान प्राप्त दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड, संपत्तियों से जुड़ी जानकारियों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल कई सवाल अनुत्तरित हैं— जैसे कि क्या ये सभी संपत्तियां वैध आय से अर्जित की गई हैं, क्या विदेश में भेजी गई रकम का फंड घोटाले से कोई सीधा कनेक्शन है, और सरकारी फंड से जुड़े इस बड़े मामले में और कौन-कौन से लोग जांच के दायरे में आएंगे। इन सभी सवालों के जवाब CBI की आगे की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।
    user_Ajay khurana
    Ajay khurana
    जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • agar aap milko mein jiska jila Saharanpur Thana bet dakkhana ka Mubarak block sadauli Kadi mein ped lagane aur
    1
    agar aap milko mein jiska jila Saharanpur Thana bet dakkhana ka Mubarak block sadauli Kadi mein ped lagane aur
    user_Farman Thakur
    Farman Thakur
    बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सहारनपुर के घंटाघर क्षेत्र में एक युवक को लातों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी ट्रैफिक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी सड़क पर पड़े एक व्यक्ति को लात मारते हुए साफ दिखाई दे रहा था। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। अब वायरल वीडियो के बाद लोगों की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    1
    सहारनपुर के घंटाघर क्षेत्र में एक युवक को लातों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी ट्रैफिक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी सड़क पर पड़े एक व्यक्ति को लात मारते हुए साफ दिखाई दे रहा था।

यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। अब वायरल वीडियो के बाद लोगों की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.