गुमला में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति लक्ष्य पूर्ति हेतु शेष बच्चों के पंजीकरण को लेकर सख्ती कक्षा 1 से 10 तक कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे — डीईओ कविता खलखो प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (2025–26) अंतर्गत गुमला जिला में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला द्वारा जारी निर्देशों में लंबित कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने को कहा गया है। जिले में छात्रवृत्ति हेतु कुल लक्ष्य 1,14,498 विद्यार्थियों का निर्धारित है, जिसमें से अब तक 1,03,892 बच्चों का पंजीकरण ई-कल्याण पोर्टल पर किया जा चुका है। अभी भी 10,606 बच्चों का पंजीकरण शेष है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कविता खलखो ने बताया कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जाना है कि कक्षा 1 से 10 तक का कोई भी योग्य विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए विद्यालय, संकुल एवं प्रखंड स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य की गई है।पत्र के अनुसार जिले के 1531 पंजीकृत विद्यालयों में से 1516 विद्यालयों द्वारा पोर्टल पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। शेष विद्यालयों से कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं तथा जिन पंजीकृत बच्चों का अंतर विद्यालय स्तर से सत्यापन पूर्ण नहीं किया गया है उनके नियमानुसार सत्यापन कार्य पूरा करने को कहा गया है । डेटा विश्लेषण में पाया गया है कि कुल 31 विद्यालयों में पिछले वर्ष की तुलना में 50 से 100 विद्यार्थियों के पंजीकरण की कमी आई है जबकि 160 विद्यालयों में 20 से 50 विद्यार्थियों के पंजीकरण की कमी चिन्हित की गई है। पिछले वर्ष की तुलना में 100 से अधिक अंतर वाले 17 विद्यालयों की विशेष पहचान कर तत्काल कार्य पूर्णता के साथ प्रखंड स्तर से स्पष्टीकरण पूछने के भी निर्देश दिए गए हैं।इन स्थितियों को देखते हुए सभी प्रखंडों के बीईओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी एवं एमआईएस समन्वयकों के साथ-साथ चिन्हित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि वे विशेष फोकस करते हुए छात्रवृत्ति पंजीकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कराएँ। साथ ही इस योजना के कल्याण विभाग से संबंधित होने के कारण जिला कल्याण पदाधिकारी से भी इसके प्रखंड स्तर पर कल्याण पदाधिकारियों के स्तर से अनुश्रवण कर लक्ष्य पूर्ति हेतु अनुरोध किया गया है। उपायुक्त के निर्देश है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कार्य में उदासीनता पाए जाने पर संबंधित विद्यालय, संकुल अथवा प्रखंड स्तर पर व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी।

- सिसई (गुमला)। सिसई मेन रोड बस स्टैंड के पास 200 केवी का ट्रांसफर्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी और अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान साहब ने विधिवत रूप से फीता काट कर किया। ट्रांसफार्मर लगने से स्थानीय दुकानदार सहित आम जनता में खुशी की लहर है। झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी ने बताया कि तीन दिन पहले यहां के ग्रामीणों द्वारा बताया गया था कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है जिससे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां के दुकानदारों और बच्चों के पढ़ाई लिखाई में काफी दिक्कतें हो रही है साथ ही गर्मी के वजह से लोगों को रात में सोना मुश्किल हो गया है। हमनें माननीय विधायक सिसई जिग्गा सुसारण होरो को इस बात से अवगत कराया तो विधायक जी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इसपर पहल किया और 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगवाने का काम किया। मौके पर झामुमो नेता जाकिर अंसारी, शाहबाज उर्फ़ राजा अंसारी, जुलफान अंसारी, तौकिर अंसारी, बेबुल अंसारी, नईम अंसारी, उमर अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।4
- Post by AAM JANATA1
- हनुमान जयंती पर अरु में आयोजित हुआ भव्य मेला सह अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि हुए शामिल1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- कोलेबिरा: प्रखंड अंतर्गत ग्राम बरसलोया में आयोजित चार दिवसीय अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव इस वर्ष भक्ति, आस्था, परंपरा, सांस्कृतिक उल्लास एवं सामाजिक एकता के अभूतपूर्व संगम के रूप में देखने को मिला। चार दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में न केवल स्थानीय ग्रामवासी बल्कि आसपास के कई गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। महोत्सव के अंतिम दिन का शुभारंभ प्रातः कालीन बेला में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद एवं घंटों की पवित्र ध्वनि के साथ हुआ। यज्ञ मंडप में आचार्य पंडित लखेश्वर पंडा, पवन शर्मा एवं मानस रंजन पंडा के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन संपन्न कराया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आहुति अर्पित की और अपने परिवार, समाज तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की। यज्ञ की पूर्णाहुति अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक चरम पर पहुँचा दिया। यजमान के रूप में स्मृति कुमार सोनी अपनी धर्मपत्नी के साथ यज्ञ महोत्सव में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अत्यंत श्रद्धा, आस्था एवं पूर्ण समर्पण भाव के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय सहभागिता निभाई। हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं अन्य वैदिक विधियों में उन्होंने विधिवत आहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उनकी भक्ति एवं समर्पण ने पूरे आयोजन को और अधिक गरिमामय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत किया।महोत्सव के अंतिम दिन प्रातः लगभग 4 बजे माँ काली की भव्य मोहड़ा (झांकी) निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। माँ काली के उग्र एवं दिव्य स्वरूप का सजीव चित्रण, भगवान शिव पर चरण रखे हुए उनकी अद्भुत प्रस्तुति और आकर्षक सजावट ने ऐसा आभास कराया मानो साक्षात देवी-देवता धरती पर अवतरित हो गए हों। *“जय माँ काली”* एवं *“हर हर महादेव”* के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगर कीर्तन से पूर्व जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में समलपुर कीर्तन मंडली द्वारा सुमधुर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात भव्य नगर कीर्तन एवं रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें सुसज्जित रथ पर भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी को विराजमान कर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। फूलों, रंगीन लाइटों एवं पारंपरिक सजावट से सुसज्जित यह रथ अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक प्रतीत हो रहा था। रथ के साथ-साथ कीर्तन मंडलियां, झांकियां एवं सैकड़ों श्रद्धालु हरि नाम संकीर्तन करते हुए नृत्य करते आगे बढ़ रहे थे। *“राधे-राधे”, “हरे कृष्ण”* एवं *“जय श्री राधे”* के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगर कीर्तन के साथ-साथ पारंपरिक कीचड़ खेल का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम में उत्साह का नया रंग भर दिया। इससे पूर्व राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी एवं मटकी-दही फोड़ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद सभी ग्रामीण, बच्चे, युवक-युवतियां कीचड़ खेल में शामिल होकर हंसी-खुशी के साथ आनंद लेते नजर आए। यह दृश्य भाईचारे, एकता और उत्साह का अद्भुत उदाहरण बना। इसके साथ ही रीऊं कीर्तन मंडली (श्री गणेश) के प्रमुख कलाकारों को दिलीप पंडा, महावीर सोनी, लखेश्वर पंडा एवं सच्चिदानंद सोनी द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलाकारों के भक्ति-भाव एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की गई। महोत्सव के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक समरसता एवं एकता का संदेश दिया। इस व्यवस्था में नव युवक संघ बरसलोया एवं समस्त ग्रामवासियों की सराहनीय भूमिका रही। चार दिनों तक चले इस महोत्सव में विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा अखंड हरि नाम संकीर्तन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। साथ ही आकर्षक मेले का भी आयोजन हुआ, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मनोरंजन का आनंद उठाया। _इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी एवं आचार्य लखेश्वर पंडा, पवन शर्मा तथा मानस रंजन पंडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुए।_ *_आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार साहु, सचिव सुनीत पति, कोषाध्यक्ष पुरन कुमार साहु, उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी, सह सचिव दिनेश साहू एवं सह-कोषाध्यक्ष महेंद्र साहू ने पूरे आयोजन के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त संरक्षक ओमप्रकाश साहू, दिलीप पंडा, अयोध्या सोनकार, रोहित सिंह एवं राधेश्याम सोनी का विशेष सहयोग रहा। वहीं सदस्यगण सखिंदर ओहदार, सूरज सोनी, दीपक साहू, सानू सोनी, अविनाश पंडा, महावीर सोनी तथा केरसई के पंडित इंद्र शंकर झा की भी सराहनीय उपस्थिति एवं योगदान देखने को मिला। साथ ही अन्य ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए इस महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।_* इस प्रकार भक्ति, आस्था, परंपरा, संस्कृति, सेवा और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यह चार दिवसीय अखंड हरि कीर्तन सह यज्ञ महोत्सव शांतिपूर्ण, भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ।1
- लातेहार में नशेड़ियों का कहर: खेतों में लगातार आग लगाने से किसानों का भारी नुकसान, ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग! लातेहार जिले के ग्राम पंचायत डीही, थाना लातेहार क्षेत्र में अज्ञात नशेड़ियों ने एक बार फिर खेतों में आग लगा दी। ग्रामीणों के अनुसार, ये नशाखोर लोग बार-बार ऐसी शरारतें कर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घटना घटी थी, जिसमें कई एकड़ उपजाऊ खेत राख हो गए थे। उस आग में जानवरों का चारा भी जलकर नष्ट हो गया, जिसे आग्निशमन दस्ते ने किसी तरह बुझाया था। इस बार भी आग ने खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित किसानों ने बताया कि नशेड़ी युवक अक्सर खेतों के आसपास घूमते हैं और शराब पीकर आग लगा देते हैं। इससे फसलें, चारा और जमीन सब बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि दोषियों की तुरंत पहचान कर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा, "अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में और बड़ी तबाही हो सकती है।" स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी। किसान भाइयों की मेहनत बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों का गुस्सा भड़क रहा है, सब चाहते हैं कि इलाके में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाए।1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवानी गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कमिल टोप्पो को गुरुवार को छेरियाटोंगरी जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि हत्या में शामिल 14 वर्षीय नाबालिग किशोर को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई थी। मृतक राजेंद्र मिंज और आरोपी कमिल टोप्पो के बीच पहले से ही पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों रोजगार के लिए बेंगलुरु गए थे, जहां उनके बीच आर्थिक लेन-देन हुआ था। गांव लौटने के बाद कमिल बार-बार अपने पैसे की मांग कर रहा था, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है, जब राजेंद्र मिंज अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ टमाटर खरीदने डीपाखोइर गया था। इसी दौरान नशे की हालत में कमिल टोप्पो एक नाबालिग किशोर को साथ लेकर पहुंचा और राजेंद्र पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस निर्मम हत्या की पूरी वारदात राजेंद्र की बेटी के सामने ही हुई। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त खून लगा पुटकल डंडा भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग किशोर पहले भी चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है।1
- सिमडेगा:- जिले में ड्यूटी के दौरान एक आरक्षी की आकस्मिक मौत हो जाने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सिमडेगा कोर्ट गार्ड में प्रतिनियुक्त आरक्षी संख्या 804 श्यामलाल मुर्मु 2 अप्रैल को कोर्ट परिसर में अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और उनकी मृत्यु हो गई।इस दुखद घटना के बाद 3 अप्रैल को पुलिस केंद्र सिमडेगा में शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां समस्त पुलिस परिवार की ओर से दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि दी गई।पुलिस अधीक्षक ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस विभाग परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस परिवार की ओर से सहयोग राशि भी प्रदान की गई, जिससे शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया गया।अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई और उसे उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।1
- बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ प्रखण्ड में सर्व हिंदू संगठनों ने शोभा यात्रा निकली जय श्री राम, बजरंग बली की जय की जयकारों से गूंज उठा पुरा शंकरगढ़ प्रखण्ड सरधालुओं ने पे जल और मिष्ठान और भंडारा वितरण किया आपको बताते चले हनुमान मन्दिर में हनुमान चालीस और महाआरती भी किया जिसमें शंकरगढ़ प्रखण्ड के सर्व हिंदू संगठन के सभी पदाधिकारी और सैकड़ो की संख्या में हिंदू युवक सामिल रहे।1