Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा है कि आज सुबह पुलिस ने उनसे संपर्क कर बताया कि जेपी नड्डा उनसे बात करना चाहते हैं। इस पर सौरव दास ने स्पष्ट किया कि वे बातचीत के लिए किसी के ऑफिस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर जेपी नड्डा को बात करनी है, तो वे जंतर-मंतर के पास किसी न्यूट्रल जगह पर मिल सकते हैं।
VACC 24 News
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा है कि आज सुबह पुलिस ने उनसे संपर्क कर बताया कि जेपी नड्डा उनसे बात करना चाहते हैं। इस पर सौरव दास ने स्पष्ट किया कि वे बातचीत के लिए किसी के ऑफिस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर जेपी नड्डा को बात करनी है, तो वे जंतर-मंतर के पास किसी न्यूट्रल जगह पर मिल सकते हैं।
More news from दिल्ली and nearby areas
- देशभर के छात्र-छात्राओं के भविष्य की लड़ाई लड़ रहे सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के 25 दिन पूरे हो चुके हैं। जंतर-मंतर पर अनशन के दौरान सरकार के आदेश पर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी भूख हड़ताल लगातार जारी है। लगातार अनशन की वजह से उनका शरीर अब जवाब दे रहा है, मांसपेशियां क्षीण हो रही हैं और उनका वजन 11 किलो तक घट चुका है। शारीरिक हालत बिगड़ने के बावजूद उनके हौसले आज भी बुलंद हैं। सोनम वांगचुक ने खुद अपनी ज़बानी देशवासियों को संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा और वह जल्द ही दोबारा छात्रों के बीच लौटेंगे।1
- उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी महाराज ने गोड़धोइया नाला परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया है। निरीक्षण के दौरान मा० मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कार्यों में तेज़ी लाते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। यह परियोजना गोरखपुर के उत्तरी क्षेत्र को जलजमाव, गंदगी और जलजनित बीमारियों से स्थायी राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसे सीवर लाइन, सड़क निर्माण, हरित विकास एवं सौंदर्यीकरण के माध्यम से एक आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है, जो भविष्य में पर्यटन की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इसके साथ ही स्वच्छ, स्वस्थ और सुव्यवस्थित गोरखपुर के निर्माण का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।1
- इलाहाबाद में छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अल्टीमेटम जारी किया है। छात्रों की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर 24 तारीख तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता है, तो 25 तारीख से अनिश्चितकालीन धरना चालू किया जाएगा।1
- जंतर मंतर पर कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बड़ा बयान दिया है।1
- दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा है कि यूनियन मिनिस्टर जितेंद्र सिंह के कहीं भी बातचीत करने के बयान पर उन्होंने अपना सुझाव दे दिया है। उन्होंने जितेंद्र सिंह से जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर आने को कहा है। सौरव दास का कहना है कि उन्हें अभी तक उनकी तरफ से कोई मैसेज नहीं मिला है, इसलिए उन्हें सीधे संपर्क करके बात करनी चाहिए कि कहां मिलना है, कब मिलना है और बातचीत कब तक चलेगी। पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के PM मोदी के ट्वीट पर सौरव दास ने कहा कि ऐसी घोषणाओं का कोई फायदा नहीं है और ये सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिशें हैं। उन्होंने अकाउंटेबिलिटी और ज़िम्मेदारी की माँग करते हुए कहा कि वे इस मामले पर यूनियन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से नीचे के लेवल पर किसी से बात नहीं करेंगे।1
- कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन और देश के सभी छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के अनशन के 25 दिन पूरे हो चुके हैं। सरकार के आदेश पर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें जबरन जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी भूख हड़ताल आज भी लगातार जारी है। लगातार अनशन के कारण उनका शरीर जवाब दे चुका है, मांसपेशियां खत्म हो रही हैं और वजन 11 किलो घट गया है। इसके बाद भी उनके हौसले बुलंद हैं और उन्होंने खुद अपनी जुबानी बताया है कि वह जल्द ही दोबारा छात्रों के बीच लौटेंगे। वहीं दूसरी ओर, जंतर-मंतर प्रदर्शन में सिखों ने 'खाली हाथ नहीं लौटेंगे' का बड़ा ऐलान किया है और युवाओं ने इंसाफ की मांग की है।1
- हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी की एक बस में आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे के दौरान बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।1