ठूठीबारी में भारत गैस की होम डिलीवरी ठप, उपभोक्ताओं में आक्रोश - हफ्तों से नहीं पहुंचा सिलेंडर, मैसेज मिलने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता ठूठीबारी क्षेत्र में भारत गैस की होम डिलीवरी सेवा हफ्तों से ठप होने के कारण उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर बुकिंग के बाद डिलीवरी का मैसेज भी भेजा जा रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं को अब तक गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को दैनिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता गीता देवी, संतोष पाठक, सीमा देवी, पंकज, राजू, राजेश सिंह, संजय, राजकुमार व मुन्नी देवी समेत कई लोगों ने बताया कि उन्होंने हफ्तों पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी। कुछ उपभोक्ताओं को तो डिलीवरी का मैसेज भी मिल चुका है, लेकिन इसके बावजूद गैस एजेंसी की ओर से सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई। मजबूरन कई लोगों को चूल्हे पर खाना बनाने सहित अन्य संसाधन प्रयोग करने को विवश हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी से संपर्क करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी की लापरवाही के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है, जबकि सरकार द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही होम डिलीवरी व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी संबंधित गैस एजेंसी व प्रशासन की होगी। वहीं स्थानीय प्रशासन से लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है। इस बाबत गैस एजेंसी प्रबंधन से मोबाइल पर पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका।

- बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों में दहशत, 11हजार वोल्ट का तार खेत में लटका निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा करदह में बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यहां 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार किसानों के खेत में नीचे लटक गया है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्राम निवासी अम्बरीष मिश्रा के अनुसार, खेत पूरी तरह तैयार है, लेकिन ऊपर से लटक रहा बिजली का तार खेती-किसानी में बड़ी बाधा बन गया है। इससे न सिर्फ फसल को नुकसान हो रहा है, बल्कि खेत में काम करने वाले किसानों और मजदूरों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में बिजली विभाग को मौखिक शिकायत दी गई है, ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द तार को सही कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। जेई मिथिलेश कुमार ने बताया कि “मामला हमारे संज्ञान में आया है। संबंधित स्थान पर 11 हजार वोल्ट लाइन के तार के झूलने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही तार को ठीक कर सुरक्षित ऊंचाई पर किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। यदि कहीं और भी इस तरह की समस्या है तो उपभोक्ता तत्काल विभाग को सूचित करें, उस पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”1
- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला महराजगंज में एलपीजी गैस को लेकर भ्रामक खबर और अभद्र टिप्पणी करने वाले अरशद शेख रब्बानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर लोगों में भय और भ्रम का माहौल बनाया था। कोल्हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अरशद शेख रब्बानी निवासी करैला अजगरहा भरोईया टोला, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज पर आरोप है कि उसने एलपीजी गैस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक एवं असत्य जानकारी प्रसारित की, जिससे आमजन में भ्रम एवं भय का माहौल उत्पन्न हो गया। साथ ही साथ अभद्र टिप्पणी भी की गई थी। महालरागंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोल्हुई पुलिस द्वारा त्वरित जांच की गई, जिसमें आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। महराजगंज पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।2
- महराजगंज जिले के बसंतपुर डीह टोले से सामने आया 28 मार्च 2026 का वीडियो विकास के दावों पर बड़े सवाल खड़े करता है। गाँव में सड़क न होने के कारण एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुँच पाई और ग्रामीणों को मरीज को चारपाई पर लिटाकर कच्चे रास्ते से ले जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कागजों में गांव को 'मॉडल गांव' बताया जाता है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। ग्रामीण प्रशासन से सड़क, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग कर रहे हैं। . || Maharajganj News || Basantpur News || Aapan Maharajganj . #maharajganj #बसंतपुरडीह #Maharajganjnews #विकासकीसच्चाई #ModelVillage1
- Post by दिनकर1
- #Gujarat lahsun factory 🏭 @my YouTube channel @guddupatel594 subscribe ✨️ 🙏 FOLLOW me 👉 my Instagram I.D xtylish_guddu_kumar_patel_g_g 👈 #India is the best 👌 #new #post #trending #video????????? #Gujarat me hye Gujarat फैक्ट्री 💔🥀💞1
- Post by भगवन्त यादव1
- स्वरांजलि सेवा संस्थान1
- रेलवे ने 1 अप्रैल से टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब यात्री ट्रेन छूटने से सिर्फ 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करा सकेंगे, इसके बाद कोई रिफंड नहीं मिलेगा। महराजगंज के आनंद नगर जंक्शन से रोज़ाना 5–7 हजार लोग सफर करते हैं, जिनमें से बड़ी संख्या स्लीपर और एसी कोच के यात्रियों की है। नया नियम फर्जी बुकिंग रोकेगा और जरूरतमंद यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ाएगा। . #IndianRailways #TicketCancellationRules #MaharajganjNews #AnandNagarJunction #maharajganjnews . Maharajganj News | Railway ticket News1