Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह हरड़ का पौधा है। यह त्रिफला चूर्ण बनाने में उपयोगी एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है। यह हरड़ का पौधा है। यह त्रिफला चूर्ण बनाने में उपयोगी एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है।
Yogendra Prajapati
यह हरड़ का पौधा है। यह त्रिफला चूर्ण बनाने में उपयोगी एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है। यह हरड़ का पौधा है। यह त्रिफला चूर्ण बनाने में उपयोगी एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है।
More news from बिहार and nearby areas
- सोमनाथ से शुरू हुई आस्था की यात्रा, दूसरे ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे उज्जैन के श्रद्धालु; विश्व शांति और समाज की समृद्धि के लिए लिया 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन का संकल्प "सोमनाथ से शुरू हुई आस्था की यात्रा, दूसरे ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे उज्जैन के श्रद्धालु; विश्व शांति और समाज की समृद्धि के लिए लिया 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन का संकल्प1
- मुरादे पंचायत में जन सहयोग शिविर, विभिन्न विभागों ने लिए आवेदन हवेली खड़गपुर प्रखंड के मुरादे पंचायत भवन में जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, राजस्व, आपूर्ति, श्रम, पीएचईडी, आईसीडीएस, जीविका सहित विभिन्न विभागों ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए। शिविर में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए। अधिकारियों ने आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिया। कार्यक्रम में मुखिया सरस्वती देवी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, प्रखंड प्रमुख सीमा देवी, 20 सूत्री सदस्य राजीव रंजन उर्फ बबलू झा, संजय कुमार सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। जन सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।1
- तेतरहाट में सहयोग शिविर का शुभारंभ, 97 में से 60 आवेदनों का निष्पादन। बीडीओ ने किया पंचायत सरकार भवन का भी उद्घाटन। तेतरहाट में सहयोग शिविर का शुभारंभ, 97 में से 60 आवेदनों का निष्पादन। बीडीओ ने किया पंचायत सरकार भवन का भी उद्घाटन। भास्कर न्यूज़, लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहाट पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नीतू लाल वर्मा, बीएसओ अभिषेक कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार, प्रखंड राजस्व पदाधिकारी दीपक कुमार और मुखिया रामवती देवी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर पंचायत सचिव हरिनंदन कुमार कार्यपालक सहायक भर्ती कुमारी उपस्थित थीं पंचायत सरकार भवन का भी हुआ उद्घाटन। शिविर से पहले बीडीओ अभिषेक कुमार ने नव निर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। 17 विभागों के लगे स्टॉल। सहयोग शिविर में रामगढ़ चौक अंचल के कुल 17 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में आय, जाति, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और भूमि संबंधित समस्याओं के निपटारे के लिए काउंटर बनाए गए थे। 60 आवेदनों का निष्पादन। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि शिविर से पूर्व कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 60 आवेदनों का निष्पादन पहले ही कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज शिविर में प्राप्त होने वाले नए आवेदनों और पूर्व के लंबित आवेदनों का निपटारा 30 दिनों के अंदर सुनिश्चित किया जाएगा। मुखिया ने की सड़क निर्माण की मांग इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के लिए पिछले 14 वर्षों से जमीन की समस्या थी। अब पर्याप्त जगह मिलने के बाद भवन बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि नक्शे में सरकारी जमीन उपलब्ध है, इसलिए पंचायत सरकार भवन तक पहुंचने के लिए जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए। मुखिया रामवती देवी ने शिविर में आए सभी पदाधिकारियों और पंचायत की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।1
- लखीसराय। वलीपुर मध्य विद्यालय में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लखीसराय: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सूर्यगढ़ा अंचल पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने वलीपुर मध्य विद्यालय में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, किसी भी अपराध की सूचना तुरंत देने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।1
- रामपुर पंचायत में सहयोग शिविर, 177 मामलों का निपटारा, 142 नए आवेदन प्राप्त सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को रामपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शिविर का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार, एसडीपीओ निशांत गौरव, अंचलाधिकारी संतोष कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार, बीपीआरओ गौतम भारती, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राज कपूर एवं मुखिया नितेश कुमार ने किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। शिविर से पहले प्राप्त 177 आवेदनों का निपटारा किया गया, जिनमें राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, श्रम संसाधन, आयुष्मान कार्ड व अन्य विभागों के मामले शामिल थे। वहीं शिविर के दौरान 142 नए आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा, विद्युत, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, राजस्व, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान, ई-श्रम कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन शामिल रहे।1
- दोनों हाथ नहीं फिर भी कार से पेंटिंग तक सब मुमकिन 60000 महीना! विधायक श्रेयसी सिंह को क्यों नहीं दिखता ये हुनर? Samrat Choudhary #samratchoudhary #videoviral #mungerbihar #chakai #chakaividhansabha #sumitsingh #shreshysingh #तारापुर #दिव्यांग #keepsupporting1
- बटिया मिल-बातकर चलो… कथित ऑडियो पर पुलिस अधीक्षक का क्या कहना है? जानिए पूरा मामला बटिया मिल-बातकर चलो… कथित ऑडियो पर पुलिस अधीक्षक का क्या कहना है? जानिए पूरा मामला1
- शर्मा में सहयोग शिविर का शुभारंभ, 102 में से 71 आवेदनों का ऑन-स्पॉट शर्मा में सहयोग शिविर का शुभारंभ, 102 में से 71 आवेदनों का ऑन-स्पॉट *भास्कर न्यूज़, लखीसराय* रामगढ़ चौक प्रखंड के मध्य विद्यालय शर्मा में गुरुवार को प्रखंड का अंतिम सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार और एडीएम शशि कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। *भव्य स्वागत के साथ हुआ शुभारंभ* कार्यक्रम की शुरुआत में मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री और जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों को फूल का गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। स्थानीय लोगों ने फूल-माला से प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत किया। मध्य विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और समापन बिहार गीत से हुआ। *102 आवेदन प्राप्त, 71 का निष्पादन* शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 71 आवेदनों का ऑन-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदनों को 30 दिनों के अंदर निपटाने का निर्देश दिया गया। *"आम लोगों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान" - डीएम* शिविर को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा सहयोग शिविर के माध्यम से पंचायत स्तर पर आवेदन लेकर आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इससे लोगों में संतोष का भाव पैदा हुआ है। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा दिए गए आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के अंदर किया जा रहा है। मैं स्वयं हर आवेदन का बारीकी से मूल्यांकन कर रहा हूं। जो मामले गंभीर हैं, उनका स्थल निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समय पर निपटारा कराया जा रहा है। *"सीएम हाउस से हो रही निगरानी" - प्रभारी मंत्री* जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर सहयोग शिविर में प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदनों की निगरानी सीएम हाउस से की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर आवेदन पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है। 30 दिनों के अंदर संबंधित विभाग को मामले का निष्पादन करना अनिवार्य है। यदि निपटारा नहीं होता है तो उसकी जानकारी बिहार सरकार को देना जरूरी है। प्रभारी मंत्री ने शिविर में आए लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। *मौजूद रहे ये अधिकारी* इस अवसर पर बीडीओ अभिषेक कुमार, सीओ राकेश कुमार चौधरी, बीएसओ अभिषेक कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार, आरओ दीपक कुमार, स्वच्छता समन्वयक प्रणव कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।1
- जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई परत और ऊबड़-खाबड़ सतह के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यह जानलेवा, रोज हादसों का खतरा, मरम्मत की मांग तेज हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। नगर परिषद क्षेत्र के अंबेडकर चौक से लालू एकता पार्क, सब्जी मार्केट होते हुए सूर्यवंशी मार्केट तक की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई परत और ऊबड़-खाबड़ सतह के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यह नगर का सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाका है, जहां सुबह से देर शाम तक हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर लगभग हर दिन टोटो, ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और साइकिल चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई बार वाहन गड्ढों में फंसकर या असंतुलित होकर पलट जाते हैं, जिससे लोग घायल हो जाते हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। इसी सड़क पर नगर का प्रमुख सब्जी मार्केट, कई प्रतिष्ठान और व्यावसायिक संस्थान हैं। बड़ी संख्या में लोग रोज खरीदारी के लिए यहां पहुंचते हैं। कई निजी एवं सरकारी स्कूलों की बसें भी इसी मार्ग से गुजरती हैं। भारी भीड़ और खराब सड़क के कारण हर समय जाम और हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार नगर परिषद प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल सका। लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान विकास, बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाओं के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद इन समस्याओं पर अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं देती। इसका खामियाजा आम जनता को रोजाना भुगतना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि खराब सड़क के कारण ग्राहकों को भी परेशानी होती है, जिससे बाजार का कारोबार प्रभावित हो रहा है। राहगीरों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब सड़क की1