नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने विनीत अवस्थी को सौंपी युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी लखनऊ, उत्तर प्रदेश।संवाददाता नमो नमो क्रांति फाउंडेशन में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विनीत अवस्थी को युवा जिला अध्यक्ष, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह घोषणा संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री शुभ चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक तिवारी द्वारा की गई। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने विनीत अवस्थी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। सभी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं को संगठन से जोड़ने में सफलता प्राप्त होगी। पदभार ग्रहण करने के बाद विनीत अवस्थी ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा, “संगठन के जो उद्देश्य हैं और जो दिशा-निर्देश मुझे प्राप्त होंगे, मैं उन पर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करूंगा तथा संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए हर संभव सहयोग दूंगा।” कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन लखनऊ, उत्तर प्रदेश
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने विनीत अवस्थी को सौंपी युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी लखनऊ, उत्तर प्रदेश।संवाददाता नमो नमो क्रांति फाउंडेशन में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विनीत अवस्थी को युवा जिला अध्यक्ष, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह घोषणा संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री शुभ चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक तिवारी द्वारा की गई। इस
अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने विनीत अवस्थी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। सभी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं को संगठन से जोड़ने में सफलता प्राप्त होगी। पदभार ग्रहण करने के बाद विनीत अवस्थी ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन
करेंगे। उन्होंने कहा, “संगठन के जो उद्देश्य हैं और जो दिशा-निर्देश मुझे प्राप्त होंगे, मैं उन पर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करूंगा तथा संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए हर संभव सहयोग दूंगा।” कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन लखनऊ, उत्तर प्रदेश
- जालौन में जब खुली बैठक में नहीं हुआ आवंटन तो मामला पहुंचा एसडीएम के पास नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम जगनेवा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज खाद्यान्न वितरण की दुकान का खुली बैठक में आवंटन होना था लेकिन सचिव ने बैठक स्थगित कर दी फिर मामला उपजिलाधिकारी के पास पहुंचा देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- कोंच में नाला निर्माण में मानकविहीन कार्य का आरोप, सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से जांच की मांग कोंच में नाला निर्माण में मानकविहीन कार्य का आरोप, सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से जांच की मांग1
- जालौन। नगर के नारोंभास्कर चौपाला कुआँ के पास पानी की लाइन डाले हुए करीब एक साल बीत चुका है, लेकिन अब तक सड़क पर खोदे गए गड्ढों को बंद नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते क्षेत्र में आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है। सोमवार को भी एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क पर खुले गड्ढों की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा गड्ढे बंद कराने के बजाय लगातार नए गड्ढे खोदे जा रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ती जा रही है। नागरिकों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरवाने की मांग की है ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।1
- जैनपुर स्थित अरविंद फुटवियर कंपनी में वर्करों ने किया हंगामा, कई मांगो को लेकर नाराज वर्करों ने किया काम बंद अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर का है। जहां स्तिथ अरविंद फुटवियर कंपनी में दूसरे दिन नाराज वर्करों ने कई मांगो को लेकर काम बंद कर हंगामा किया। वर्करों ने सैलरी बढ़ाने और अधिक ड्यूटी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्हें समझाने प्रयास किया जा रहा है।1
- जालौन के सुढार शंभू धाम के पास एक तेज रफ्तार सब्जी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि सड़क पर सब्जियां बिखर गईं और यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।1
- जालौन की आटा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद सद्दाम गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।1
- जालौन कोतवाली क्षेत्र के जगनेवा गाँव में पुलिस ने देर रात छापा मारकर चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। सूचना पर हुई इस कार्रवाई में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और मजदूरों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।1
- चिटिकपुर स्तिथ एस्ट्रल लिमिटेड फैक्ट्री में मजदूरों का हंगामा, निर्धारित वेतन की मांग को मजदूरों ने किया प्रदर्शन रनिया थाना क्षेत्र के रनिया के चिटिकपुर स्तिथ एस्ट्रल लिमिटेड फैक्ट्री के बाहर मजदूरों ने निर्धारित वेतन की मांग को लेकर हंगामा कर प्रदर्शन कर रहे हैं।तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स और आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जिला प्रशासन मजदूरों को समझाने और मामले को शांत कराने में जुटा हुआ है।वहीं मजदूरों ने चेतावनी देते हुआ कहा कि मांग पूरी होने पर ही प्रदर्शन खत्म होगा।1
- जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक ओवरलोड ट्रक को पकड़ा गया, जिससे इलाके में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी।1