नालंदा में बड़ी चोरी, बंद मकान का ताला काटकर लाखों के जेवर लेकर फरार चोर, एंकर, नालंदा जिले में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले से जुड़ा है, जहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामिनी निशा रानी और मुन्नी देवी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला काटकर करीब 7 से 8 लाख रुपये के जेवर और कीमती सामान की चोरी कर ली। बताया जाता है कि गृहस्वामी उमेश कुमार, जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर हैं, फिलहाल अपने परिवार के साथ पटना में रह रहे थे। उनका मकान सोहसराय के आशानगर मोहल्ले में स्थित है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किरायेदार रहते हैं, जबकि ऊपर का पूरा हिस्सा खाली था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने एक-एक कर कुल पांच कमरों का ताला काट दिया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा पित्तल के बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब स्थानीय लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। इसके बाद जब घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो उसमें दो युवक झोले में सामान लेकर पैदल जाते हुए दिखाई दिए। घटना की सूचना तुरंत सोहसराय थाना पुलिस को दी गई। इस संबंध में सोहसराय थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि लिखित आवेदन में 7 से 8 लाख की नहीं बल्कि लगभग 3 से 4 लाख रुपये की चांदी के बर्तन और कुछ जेवरात चोरी होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खांखला जा रहा है हर बिंदु पर जांच की जा रही है और जल्द ही अज्ञात चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

- तू ही बिगाड़े तू ही संवारे 🌺🙏1
- Post by Amit Kumar1
- बीजेपी को नए चेहरे की तलाश खत्म? नए चेहरे के तौर पर सामने आए Nitish Kumar1

- पटना जिला के बेलछी प्रखंड अंतर्गत बाघा टीला गांव में किसान बाल विद्या निकेतन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।1
- चलती ट्रेन से बाहर झुककर स्टंट कर रहे एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अचानक ट्रैक के किनारे लगे खंभे से टकरा जाता है और ट्रेन से नीचे गिर जाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने की अपील कर रहे हैं।1
- तुमरे भजन राम को पावे 🌺1