जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने नवनियुक्त 13 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं 339 सहायिकाओं को प्रदान किया नियुक्ति पत्र 03 आंगनवाड़ी केन्द्रों का मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया लोकार्पण पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें अपने कर्तव्यों का निर्वहन-जिलाधिकारी श्रावस्ती। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र और स्मार्टफोन वितरित किए। उक्त के तहत जनपद की कुल 13 नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं 339 सहायिका के पद पर चयनित होने पर कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुनील तिवारी एवं उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया तथा मेहनत से कार्य करने और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों एवं आम जनमानस द्वारा देखा व सुना गया। इसी दौरान जनपद के विकास खण्ड गिलौला के अन्तर्गत 03 आंगनवाड़ी केन्द्रों क्रमशः विशुनापुर, कोटमुबारकपुर एवं लखना का मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका केवल पोषण और शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में एक मजबूत आधारशिला है। उनकी सेवाओं से न केवल कुपोषण से लड़ने में मदद मिलेगी, बल्कि बच्चों की शुरुआती शिक्षा भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से अपेक्षा किया कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें। बच्चों के साथ स्नेहपूर्वक व्यवहार करें, महिलाओं को उचित मार्गदर्शन दें और समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका के पद पर चयनित सभी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाते हुए चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। उन्होंने सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से अपेक्षा किया कि आगे भी सेवाभाव से कार्य करके अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा अधिक से अधिक शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करें।कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन राजकुमार त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पी0के0 दास, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण व आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं उपस्थित रही।

- इकौना में श्रीराम जन्मोत्सव पर भव्य झांकी का आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह श्रावस्ती जनपद के कस्बा नगर इकौना में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में श्रीराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य झांकी का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का सुंदर और भावपूर्ण प्रदर्शन किया गया। झांकियों में राम जन्म, बाल लीला, वनवास तथा राम-रावण युद्ध जैसे प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। भाभी झांकी में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली, जिन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में धार्मिक गीतों और भजनों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।कुल मिलाकर श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित यह भाभी झांकी न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिकनगर वासी मौजूद रहे एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूती प्रदान करने का कार्य किया। इस इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के मंगल प्रसाद सैनी , अजय जायसवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, संजय आर्य,कृष्ण कुमार कसौधन, जोगेंद्र पटवा कन्हैया कसौधन सहित तमाम नगर वासी मौजूद रहे1
- Post by Janta ki awaz 6471
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- बहराइच के कोतवाली नगर इलाके के बशीरगंज निवासी 24 वर्षीय साबरीन की मेडिकल स्टोर में इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक मेडिकल स्टोर के संचालक ने साबरीन को इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और बहराइच मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। साबरीन अपने मायके में ईद मनाने आई थी और हाथ-पैर में खुजली होने के कारण मेडिकल स्टोर गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ होगा। मामला बहराइच कोतवाली नगर इलाके के ARTO कार्यालय के पास का है।2
- बहराइच नानपारा बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन का फटा टायर पिकअप और मारुति स्विफ्ट डिजायर दोनों हाईवे पर ही पलट गई बहराइच नानपारा बहराइच रोड पर समय करीब 10बजे बजे लालपुर मोड के पहले बहराइच से नानपारा की तरफ जा रहे UP40AN4555 SWIFT DEZIRE जिसका आगे का दाहिना टायर फटने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर एक मुर्गे वाली पिकअप UP40CT0039 चालक अनीस पुत्र शब्बीर निवासी चांदपुरा सलारगंज थाना दरगाह शरीफ से टकराकर सड़क किनारे पलट गई जिसमें कार चालक संदीप तिवारी निवासी कीर्तनपुर थाना फखरपुर बहराइच को चोटे आई जिसे मौके पर मटेरा पुलिस घायलों एंबुलेंस से भिजवा दिया गया मौके पर यातायात सुचारू रूप से चालू है4
- Post by सकील अहमद1
- top25news aajki taza khabar1
- उतरौला धुसवा-बजार तेज रफ्तार डंपर के टक्कर से दवा लेने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत परिजनों ने हादसे के बारे मे क्या बताया। #brekingnews #HindiNews #breakingnewstoday #Uttar_Pradesh #उतरौला #गैड़ास_बुजुर्ग #इटईरामपुर #श्रीदत्तगज #चमरुपुर #महदेइया1