logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुद्ध जयंती पर विद्यालयों में श्रद्धा, शांति और संस्कारों का अनुपम संगम दौलतपुर, भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, मुंगेर पथ तथा सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर में बुद्ध जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात सीमा सिंह, विपिन चौधरी, रेखा कुमारी, कमल कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके त्याग, तपस्या तथा मानवता के प्रति उनके महान योगदान को स्मरण किया। मुंगेर पथ की प्रधानाचार्या किरण कुमारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, करुणा एवं मध्यम मार्ग का अनुसरण करने की शिक्षा देता है। दौलतपुर उप-प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने भी विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया। अन्य शिक्षकगणों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बुद्ध के उपदेशों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। छात्रा जूही एवं प्रीति ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन एवं उनके उपदेशों पर अत्यंत प्रभावशाली एवं भावपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किया । पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। अंत में सभी ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने एवं समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ गरिमापूर्ण ढंग से हुआ।

2 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • महेशखूंट। पकरैल के विधार्थी टोला में दो दिवसीय रामध्वूनि महायज्ञ होने से आस पास का माहौल भक्तिमय हो गया है। इस रामध्वूनि महायज्ञ में दुर दराज के कई मंडली ने भाग लेकर अपने अलाकारी दिखाकर दर्शकों को मन मुग्ध किया। उल्लेखनीय है कि शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 24 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा निकलने के साथ ही महायज्ञ का शुभारंभ हो गया था। श्रद्धालुओं ने हवन करके सुख समृद्धि की कामना की। आर्चाय मोफल यादव ने बताया कि आठ दिनों तक शिवलिंग स्थापित तथा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। उसके दो दिवसीय रामध्वूनी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। शिवलिंग स्थापित व प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को गोदान किया तथा बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया। मौके पर पोस्टमास्टर नन्दलाल यादव पूर्व पैक्स अध्यक्ष भगवान यादव, ओमप्रकाश यादव,श्रीकेश यादव,वचनदेव यादव,विजय यादव,रंजीत कुमार यादव,शुड्डू कुमार,विक्की कुमार, मिथलेश कुमार,संगीत कुमार आदि मौजूद थे। फोटो कैप्शन-- पकरैल में शुक्रवार को रामध्वूनी महायज्ञ में कलाकारी दिखाते कलाकार
    1
    महेशखूंट। पकरैल के विधार्थी टोला में दो दिवसीय रामध्वूनि महायज्ञ होने से आस पास का माहौल भक्तिमय हो गया है। इस रामध्वूनि महायज्ञ में दुर दराज के कई मंडली ने भाग लेकर अपने अलाकारी दिखाकर दर्शकों को मन मुग्ध किया। उल्लेखनीय है कि शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 24 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा निकलने के साथ ही महायज्ञ का शुभारंभ हो गया था। श्रद्धालुओं ने हवन करके सुख समृद्धि की कामना की। आर्चाय मोफल यादव ने बताया कि आठ दिनों तक शिवलिंग स्थापित तथा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। उसके दो दिवसीय रामध्वूनी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। शिवलिंग स्थापित व प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को गोदान किया तथा बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया। मौके पर पोस्टमास्टर नन्दलाल यादव 
पूर्व पैक्स अध्यक्ष भगवान यादव, ओमप्रकाश यादव,श्रीकेश यादव,वचनदेव यादव,विजय यादव,रंजीत कुमार यादव,शुड्डू कुमार,विक्की कुमार, मिथलेश कुमार,संगीत कुमार आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन-- पकरैल में शुक्रवार को रामध्वूनी महायज्ञ में कलाकारी दिखाते कलाकार
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Sk Yadav
    1
    Post by Sk Yadav
    user_Sk Yadav
    Sk Yadav
    Nurse खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by Ram Chandra Kumar
    1
    Post by Ram Chandra Kumar
    user_Ram Chandra Kumar
    Ram Chandra Kumar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • मोदीजी की झालमुई का जवाब प्रियंका ने उत्तपम से दिया, ममता का सरकार बनाने का दावा, टीएमसी बैठी ईवीएम की सुरक्षा धरने पर, योगी ने बताया सपाईयों को गिरगिट, अयोध्या में श्रद्धालु के साथ मारपीट और आरोग्य मंदिरों की गुणवत्ता बढ़ाने का समय बोले नड्डा... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    मोदीजी की झालमुई का जवाब प्रियंका ने उत्तपम से दिया, ममता का सरकार बनाने का दावा, टीएमसी बैठी ईवीएम की सुरक्षा धरने पर, योगी ने बताया सपाईयों को गिरगिट, अयोध्या में श्रद्धालु के साथ मारपीट और आरोग्य मंदिरों की गुणवत्ता बढ़ाने का समय बोले नड्डा... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Begusarai, Bihar•
    4 hrs ago
  • Post by THE LIVE Munger
    1
    Post by THE LIVE Munger
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • बेगूसराय पुलिस ने फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया है. इस दौरान कुर्की की कार्रवाई की गई है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया की हत्या, लूट, बलात्कार पुलिस पर हमला जैसे जघन्य कांडों में फरार अपराधियों के विरुद्ध बलिया, बखरी, तेघरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में अपराधियों के चल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लगातार चलाई जाएगी.
    1
    बेगूसराय पुलिस ने फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया है. इस दौरान कुर्की की कार्रवाई की गई है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया की हत्या, लूट, बलात्कार पुलिस पर हमला जैसे जघन्य कांडों में फरार अपराधियों के विरुद्ध बलिया, बखरी, तेघरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में अपराधियों के चल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लगातार चलाई जाएगी.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर #LPGPriceHike #CommercialCylinder #FuelPrices #Inflation #IndiaNews #GasPrice
    1
    महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर  
#LPGPriceHike #CommercialCylinder #FuelPrices #Inflation #IndiaNews #GasPrice
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by THE LIVE Munger
    1
    Post by THE LIVE Munger
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • नगर थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आम लोगों में खुशी का वातावरण है.
    1
    नगर थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आम लोगों में खुशी का वातावरण है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.