उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद से, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, विकासखंड बभनजोत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार भारती पर आरोप है कि उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए रिपोर्ट लगाने के नाम पर पीड़ित मोहम्मद अजमल से 10 हजार रुपये की घूस मांगी थी। पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने रणनीति के तहत जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी अधिकारी रिश्वत की रकम ले रहा था, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को तुरंत कोतवाली लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है। इस घटना के सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत लेना अब भारी पड़ सकता है। आम जनता से भी अपील की गई है कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी आपसे किसी काम के बदले पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एंटी करप्शन टीम को दें, ताकि ऐसे भ्रष्ट लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। फिलहाल, इस पूरे मामले में आगे की जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि दोषी के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- चुनाव खत्म होते ही महंगाई ने फिर दिखाया अपना असली रंग। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब ₹993 की भारी बढ़ोतरी ने बाजार में हड़कंप मचा दिया है।#महंगाई #GasPriceHike #CommercialCylinder #LPGPrice #InflationIndia1
- बहराइच शहर के पुलिस लाइन मार्ग पर शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सीएनजी कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार ग्राम विकास अधिकारी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन निवासी राकेश कुमार वर्मा, जो श्रावस्ती के इकौना में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं, ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने के सामने पहुंची, उन्हें कार के अंदर असामान्य गर्मी महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और बाहर निकले। तभी अचानक कार से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत दोनों तरफ का यातायात रोक दिया, जिससे बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती बाईपास मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर दमकल टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। शुरुआती अंदाजा शॉर्ट सर्किट का लगाया जा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।3
- 5 din Se pure gaon mein light nahin a rahi hai1
- Post by सकील अहमद1
- हम इस गड्ढे में मंदिर बनवाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम विरोध कर रहे हैं प्रशासन से कोई सुनवाई नहीं मिल रही है1
- जेल रोड स्थित थाना साइबर क्राइम के ठीक सामने खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार का नंबर UP40M2868 है, जो आग लगने के कारण पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- बहराइच जिले के मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे के गायघाट पुल के पास शुक्रवार रात दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में खैरीघाट थाने के पिपरिया निवासी महेश (25) पुत्र रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे सवार रवि (12) पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार गायघाट निवासी हिमांशु सोनी (20) पुत्र गुड्डू सोनी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को मोतीपुर सीएचसी लाया गया, जहां से हिमांशु को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। रवि का मोतीपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है और शवों को मर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।2
- हमारा देश संविधान से चलेगा जय भीम जय संविधान 🙏1