“बाबा मुस्ताक शाह के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, भंडारे में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: बाबा मुस्ताक शाह आश्रम में विशाल भंडारा, दूर-दराज से उमड़ा जनसैलाब राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। गंगा-जमुनी तहजीब और साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करते हुए गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन स्थित सूफी संत बाबा मुस्ताक शाह के आश्रम पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हिंदू-मुस्लिम एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में जनपद सहित दूर-दराज क्षेत्रों और अन्य प्रांतों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और बाबा मुस्ताक शाह के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का आगमन देर शाम तक जारी रहा, जिससे पूरे आश्रम परिसर में मेले जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर कनपुरिया रिसर्च लाइट के संस्थापक सीएन अवस्थी (कानपुर), कमरुल हसन (अलीगढ़), श्रीपाल उपाध्याय (दिल्ली), कौशल किशोर झा (दिल्ली), रवि गुप्ता (कानपुर), गोपाल (कानपुर), मंसूर अली (कानपुर) और रवि मिश्रा (नोएडा) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आश्रम में दिनभर भजन-कीर्तन, दुआ और इबादत का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि सूफी संत बाबा मुस्ताक शाह ईश्वरीय शक्ति से लोगों की सेवा करते हैं और उनकी दरगाह पर आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि उनके अनुयायी देश के विभिन्न हिस्सों में फैले हुए हैं। भंडारे के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों और समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों ने अहम भूमिका निभाई।

- उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सौरिख थाना क्षेत्र के एक स्कूल में साफ-सफाई (नाखून और बाल) को लेकर शिक्षिका की डांट से आहत होकर कक्षा 5 की मासूम छात्रा 'निधि' ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में शव रखकर घंटों भारी हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 4 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। लेकिन इस दुखद घटना ने हमारे समाज और शिक्षा व्यवस्था के सामने एक बहुत बड़ा और कड़वा सवाल खड़ा कर दिया है: 👉 क्या अब स्कूलों में बच्चों को सुधारने के लिए डांटना भी गुनाह है? 👉 अगर गुरु बच्चों को अनुशासन नहीं सिखाएंगे, तो उनका भविष्य कैसे संवरेगा? 👉 क्या अब मुकदमों के खौफ में शिक्षक सिर्फ अपनी नौकरी और खुद को बचाएंगे?1
- स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने से नाराज लोगों का विद्युत उपखंड तिर्वा पर प्रदर्शन2
- सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षा परिणाम घोषित , मेधावी छात्र किए गए सम्मानित1
- फर्रुखाबाद। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आज 'छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना' के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी (कलेक्टर) आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में और कायमगंज की लोकप्रिय विधायक डॉ. सुरभि सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों की मौजूदगी कार्यक्रम में शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले समाज कल्याण विभाग के मुख्य अधिकारी तथा अनुसूचित जनजाति (ST) समाज कल्याण विभाग के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के सम्मानित शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की। पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत पात्र पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विधायक डॉ. सुरभि सिंह और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। जिलाधिकारी ने बताया कि सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से प्रेषित कर दी गई है, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस सभा में मेडिकल कॉलेज और अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्रदान की गई। विधायक डॉ. सुरभि सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह आर्थिक मदद उनके करियर की दिशा में एक बड़ा संबल साबित होगी। सर्व-समाज की भागीदारी वितरण समारोह की मुख्य विशेषता सभी समुदायों के मेधावी और जरूरतमंद बच्चों की सहभागिता रही। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य बिंदु: मुख्य अतिथि: विधायक डॉ. सुरभि सिंह (कायमगंज)। अध्यक्षता: जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी। उपस्थिति: समाज कल्याण अधिकारी, शिक्षकगण एवं अभिभावक। स्थान: कलेक्ट्रेट सभागार, फर्रुखाबाद।4
- गरीब मरीजों को राहत, सरकारी अस्पतालों में बाहर से दवा मंगाने पर डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई #breakingnews #hindinews #viral1
- हरदोई के बिलग्राम विकासखंड के ग्राम बिरौरी में विकास की “नई परिभाषा” लिखी जा रही है। मानक विहीन इंटरलॉकिंग बिछ रही है और जिम्मेदारों की आँखों पर शायद विकास का चश्मा चढ़ा है। जनता पूछ रही है – क्या यही है गुणवत्ता की गारंटी? या फिर कागज़ों में ही सड़कें मजबूत बनती हैं?1
- yah ghatna umarla block mavai Kshetra ki Hai Jahan per dabangon dwara dikhai Gai dabanggai se pidit Parivar ke darvaje per jakar Lathi ladna charge Kiya atah rajnetaon ki rajniti ke aage Thane aur chauki walon Ne kuchh nahin Suna pidit Aaj bhi darbadar thokne Kha Raha Hai1