logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहारनपुर में कानून का राज तोड़ते हुए मस्जिद को तोड़ने की घटना के विरुद्ध वामपंथी दलों द्वारा धरना एवं महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित वामपंथी दलों एवं जनवादी संगठनों की ओर से मऊ कलेक्ट्रेट पर सैकड़ो वामपंथी कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर में लगभग 100 साल पुरानी मस्जिद को आनन-फानन न्याय के तकाजों की भारी अनदेखी कर ढहा दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल ज्ञापन प्रस्तुत कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उसी स्थान पर मस्जिद का पुनर्निर्माण कराये जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में कानून के शासन का पूरी तरह से ध्वस्त हो जाना अत्यंत चिंताजनक है। बीजेपी राज की निर्लज्जता और मुख्यमंत्री के शासन की निरंकुशता सर्वत्र दिखाई देती है। भाजपा राज्य का राजनीतिक केंद्र बिंदु और कार्यशैली सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने की बहुत स्पष्ट है। वक्ताओं ने जनता विशेष कर सहारनपुर की जनता को सैल्यूट करते हुए कहा कि उन्होंने मर्मांतक पीड़ा सहन करने तथा संयम से काम लेते हुए इस घटना के पीछे छुपे साम्प्रदायिक विस्फोट की चाल को नाकामयाब कर दिया है। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए और पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद में कहा कि सहारनपुर में, 1911 में बनी एक मस्जिद, जिसके दस्तावेज एक सदी से भी अधिक पुराने हैं, को नगर मजिस्ट्रेट (सिटी मजिस्ट्रेट) के आदेश पर रातोंरात ध्वस्त किया जाना संवैधानिक मूल्यों एवं न्याय पाने के समुचित अवसर पाने के अधिकार को दफन किए जाने के तुल्य है। वामपंथी दालों के नेताओं ने विक्षोभ व्यक्त करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य को एक ऑर्वेलियन् डिस्टोपिया राज्य बनाने की कोशिश जैसी टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि वामपंथी दल इस शर्मनाक जंगलराज की कड़े शब्दों में निंदा करते है। वामपंथी दलों का यकीन है कि निश्चित ही जनता भय और विभाजन की इस राजनीति को हराएगी। उन्होंने सभी विपक्षी और लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होकर इन हमलों की निंदा करनी चाहिए, इनसे लड़ना चाहिए और संविधान व कानून के शासन की रक्षा करनी चाहिए। धरना सभा की अध्यक्षता माकपा के जिला मंत्री डा० अजीम खान ने की तथा संचालन भाकपा के जिला मंत्री राम अवतार सिंह ने किया मंत्री राम अवतार सिंह ने किया। धरना सभा को मुख्य रूप से विनोद कुमार राय, अजीम खान,रामकुमार भारती, राम सोच यादव, शिवमूरत गुप्ता, सिकंदर, वीरेंद्र कुमार,शेख हिसामुद्दीन,जय राम यादव, शेर मोहम्मद,राम प्रवेश यादव, सुबास चक्रदेवा,फखरे आलम, अनीस अहमद अंसारी, शाहिद शिब्ली, शमशाद अहमद,प्रसेन सिंह,रामजी सिंह, रामजीत चौहान, कैलाश चौहान,श्रीराम सिंह,सुग्गन यादव, अतवारी शर्मा, आशा चौहान,छवि शर्मा,जय प्रकाश रामआदि ने की।

2 hrs ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
46043787-6a17-48fc-a327-60fface69c89

सहारनपुर में कानून का राज तोड़ते हुए मस्जिद को तोड़ने की घटना के विरुद्ध वामपंथी दलों द्वारा धरना एवं महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित वामपंथी दलों एवं जनवादी संगठनों की ओर से मऊ कलेक्ट्रेट पर सैकड़ो वामपंथी कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर में लगभग 100 साल पुरानी मस्जिद को आनन-फानन न्याय के तकाजों की भारी अनदेखी कर ढहा दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल ज्ञापन प्रस्तुत कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उसी स्थान पर मस्जिद का पुनर्निर्माण कराये जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में कानून के शासन का पूरी तरह से ध्वस्त हो जाना अत्यंत चिंताजनक है। बीजेपी राज की निर्लज्जता और मुख्यमंत्री के शासन की निरंकुशता सर्वत्र दिखाई देती है। भाजपा राज्य का राजनीतिक केंद्र बिंदु और कार्यशैली सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने की बहुत स्पष्ट है। वक्ताओं ने जनता विशेष कर सहारनपुर की जनता को सैल्यूट करते हुए कहा कि उन्होंने मर्मांतक पीड़ा सहन करने तथा संयम से काम लेते हुए इस घटना के पीछे छुपे साम्प्रदायिक विस्फोट की चाल को नाकामयाब कर दिया है। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए और पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद में कहा कि सहारनपुर में, 1911 में बनी एक मस्जिद, जिसके दस्तावेज एक सदी से भी अधिक पुराने हैं, को नगर मजिस्ट्रेट (सिटी मजिस्ट्रेट) के आदेश पर रातोंरात ध्वस्त किया जाना संवैधानिक मूल्यों एवं न्याय पाने के समुचित अवसर पाने के अधिकार को दफन किए जाने के तुल्य है। वामपंथी दालों के नेताओं ने विक्षोभ व्यक्त करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य को एक ऑर्वेलियन् डिस्टोपिया राज्य बनाने की कोशिश जैसी टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि वामपंथी दल इस शर्मनाक जंगलराज की कड़े शब्दों में निंदा करते है। वामपंथी दलों का यकीन है कि निश्चित ही जनता भय और विभाजन की इस राजनीति को हराएगी। उन्होंने सभी विपक्षी और लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होकर इन हमलों की निंदा करनी चाहिए, इनसे लड़ना चाहिए और संविधान व कानून के शासन की रक्षा करनी चाहिए। धरना सभा की अध्यक्षता माकपा के जिला मंत्री डा० अजीम खान ने की तथा संचालन भाकपा के जिला मंत्री राम अवतार सिंह ने किया मंत्री राम अवतार सिंह ने किया। धरना सभा को मुख्य रूप से विनोद कुमार राय, अजीम खान,रामकुमार भारती, राम सोच यादव, शिवमूरत गुप्ता, सिकंदर, वीरेंद्र कुमार,शेख हिसामुद्दीन,जय राम यादव, शेर मोहम्मद,राम प्रवेश यादव, सुबास चक्रदेवा,फखरे आलम, अनीस अहमद अंसारी, शाहिद शिब्ली, शमशाद अहमद,प्रसेन सिंह,रामजी सिंह, रामजीत चौहान, कैलाश चौहान,श्रीराम सिंह,सुग्गन यादव, अतवारी शर्मा, आशा चौहान,छवि शर्मा,जय प्रकाश रामआदि ने की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी गरीब समाज पार्टी ने तहसील परिसर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही।
    1
    गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी
बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी
गरीब समाज पार्टी ने तहसील परिसर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।* *समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।* नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।*
*कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।*
*जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।*
*समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।*
नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। 
आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक  निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की।   
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण* *जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण* *बालिकाओं से संवाद कर शैक्षणिक स्तर की ली जानकारी, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश* जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बालिकाओं से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित विषयों पर सवाल-जवाब किए। अधिकांश बालिकाओं द्वारा प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए गए। जिलाधिकारी ने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने तथा शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के किचन एवं स्टॉक रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध खाद्य सामग्री का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया तथा भोजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बालिकाओं के डॉरमेट्री का निरीक्षण किया। छात्रावास में बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बालिकाओं को रहने के लिए स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। सभी कंप्यूटर क्रियाशील स्थिति में पाए गए तथा बालिकाएं कंप्यूटर पर कार्य करती हुई मिलीं। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बालिकाओं की आवश्यकता के अनुरूप सभी आवश्यक एवं उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय परिसर में टॉयलेट ब्लॉक एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री के निर्माण कार्य का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त डॉरमेट्री में बाथरूम एवं टॉयलेट का निर्माण अलग स्थान पर प्रस्तावित होने पर उन्होंने नक्शे का पुनः परीक्षण कर, यथासंभव डॉरमेट्री परिसर के अंदर ही बाथरूम एवं टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पीछे स्थित जर्जर भवन का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जर्जर भवन को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर श्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    *जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*बालिकाओं से संवाद कर शैक्षणिक स्तर की ली जानकारी, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश*
जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बालिकाओं से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित विषयों पर सवाल-जवाब किए। अधिकांश बालिकाओं द्वारा प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए गए। जिलाधिकारी ने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने तथा शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय के किचन एवं स्टॉक रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध खाद्य सामग्री का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया तथा भोजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बालिकाओं के डॉरमेट्री का निरीक्षण किया। छात्रावास में बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बालिकाओं को रहने के लिए स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। सभी कंप्यूटर क्रियाशील स्थिति में पाए गए तथा बालिकाएं कंप्यूटर पर कार्य करती हुई मिलीं। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बालिकाओं की आवश्यकता के अनुरूप सभी आवश्यक एवं उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
विद्यालय परिसर में टॉयलेट ब्लॉक एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री के निर्माण कार्य का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त डॉरमेट्री में बाथरूम एवं टॉयलेट का निर्माण अलग स्थान पर प्रस्तावित होने पर उन्होंने नक्शे का पुनः परीक्षण कर, यथासंभव डॉरमेट्री परिसर के अंदर ही बाथरूम एवं टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पीछे स्थित जर्जर भवन का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जर्जर भवन को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर श्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं मऊ। जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    4
    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
मऊ। जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गणेश पूजा समारोह आज साली भद्र होम्स डीएम नगर पाली गांव सचिन सूरत में धूमधाम से मनाया गया मैं विनोद राजभर मीडिया पत्रकार गणेश मूर्ति जी बैठाया गया साली भद्र होम्स पाली गांव दम नगर सचिन सूरत आज गणपति जी का स्थापना किया हम लोग चलता रहेगा बहुत धूमधाम से हम लोग को मनाया गणपति पूजा समारोह मेरे पूरी कमेटी के साथ आयोजन किया गया गणपति पूजा समारोह में मेरे भाई परिवार सब भाग लिए और उसे हिसाब से मनाई मैं विनोद राजभर मीडिया पत्रकार आप लोगों के तहे दिल से धन्यवाद
    1
    गणेश पूजा समारोह आज साली भद्र होम्स डीएम नगर पाली गांव सचिन सूरत में धूमधाम से मनाया गया मैं विनोद राजभर मीडिया पत्रकार
गणेश मूर्ति जी बैठाया गया साली भद्र होम्स पाली गांव दम नगर सचिन सूरत आज गणपति जी का स्थापना किया हम लोग चलता रहेगा बहुत धूमधाम से हम लोग को मनाया गणपति पूजा समारोह मेरे पूरी कमेटी के साथ आयोजन किया गया गणपति पूजा समारोह में मेरे भाई परिवार सब भाग लिए और उसे हिसाब से मनाई मैं विनोद राजभर मीडिया पत्रकार आप लोगों के तहे दिल से धन्यवाद
    user_Vinod rajbhar ji media patraka
    Vinod rajbhar ji media patraka
    Voice of people कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हाफिजपुर ग्राम पंचायत का सचिवालय बंद, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा अधिकारियों का लाभ ग्राम पंचायत हाफिजपुर में बना पंचायत सचिवालय ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय अक्सर बंद रहता है और मौके पर न तो पंचायत सचिव मिलते हैं और न ही अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी। मौके की तस्वीरों में पंचायत सचिवालय के कमरे के दरवाजे बंद दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिवालय का उद्देश्य गांव के लोगों को पंचायत से जुड़ी विभिन्न सेवाएं और योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है, लेकिन नियमित रूप से कार्यालय नहीं खुलने के कारण उन्हें संबंधित अधिकारियों से मिलने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत सचिवालय के नियमित संचालन, अधिकारियों की उपस्थिति और निर्धारित समय पर कार्यालय खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर पंचायत सचिवालय को नियमित रूप से संचालित कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
    3
    हाफिजपुर ग्राम पंचायत का सचिवालय बंद, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा अधिकारियों का लाभ
ग्राम पंचायत हाफिजपुर में बना पंचायत सचिवालय ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय अक्सर बंद रहता है और मौके पर न तो पंचायत सचिव मिलते हैं और न ही अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी।
मौके की तस्वीरों में पंचायत सचिवालय के कमरे के दरवाजे बंद दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिवालय का उद्देश्य गांव के लोगों को पंचायत से जुड़ी विभिन्न सेवाएं और योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है, लेकिन नियमित रूप से कार्यालय नहीं खुलने के कारण उन्हें संबंधित अधिकारियों से मिलने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत सचिवालय के नियमित संचालन, अधिकारियों की उपस्थिति और निर्धारित समय पर कार्यालय खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर पंचायत सचिवालय को नियमित रूप से संचालित कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    Teacher मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ड्यूटी के दौरान गोली लगने से जान गंवाने वाली महिला सिपाही प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। कौशांबी में ड्यूटी के दौरान राइफल से गोली लगने से जान गंवाने वाली गाजीपुर की 28 वर्षीय महिला सिपाही प्रियंका यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। दुल्लहपुर क्षेत्र के सिखड़ी गांव में तड़के करीब चार बजे प्रियंका का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। मां प्रमिला यादव और बहन प्रीति ने प्रियंका के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, जबकि पिता रविंद्र यादव बेटी की अंतिम यात्रा में खुद को संभाल नहीं सके। गांव से निकली अंतिम यात्रा में सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। गाजीपुर के गंगा घाट पर प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता रविंद्र यादव ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। कौशांबी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी देकर अपनी साथी महिला सिपाही को अंतिम विदाई दी।
    1
    ड्यूटी के दौरान गोली लगने से जान गंवाने वाली महिला सिपाही प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। 
कौशांबी में ड्यूटी के दौरान राइफल से गोली लगने से जान गंवाने वाली गाजीपुर की 28 वर्षीय महिला सिपाही प्रियंका यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। दुल्लहपुर क्षेत्र के सिखड़ी गांव में तड़के करीब चार बजे प्रियंका का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। मां प्रमिला यादव और बहन प्रीति ने प्रियंका के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, जबकि पिता रविंद्र यादव बेटी की अंतिम यात्रा में खुद को संभाल नहीं सके। गांव से निकली अंतिम यात्रा में सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। गाजीपुर के गंगा घाट पर प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता रविंद्र यादव ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। कौशांबी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी देकर अपनी साथी महिला सिपाही को अंतिम विदाई दी।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
    2
    पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश
जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.