Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाबा साहब की प्रतिमा काला रंग से कालिख किए जाने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा जमालपुर निवासी आनन्द
Pawan Kumar Choudhary
बाबा साहब की प्रतिमा काला रंग से कालिख किए जाने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा जमालपुर निवासी आनन्द
More news from बिहार and nearby areas
- Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में1
- मुंगेर में गर्भधारण पूर्व देखभाल कार्यक्रम की शुरुआत, स्वस्थ मातृत्व के लिए जागरूकता अभियान शुरू मुंगेर: महिलाओं एवं भावी माताओं के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु के जन्म को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संग्रहालय सभागार, मुंगेर में शुक्रवार को गर्भधारण पूर्व देखभाल (प्री-प्रेग्नेंसी केयर) विषयक कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में पहली बार इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुंगेर और बेगूसराय जिले से की गई है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ समाज की आधारशिला स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु हैं। उन्होंने कहा कि गर्भधारण से पहले स्वास्थ्य जांच, एनीमिया की जांच एवं उपचार, संतुलित पोषण, टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई जटिलताओं को रोका जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से इस अभियान को जिले के सभी प्रखंडों और गांवों तक पहुंचाया जाए तथा विवाह योग्य युवतियों और नवविवाहित दंपतियों को गर्भधारण पूर्व देखभाल के महत्व से अवगत कराया जाए। कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने फोलिक एसिड के सेवन, एनीमिया की रोकथाम, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की समय पर पहचान, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्त जीवनशैली तथा सुरक्षित मातृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. राजू, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैज़ान अशरफी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।1
- फुलका काली मंदिर में धूमधाम से मना आषाढ़ी पूजा, श्रद्धालु भक्तों के बीच वितरित किया गया खीर का प्रसाद फुलका काली मंदिर में धूमधाम से मना आषाढ़ी पूजा, श्रद्धालु भक्तों के बीच वितरित किया गया खीर का प्रसाद1
- अगुवानी गंगा घाट पर श्रावणी मेला की तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम विक्रम वीरकर एवं एसपी भानु प्रताप सिंह। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, नाव संचालन, बैरिकेडिंग, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अगुवानी गंगा घाट पर श्रावणी मेला की तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम विक्रम वीरकर एवं एसपी भानु प्रताप सिंह। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, नाव संचालन, बैरिकेडिंग, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- लोढ़िया मड़वा कच्ची कांवरिया पथ पर शिव-पार्वती सेवा दल का निशुल्क शिविर शुरू, पूरे सावन मिलेंगी 38 प्रकार की सेवाएं श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के लोढ़िया मड़वा कच्ची कांवरिया पथ पर बुधवार रात शिव-पार्वती सेवा दल के निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। मुंगेर नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी एवं पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। मेयर ने कहा कि 105 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले कांवरियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि सरकारी व्यवस्थाओं के साथ सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी सराहनीय है। संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार भगत एवं सचिव राम प्रसाद शाह ने बताया कि पिछले 18 वर्षों से यह शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में गर्म व ठंडा जल, नींबू पानी, सत्तू, ग्लूकोन-डी, चाय, भोजन, दवा, मालिश, मोबाइल चार्जिंग, रात्रि विश्राम, स्नानागार, खोया-पाया केंद्र सहित कुल 38 प्रकार की निशुल्क सेवाएं पूरे सावन माह तक कांवरियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।1
- पटना के बांकीपुर उपचुनाव का मतदान के बीच दो पार्टियों में जमकर हिंसा और झड़प हुई. जैन स्वराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि..1
- इलाज के दौरान तीसरे घायल युवक ने भी तोड़ा दम, एनएच-333 पर बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत1
- एनएच-333 पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। एनएच-333 बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर बनारसी बासा नवटोलिया के समीप गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हवेली खड़गपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायल की पहचान तथा दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।4