डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही के आरोप पैसे के विवाद में इलाज में देरी का आरोप, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अजीमनगर गांव में एक महिला की डिलीवरी के दौरान हुई मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 45 वर्षीय शर्वरी पत्नी मुन्ना को रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा शुरू होते ही गांव की ही महिला रस्सो द्वारा जहांगीराबाद स्थित माया नर्सिंग होम ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि रस्सो उसी नर्सिंग होम में कार्यरत है।मृतका की बड़ी बेटी जीनत (20) ने आरोप लगाया कि उनकी मां शर्वरी खुद चलकर नर्सिंग होम तक गई थीं और उनकी हालत शुरुआत में सामान्य थी। परिजनों के मुताबिक, नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर बलराम यादव ने इलाज शुरू करने से पहले ₹10,000 की मांग की। परिवार द्वारा तत्काल ₹3,000 दिए गए और शेष राशि बाद में देने की बात कही गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर सही तरीके से इलाज नहीं किया गया, जिससे शर्वरी की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों का यह भी कहना है कि जब महिला की स्थिति गंभीर हुई तो नर्सिंग होम के डॉक्टर और स्टाफ ने उन्हें तुरंत बाहर निकाल दिया और किसी अन्य अस्पताल ले जाने को कहा। जैसे ही परिजन महिला को बाहर लेकर आए, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें चार बेटियां—जीनत (20), जेबा (13), जोया (7), जारा (5) और एक बेटा जैद (13) शामिल हैं। खास बात यह है कि बड़ी बेटी जीनत की शादी अभी 26 मार्च को ही हुई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है सूत्रों के अनुसार नर्सिंग होम संचालक की शैक्षिक योग्यता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और इस संस्थान पर पहले भी कई मामले सामने आ चुके है घटना के बाद परिवार में कोहरा मच गया देर रात तक चली गहमा -गहमी के दौरान परिजन गहरे सदमे के कारण या किसी दबाव में आकर किसी भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है इस मामले में थाना जहांगीराबाद प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित रूप से दिया गया है कि वे किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं, जिसके चलते पुलिस ने आगे की कार्रवाई नहीं की है। वही इस मामले में सीएमओ डॉक्टर अवधेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी हालांकि, इस घटना ने क्षेत्र में निजी नर्सिंग होम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- जनपद बाराबंकी में मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेंदौरा में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में क़रीब 14 लोग घायल हो गए।1
- हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवक अमित कश्यप किसी काम से जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता (या मवेशी) आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उसमें भीषण आग लग गई।1
- दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में लूट, 5 बदमाश 20 लाख के जेवर लेकर फरार 📍 पटना। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर 5 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलमेट पहने बदमाश अचानक दुकान में घुस आए और पिस्टल के बल पर दुकानदार व मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में करीब 15 से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश दो बाइकों से पहुंचे थे। वारदात के दौरान तीन बदमाश दुकान के अंदर रहे, जबकि दो बाहर निगरानी करते रहे। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस लूट से राजधानी की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश,बहराइच- नानपारा - रुपईडीहा रोड स्थित ड्रीम हाउस कैंपस में भारत–नेपाल संयुक्त पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा रहे। कार्यक्रम में भारत और नेपाल से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसकी जिम्मेदारियों पर विचार किया गया l गोष्ठी को संबोधित करते विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा ने कहा ब्रिटिश हुकूमत के समय से भारत नेपाल की पत्रकारिता को बल मिला और इससे पूर्व पत्रकारों का दमन होता था परंतु साहस के साथ लोगों ने कार्य किया इस समय की पत्रकारिता पर जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता 3 सेक्टर में डिवाइड हो चुकी है इसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया शामिल है उन्होंने कहा कि हम लोग भी सोशल मीडिया पर ध्यान देते हैं इसमें सतर्क रहने की जरूरत है l हमारे हम सब को सदियों पुराने संबंध रहे है नेपाल मे सरकार आती रही जाती रही लेकिन जो भारत और नेपाल के बीच बाइंडिंग है उन्होंने भारत नेपाल के संबंधों की बात करते हुए कहा कि दोनों में संबंध निरंतर बना रहेगा और दोनों में जो मैत्री भाव है रहेगा l वरिष्ठ पत्रकार भागवत शुक्ला उसने कहा कि पत्रकारों का दमन होता है अपनी सच्चाई की ताकत को पकड़े रहे अगर सरकारें दमन करती है तो हमारे लिखने की ताकत को और बल मिलता है मुखर होते है l वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता में बड़ा बदलाव आया है। पहले समाचार हाथ से लिखकर भेजे जाते थे, जबकि आज इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से खबरें तुरंत प्रसारित हो जाती हैं। वरिष्ठ पत्रकार अशोक उपाध्याय ने कहा कि सभी पत्रकारों को अपनी कलम जनहित, समाज, किसानों और युवाओं के हित में चलानी चाहिए। बलहा विधायक प्रतिनिधि अशोक जिंदल ने पत्रकारों से निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता करने की अपील की। नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार पूंणलाल चुके ने कहा कि भारत और नेपाल के पत्रकारों के बीच ऐसे कार्यक्रम आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और पत्रकारिता को नई दिशा देते हैं। उन्होंने 2007 में हुई गोष्ठी का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी पत्रकारों को काफी प्रेरणा मिली थी भारत नेपाल के सभी पत्रकार साथी अपनी कलम को सही दिशा में चलाएं l मनिराम शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय पत्रकारों के लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इसके बावजूद उनकी लेखनी सही दिशा में आगे बढ़ रही है l इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार ताहिर हुसैन कहा कि प्रशासन के खिलाफ खबरें प्रकाशित करने पर कई बार पत्रकारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए इस मुद्दे पर सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। राजीव शर्मा ने भारत–नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच “रोटी-बेटी” का रिश्ता है। उन्होंने भगवान श्रीराम और माता जानकी के उदाहरण से आपसी सम्मान और भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अशोक उपाध्याय, राजीव शर्मा,अजय शर्मा,परवेज रिजवी, संतोष शुक्ला, भागवत शुक्ला, ताहिर हुसैन,हनुमान प्रसाद गुप्ता, कुलदीप, विनोद कुमार द्विवेदी, शकील अंसारी,अभिलाष श्रीवास्तव (सोनू), विवेक श्रीवास्तव, विनोद जैसवाल, भूपेंद्र पांडेय, दिवाकर श्रीवास्तव, अभिनव गोयल,मनोज टेकरीवाल,नयन जायसवाल, अब्दुल कादिर, मनोज गुप्ता, रामेश्वर सिंह,दीपक श्रीवास्तव, रावेन्द्र शर्मा, राहुल पाण्डेय, अशोक पाठक, भुवन भास्कर वर्मा, रूद्र प्रताप मिश्र, शिवम पाण्डेय शहाबुद्दीन खान,प्रकाश श्रीवास्तव, अनुज जायसवाल,सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे ।4
- #बाराबंकी #कोठी #थाना क्षेत्र डीहा रहीमपुर में #आग का #तांडव': #भीषण आग लगी आज इतनी भयंकर थी आसपास के गांव में आग और धुएं के अलावा आसमान नहीं दिखाई दे रहा था #Barabanki #FireAccident #AgniTandav #आग_का_तांडव #भीषण_आग #VillageFire #BreakingNewsUP #BarabankiNews #Siddhaur #KothiPolice #बाराबंकी_न्यूज़ #कोठी_थाना #सिद्धौर #UPPolice #BarabankiPolice #UPFireService #CMYogi #UPGovt #DMBarabanki #Barabanki #BreakingNews #Fire #UP"1
- नेपाल में बालन शाह की नई-नई सरकार बनी है वही समय सुर्खियों में छाए हुए हैं क्योंकि हुए नए-नए और तरीके और लोगों को आश्चर्यजन करते हैं उनके सभी फैसला फैसला करती है1
- अयोध्या। राम की पैड़ी क्षेत्र में नगर निगम की महिला सफाईकर्मियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने महिलाओं के साथ अभद्रता की, जिसके बाद आक्रोशित महिला कर्मियों ने उसे घेरकर चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अक्सर राम की पैड़ी पर आने-जाने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ करता था। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंची। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर निगम की महिला सफाईकर्मी युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर रही हैं। यह घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट चौकी अंतर्गत राम की पैड़ी की बताई जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।1
- आज माननीय विधायक जी की अध्यक्षता में रैली निकाली गई और पूरे बाजार में घुमाई गई यह सनातन धर्म के प्रचार के लिए सर्वोपरि हमें अपने धर्म के प्रचार के लिए सजग रहना चाहिए तथा समय-समय पर रेलिया को निकालना चाहिए2
- बरेली स्थित मनोना धाम श्री श्याम मंदिर में लगी भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में जो भी भक्त आते हैं श्री श्याम बाबा की कृपा पाकर जाते हैं मनोना धाम में भक्तों के सारे रोग दुख दर्द दूर हो जाते हैं1