सड़क हादसे में 43 वर्षीय राजेश चौहान की मौत के 6 दिन बाद उनकी 75 वर्षीय मां ज्ञानिया देवी का भी निधन कुशीनगर पिपरा उर्फ तितला गांव में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सड़क हादसे में 43 वर्षीय राजेश चौहान की मौत के 6 दिन बाद उनकी 75 वर्षीय मां ज्ञानिया देवी का भी निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के सदमे से वह लगातार गहरे दुख में थीं।3 मार्च को राजेश_चौहान अपनी पत्नी जीरा देवी के साथ बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे। रास्ते में पिपरा उर्फ तितला के पास सर्विस रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का इलाज गोरखपुर में चल रहा है।राजेश चौहान मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो विवाहित बेटियां और एक बेटा है, जिसकी शादी अभी होनी बाकी है।इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
सड़क हादसे में 43 वर्षीय राजेश चौहान की मौत के 6 दिन बाद उनकी 75 वर्षीय मां ज्ञानिया देवी का भी निधन कुशीनगर पिपरा उर्फ तितला गांव में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सड़क हादसे में 43 वर्षीय राजेश चौहान की मौत के 6 दिन बाद उनकी 75 वर्षीय मां ज्ञानिया देवी का भी निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के सदमे से वह लगातार गहरे दुख में थीं।3 मार्च को राजेश_चौहान अपनी पत्नी जीरा देवी के साथ बाइक
से ससुराल से घर लौट रहे थे। रास्ते में पिपरा उर्फ तितला के पास सर्विस रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का इलाज गोरखपुर में चल रहा है।राजेश चौहान मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो विवाहित बेटियां और एक बेटा है, जिसकी शादी अभी होनी बाकी है।इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
- Breaking कुशीनगर - कसया और तुर्कपट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई - अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश - 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार - अभियुक्त सुलेमान राईनी,शशिरंजन तिवारी,शिवम उर्फ शुभम उर्फ शिवकुमार गिरफ्तार - आरोपियों के कब्जे से 1 पिकअप वाहन,1 जनरेटर,1,बुलेट मोटरसाइकिल,1 अपाची मोटरसाइकिल बरामद - वाहन चोरी कर बिहार में बेचता था गिरोह - पहले रेकी कर फिर मौका देख चोरी की वारदात को देते थे अंजाम - गिरफ्तार अभियुको पर दर्ज है कई मुकदमें।1
- आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया का अक्सर विवादों में रहने वाला खुशी अस्पताल आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई की जद में आ गया और अस्पताल को सील कर दिया गया।बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, मेरी जानकारी के अनुसार इससे पहले भी इस अस्पताल पर तीसरी या चौथी बार ऐसी कार्रवाई हो चुकी है।हालांकि अगर मेरे आकलन में कोई गलती हो, गिनती कम या ज्यादा हो, तो आप सभी कमेंट करके सही जानकारी जरूर साझा करें।1
- कुशीनगर। पुलिस चौकी खिरकिया क्षेत्र के जटहा–पडरौना मार्ग पर बड़ी बगीचे त्रिलोकपुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो पडरौना की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान सामने से बोर्ड परीक्षा देने जा रहा एक छात्र सड़क पार करने लगा। छात्र को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क पर पलट गई। बोलेरो में कई यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगाता तो छात्र की जान को खतरा हो सकता था। वहीं इस घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। #Kushinagar #Padrauna #RoadAccident #BoleroAccident #BreakingNews #UPNews1
- Breaking कुशीनगर - प्राइवेट हॉस्पिटल में जच्चा बच्चा की मौत- घटना के बाद हॉस्पिटल संचालक फरार- परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप- नवजात के शव को डिब्बे में बंद कर लिफाफे में रख जनरेटर पर रखने का आरोप- अमानवीय व्यवहार को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश- स्थानीय लोगों ने कहा पहले भी अस्पताल पर लग चुके हैं लापरवाही के आरोप- स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे बड़े सवाल- ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग- नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा कला स्थित खुशी हॉस्पिटल का मामला।1
- #चित्रकूट 📍पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए📍 👉🏾 गले में फांसी का फंदा लगाकर प्रियांशु मिश्रा ने कहा मैं अपने जिंदा रहते तो न्याय नहीं दिलवा पाया, मेरे मरने के बाद मुझे व मेरे परिवार को न्याय जरूर दिलवाना। 👉🏾 बीते कल महोबा जंक्शन में मेरे रहते मेरे पिता के ऊपर, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, राधेश्याम मिश्रा व पवन तिवारी ने हाँथ उठाया, सबके सामनें मारपीट कर अपमानित किया। 👉🏾 जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक, व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के पास शिकायत पत्र रजिस्ट्री किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। 👉🏾 @Uppolice @chitrakootpol से उम्मीद करते हैं पीड़ित परिवार के साथ हुए दुर्व्यवहार को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे। अभिमन्यु सिंह✍️✍️1
- हाटा कोतवाली क्षेत्र के संखापार गांव के पास सरेह इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद हाटा कोतवाली पुलिस और पीआरवी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सरेह में खड़े एक शीशम के पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद भीड़ में से एक युवक शव को देखते ही बेहोश हो गया। होश में आने के बाद उसने मृतक की पहचान विवेक यादव (24) पुत्र धर्मेंद्र यादव निवासी केवलाचक, थाना चौराचौरा, जिला गोरखपुर के रूप में की। बताया जा रहा है कि विवेक यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम अभय यादव और छोटे भाई का नाम विशाल यादव है। परिवार के अनुसार विवेक की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनका बेटा सोमवार की शाम रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन मंगलवार सुबह उसके शव के पेड़ से लटकने की सूचना मिली। मृतक की मां विमला देवी ने बताया कि विवेक परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था और घर की जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं। उन्होंने आशंका जताई कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हाटा कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।1
- Post by Umesh Prajapati1
- कुशीनगर जिंदा छपरा में लगी भीषण आग लगने से घर का सामान जलकर हुआ खाक मिली जानकारी के अनुसार आग लगने से गांव में आपका तस्वीर का माहौल गांव में जब तक लोग इकट्ठा हुए तब तक घर का सारा सामान चलता है लोगों ने1