Shuru
Apke Nagar Ki App…
बजरंग दल के कार्यकर्तावो को पोस्टर फाड़ना पड गया महंगा संत रामपाल महाराज के शिष्य बड़ी तादाद मे पहुचे थाना दो थाना में हुआ केस दर्ज
MANNU SIDAR ji
बजरंग दल के कार्यकर्तावो को पोस्टर फाड़ना पड गया महंगा संत रामपाल महाराज के शिष्य बड़ी तादाद मे पहुचे थाना दो थाना में हुआ केस दर्ज
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं, कुल 24 आवेदन हुए प्राप्त, कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं, कुल 24 आवेदन हुए प्राप्त, जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जयश्री जैन के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनदर्शन में आज तहसील सक्ती के ग्राम नवापारा कला से ओवरलोड ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने, मालखरौदा के बीरभांठा से अधिक बिजली बिल की शिकायत, डभरा के भेड़िकोना से रोजगार, अड़भार के सकर्रा से आर्थिक सहायता, देवरी के बजरंग चौक मोहल्ले को स्वामित्व योजना में शामिल कर आवासीय पट्टा देने तथा जैजैपुर के कचंदा से बंटवारे से बचे खसरे के निराकरण सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।1
- तीज पर्व पर ग्राम कारी में सजा खेलों का रंग, माताओं-बहनों ने दिखाया हुनर विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह, विजेताओं का हुआ सम्मान कारी। तीज पर्व के अवसर पर ग्राम कारी में लवली याराना ग्रुप के तत्वावधान में माताओं एवं बहनों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाना,मटकी फोड़, सरगुल्ला-चम्मच, पानी डिस्पोज सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रतिभागियों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का आनंद उठाया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं माताओं एवं बहनों को आयोजन समिति की ओर से सम्मान के साथ सहयोग राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विजेताओं के सम्मान से महिलाओं का उत्साह बढ़ा और आयोजन स्थल पर खुशी का माहौल रहा। आयोजन समिति के अनुसार तीज पर्व के अवसर पर इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी मेल-जोल बढ़ाने तथा सामाजिक सहभागिता का अवसर उपलब्ध कराना था। लवली याराना ग्रुप की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।4
- मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक। मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी। मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक। मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी।1
- gaay ko bachane me kadi takra gai aour vishal ganesh ji ki murti gaay ko bachane me kadi takra gai aour vishal ganesh ji ki murti track se niche giri kisi ko koi nuksan nahi hua1
- सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कटौद के भाटापारा में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव में गौधाम सेवा समिति गठित है, जिसके तहत 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। मंगलवार को इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चन्द्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे। इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं। गायों को फसल में जाने से रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ उन्हें भगाने के लिए आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा है। जैसे ही उन्होंने गाय को रोकने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही उनके दोनों साथी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद परिजन रोहित कुमार बरेठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने घटना को लेकर दुख जताते हुए उचित कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।1
- नमस्कार, मैं कविता कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम। 23 सितम्बर को होगा कार्यक्रम रायगढ़ के रामलीला मैदान में चल रहे दस दिवसीय चक्रधर समारोह के अंतिम दिन देश की प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्ण मूर्ति ने दर्शकों से की अपील। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा की मुझे बेहद खुशी है कि 23 सितंबर को रायगढ़ के भव्य चक्रधर समारोह में अपनी पूरी म्यूजिशियन टीम और जान कुमार शानू के साथ आप सभी के बीच प्रस्तुति देने आ रही हूँ। संगीत की इस खूबसूरत शाम को आपके साथ यादगार बनाने का मुझे बेसब्री से इंतज़ार है। 🎶 आप सभी से मेरा आग्रह है कि 23 सितंबर को रामलीला मैदान, रायगढ़ में बड़ी संख्या में पधारें और हमारे साथ इस सुरमयी शाम का आनंद लें। आइए, मिलकर संगीत, सुर और संस्कृति के इस उत्सव को खास बनाएं। 23 सितंबर को रामलीला मैदान में आप सभी से मुलाकात होगी। आपका इंतज़ार रहेगा! ❤️🎶 अगर चाहें तो मैं इसे वीडियो अपील के लिए 30–40 सेकंड की बोलने वाली स्क्रिप्ट के रूप में भी बना सकता हूँ।1
- सक्ती में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने आयोजन समितियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, सक्ति में गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सक्ती परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें शहर की विभिन्न गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीएम कावेरी मरकाम, एसडीओपी डॉ भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी लखन पटेल, नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, नगर पालिका के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा आयोजन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन, जुलूस के दौरान अनुशासन, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गणेश प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय-सीमा के भीतर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कराने पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजन समितियों से प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने आश्वस्त किया कि गणेश उत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।1
- कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई पखनाकोट हत्याकांड की गुत्थी,टांगी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार।1