सिंगरौली CMO हरिमित्र श्रीवास्तव की मैहर में बेनामी जमीन पर आलीशान होटल सिंगरौली CMO हरिमित्र श्रीवास्तव की मैहर में बेनामी जमीन पर आलीशान होटल, शासकीय भूमि पर कब्जे का आरोप वार्ड नं. 3 हनुमान टोला की मलिन बस्ती में आराजी नंबर 47 की सरकारी जमीन पर बना 10 करोड़ का "देव श्री पैलेस" होटल, न परमिशन न लीगल कागज; SDM के निर्देश पर पहुंची टीम ने सर्वे में शासकीय भूमि होने की पुष्टि की मैहर। नगर पालिका सिंगरौली के वर्तमान CMO हरिमित्र श्रीवास्तव पर मैहर में CMO पद पर रहते हुए शासकीय भूमि पर अवैध होटल बनवाने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 3 हनुमान टोला स्थित मलिन बस्ती के अंदर आराजी नंबर 47 की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर "देव श्री पैलेस" नाम से आलीशान होटल तैयार किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस निर्माण की शिकायत पूर्व में भी हुई थी और जांच भी बैठाई गई थी, लेकिन उस समय हरिमित्र श्रीवास्तव स्वयं नगर पालिका मैहर में CMO पद पर पदस्थ थे, जिसके चलते जांच का कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आ सका। सूत्रों के मुताबिक निर्माण के शुरुआती दौर में होटल किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज बताया गया था, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद इसमें हरिमित्र श्रीवास्तव का नाम सामने आ गया। आरोप यह भी है कि खाली भूखंड तक पहुंच के लिए नगर पालिका के खर्चे से करीब 28 लाख रुपए की सीसी रोड बनवाई गई, जिसे रिकॉर्ड में आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच मार्ग के रूप में दर्शाया गया था। जबकि बताया जा रहा है कि वास्तव में यह सड़क होटल तक पहुंचने के कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए बनवाई गई थी। इस पूरे मामले में न तो निर्माण की कोई वैध परमिशन बताई जा रही है और न ही जमीन से जुड़े कोई कानूनी कागजात मौजूद होने की बात सामने आई है। मैहर SDM के निर्देश पर शासकीय भूमियों की जांच के लिए पहुंची टीम ने नाप-जोख के दौरान इस भूखंड को शासकीय भूमि होने की पुष्टि की। सर्वे में यहां करीब दो अवैध अतिक्रमण पाए गए — एक देव श्री पैलेस होटल, जो पूर्व CMO हरिमित्र श्रीवास्तव का बताया जा रहा है, और दूसरा इसके ठीक बगल में बनी बाउंड्रीवॉल, जिसे भी उन्हीं का अतिक्रमण बताया जा रहा है। शिक्षक से CMO तक का सफर, तबादले के बाद भी जुगाड़ से वापसी बताया जा रहा है कि हरिमित्र श्रीवास्तव मूल रूप से शासकीय सेवा में शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। सूत्रों के अनुसार अपने राजनीतिक व प्रशासनिक जोड़-जुगाड़ के दम पर उन्होंने नगर पालिका CMO की कुर्सी हासिल कर ली थी। मैहर से तबादला होने के बाद उन्हें मूल पद यानी शिक्षक पद पर वापस भेजे जाने का आदेश भी जारी हुआ था, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उन्होंने फिर से जोड़-जुगाड़ करके नगर पालिका सेवक की कुर्सी दोबारा हासिल कर ली। सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में एक शिक्षक बार-बार प्रशासनिक पद पर काबिज होता रहा और तबादला आदेश के बावजूद व्यवस्था में वापसी कैसे संभव हुई। अब सवाल यह उठ रहा है कि यह बेनामी संपत्ति आखिर किसकी है और इसकी निष्पक्ष जांच कौन करेगा।

- असम में बच्चों के सामने फुटबॉल से खेलता दिखा जंगली हाथी *असम में बच्चों के सामने फुटबॉल से खेलता दिखा जंगली हाथी* असम के नुमालीगढ़ स्थित बागीधाला टी एस्टेट में एक जंगली हाथी फुटबॉल को लात मारता हुआ कैमरे में कैद हुआ. बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी हाथी वहां पहुंच गया और बच्चे गेंद छोड़कर दूर चले गए. इसके बाद हाथी खाली मैदान में गेंद को लात मारता नजर आया. फॉरेस्ट स्टाफ ने लोगों को ऐसे हाथियों के पास जाने या भीड़ लगाने से बचने की सलाह दी है।1
- *कटनी में आज गूंजेगा भगवान विश्वकर्मा का जयघोष, निकलेगी भव्य शोभायात्रा* *दोपहर 2 बजे सिविल लाइन स्थित विश्वकर्मा मंदिर से होगा शुभारंभ, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी शोभायात्रा; महाआरती के बाद होगा महाप्रसाद* कटनी। देवशिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर आज 16 सितंबर को कटनी शहर में आस्था और भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। सर्व विश्वकर्मा समाज, कटनी के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है और शोभायात्रा को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर 2 बजे मंदिर से होगा शुभारंभ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे श्री विश्वकर्मा मंदिर, सिविल लाइन से होगा। भगवान श्री विश्वकर्मा जी की आकर्षक झांकी के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के जयघोष से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। इन प्रमुख मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा शोभायात्रा श्री विश्वकर्मा मंदिर सिविल लाइन से प्रारंभ होकर विश्वकर्मा पार्क, सुभाष चौक, गांधी द्वार, झंडा बाजार, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन एवं शंकर टॉकीज होते हुए पुनः श्री विश्वकर्मा मंदिर पहुंचेगी। मंदिर पहुंचने के बाद शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। महाआरती के बाद महाप्रसाद शोभायात्रा के समापन के पश्चात भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भोजन) की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों को उम्मीद है कि इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन और शहरवासी शामिल होंगे। सपरिवार शामिल होने की अपील कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा ने समाजजनों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती श्रद्धा, आस्था और गौरव का पर्व है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सर्व विश्वकर्मा समाज, कटनी ने सभी श्रद्धालु बंधुओं, माताओं-बहनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।1
- कटनी नगर//- कटनी शहर के गणेश चौक में गणपति बप्पा के आगमन से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कटनी शहर के गणेश चौक में गणपति बप्पा के आगमन से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। घर-घर और पंडालों में गणेश जी की स्थापना की जा रही है। जयकारों से पूरा गणेश चौक गूंज रहा है और भक्तों में खुशी की लहर है।🍂🌹💗❤️🙏🌺🧿🙇😘💫🥰2
- *कटनी महिला कांग्रेस ने मनाया महिला कांग्रेस का 42वां स्थापना दिवस* आज कटनी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में कॉलेज की छात्राओं एवं महिलाओं के बीच केक काटकर महिला कांग्रेस का 42 वां स्थापना मनाया गया, एवं सभी को महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी,जिसकी नींव पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के द्वारा महिलाओं को राजनीति में योगदान देने एवं सशक्त बनाने के लिए किया गया था, आज महिला कांग्रेस नेत्रियों ने कॉलेज की छात्राओं के बीच जाकर महिला कांग्रेस के स्थापना के उद्देश्य और महिला कांग्रेस के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जाने वाले कार्यों, एवं छात्रों के हित में राहुल गांधी जी के नेतृत्व किया जाने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम की जानकारी दी।, जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया की महिला कांग्रेस के द्वारा हर जिले में प्रत्येक महिला जिलाध्यक्ष द्वारा 100 छात्राओं एवं महिलाओं को गोद लेने की मुहिम चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत इन महिलाओं एवं छात्राओं के समूह के स्वास्थ्य एवं हाइजीन को ध्यान में रखते हुए 1 साल तक हर महीने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा संचालित प्रियदर्शिनी उड़ान के माध्यम से महिलाओं द्वारा निर्मित सेनेट्री पैड बांटे जाएंगे, जिसकी शुरुआत आज महिला कांग्रेस के 42 में स्थापना दिवस के दिन किया गया।। महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में लगातार छात्राओं युवाओं एवं महिलाओं के बीच में जाकर जमीनी स्तर पर संवाद स्थापित कर रही है और उन्हें महिला कांग्रेस के कार्यों एवं उससे जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है, साथ ही हर स्तर पर महिलाओं की लड़ाई में उनके साथ दे रही है, महिला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी सेतिया के निर्देशन में महिला कांग्रेस लगातार अलग-अलग क्षेत्र में सक्रियता से अपनी भूमिका निभा रही है, कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस नेत्री श्वेता कटारे ने छात्राओं को हाइजीन और स्वस्थ से संबंधित जानकारियां दी ,शशि यादव जी ने छात्राओं से आज के बदलते परिवेश में होने वाली बीमारियां और उनसे बचने के लिए सावधानियो के बारे में चर्चा की एवं सुझाव दिए, कांग्रेस नेत्री रूप पाठक ने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं अपने हक की लड़ाई लड़ने संबंधित सुझाव दिए आज के कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने सभी छात्राओं से आने वाले 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले छात्रों के गूंज कार्यक्रम में भाग लेने की प्रेरित किया एवं उन्हें राहुल जी के छात्रों और युवाओं के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी, पूर्व प्रदेश सहसचिव सुमन रजक ने छात्रों को राहुल गांधी द्वारा पूरे भारत में युवाओं और छात्रों के हित में किए गए कार्यों और मुहिम की जानकारी दी,कार्यक्रम में मुख्य रूप से कटनी शहर महिला जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा, श्वेता कटारे,सुमन रजक, शशि यादव, कल्पना पाठक, रूपा तिवारी, साधना जैन, लीला अहिरवार, हेमलता बैरागी, माधुरी कश्यप, मधु पाठक आदि कांग्रेस नेत्रियों सहित भारी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।।1
- कुठला पुलिस की गिरफ्त में कटनी, 15 सितंबर 2026। थाना कुठला पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 धारदार तलवार एवं चाकू के साथ दो आरोपी चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक धारदार तलवार एवं एक चाकू बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।3
- पीने वाला पानी और घर में रोजमर्रा की जिंदगी में उसे होने वाले पानी की बात समस्या नल जल योजना वाले नल चालू नहीं हुए चालू हुए कुछ दिन चले महीना 15 दिन पर बंद हो गए आदमी निर्भर हो गए पानी के लिए नल जल योजना पर और गांव के जो हेड पंप है वह भी सब बिगड़ी पड़े हैं और कोई सुनने को तैयार नहीं है पानी की एक-एक बूंद के लिए किल्लतमची है1
- धनवाही में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का चक्का जाम, पेयजल-बिजली की समस्या पर भी जताया आक्रोश कटनी/बहोरीबंद। ग्राम धनवाही में करीब चार माह से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बहोरीबंद-स्लीमनाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन के साथ पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भी जमकर विरोध जताया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और कुछ ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। काफी समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। ग्रामीणों ने मांग की कि चार माह से लंबित राशन का तत्काल वितरण कराया जाए तथा पेयजल और बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।1
- राहुल सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में एसपी कार्यालय में 10 से धरना जारी 💥 *बड़ी खबर* 💥 *राहुल सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में एसपी कार्यालय में 10 घंटे से धरना जारी* सतना। सिंहपुर क्षेत्र के चर्चित राहुल सिंह हत्याकांड में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धरना दिया गया। धरना लगातार 10 घंटे से जारी है, जिससे क्षेत्र में मामले को लेकर जनाक्रोश देखने को मिल रहा है। धरनारत लोगों का आरोप है कि राहुल सिंह की निर्मम हत्या के बावजूद अब तक दोषियों के विरुद्ध अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं होती और मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग उठाई। उनका कहना है कि राहुल सिंह के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन को त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। वहीं, धरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले को लेकर सिंहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में धरना जारी है और सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। सभी का कहना है कि जब तक TI पंकज शुक्ला इस मामले की विवेचना करेंगे तब तक हम लोग न्याय की उम्मीद नहीं करते!1