logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुमेरपुर के न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 147 मामलों का निपटारा किया गया। आपसी समझाइश के माध्यम से करीब ₹25 लाख तक की अवार्ड राशि पारित की गई, जिससे कई लोगों को त्वरित न्याय मिला।

1 day ago
user_Naresh kumar Malviya
Naresh kumar Malviya
Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
1 day ago
2e83da79-47a1-4cc8-9536-a37804b3ef55

सुमेरपुर के न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 147 मामलों का निपटारा किया गया। आपसी समझाइश के माध्यम से करीब ₹25 लाख तक की अवार्ड राशि पारित की गई, जिससे कई लोगों को त्वरित न्याय मिला।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ऐसे कार्यक्रमों से मेधावी छात्रों का बढ़ता है हौसला, शिक्षा से ही देश आगे बढ़ेगा : कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत। ऐसे कार्यक्रमों से मेधावी छात्रों का बढ़ता है हौसला, शिक्षा से ही देश आगे बढ़ेगा : कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत। सुमेरपुर, 10 मई। श्री गोड़वाड़ सेवा समिति सुमेरपुर-शिवगंज की ओर से स्थानीय टाउन हॉल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न वर्गों के कुल 36 कौमों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आरएएस सहित विभिन्न सरकारी विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों, पूर्व जिला मजिस्ट्रेट एवं समाजसेवी भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष सुमेर सिंह पोमावा, संरक्षक फुलाराम सुथार, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वैष्णव, सचिव श्रवण राठी, कोषाध्यक्ष आकाश माली एवं संगठन सचिव मुकेश मोदी चाणोद सहित पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत-सम्मान भी किया गया तथा अंत में भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई।अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रतिभा सम्मान जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का हौसला बढ़ता है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने शिक्षा को देश और समाज के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि शिक्षित युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का सकारात्मक संदेश देखने को मिला।
    4
    ऐसे कार्यक्रमों से मेधावी छात्रों का बढ़ता है हौसला, शिक्षा से ही देश आगे बढ़ेगा : कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत।
ऐसे कार्यक्रमों से मेधावी छात्रों का बढ़ता है हौसला, शिक्षा से ही देश आगे बढ़ेगा : कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत।
सुमेरपुर, 10 मई। श्री गोड़वाड़ सेवा समिति सुमेरपुर-शिवगंज की ओर से स्थानीय टाउन हॉल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न वर्गों के कुल 36 कौमों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आरएएस सहित विभिन्न सरकारी विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों, पूर्व जिला मजिस्ट्रेट एवं समाजसेवी भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।
समिति अध्यक्ष सुमेर सिंह पोमावा, संरक्षक फुलाराम सुथार, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वैष्णव, सचिव श्रवण राठी, कोषाध्यक्ष आकाश माली एवं संगठन सचिव मुकेश मोदी चाणोद 
सहित पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत-सम्मान भी किया गया तथा अंत में भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई।अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रतिभा सम्मान जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का हौसला बढ़ता है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने शिक्षा को देश और समाज के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि शिक्षित युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं।
कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का सकारात्मक संदेश देखने को मिला।
    user_ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हिंदू संस्कृति एवं हिंदू तिथि को स्मरण रखते हुए 17 जून को प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती एक साथ मनाने का समिति द्वारा आगाज बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति बाली के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष हिंदू तिथि अनुसार 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने की पूर्व तैयारी निमित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, बाली में समिति की बैठक सम्पन्न हुई। समिति के संयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि बैठक समिति के संरक्षक अमृत परमार पूर्व विधायक एवं समिति के 55 सदस्य बंधुओं की उपस्थिति में शुरू की गई। भारत माता की जयकारे एवं देश भक्ति गीत के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में सह संयोजक महावीरसिंह देवड़ा, न पा पूर्व अध्यक्ष एवं सह संयोजक चुन्नीलाल चौधरी, विहिप जिला अध्यक्ष वनाराम चौधरी, सनातन धर्म अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा, प्रांत विहिप समरसता प्रमुख लखमाराम परमार, विहिप नगर अध्यक्ष सुरेश कंसारा, भाजपा नगर महामंत्री ललित वैष्णव सभी ने जयंती मनाने को लेकर अपने विचार और सुझाव रखे। नरेन्द्र परमार ने सुझावों को ध्यान में रखते हुए जयंती मनाने को लेकर हमेशा की तरह से रूपरेखा सबके समक्ष रखते हुए जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। परमार ने कहा कि 1983 से लेकर हर वर्ष बाली में अखंड चार महापुरुषों की जयंती समिति द्वारा मनाई जा रही है। जिसमें 4 स्मारक महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी, डॉ अंबेडकर बाली में स्थापित हुए है। सबके सौभाग्य से 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में बाली में चौथा स्मारक वीर दुर्गादास जी का रडावा बाली में अनावरण हुआ। जिससे समिति द्वारा अमृत परमार की प्रेरणा से बाली में पांचवां स्मारक स्थापित हुआ। जो 36 कौम का आशीर्वाद एवं सहयोग और समिति के सदस्य बंधुओं की मेहनत से ही संभव है जिससे बाली नगर में समरसता का भाव जगा। महापुरुषों की जयंतियां हिंदू संस्कृति और हिंदू तिथि अनुसार ही हमारे पूर्वज मनाते आए हुए है और इस परिपाटी को हमें संगठित होकर सुचारू रखना है। 17 जून को शाम 4.30 बजे बाली मुख्य बाजार हनुमान चौक से शोभायात्रा शुरू होगी जो प्रताप चौक पर समापन होगी। बैठक में वीर दुर्गादास स्मारक रड़ावा से पृथ्वीराज चौहान चौक तक शोभायात्रा आएगी जिसका संगम पृथ्वीराज चौहान चौक पर होगा। कार्यक्रम के पूर्व पांचों स्मारकों पर रोशनी, भगवाकरण, होल्डिंग सभी व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता अग्रसर होकर व्यवस्था में लगने का निर्णय लिया। बैठक में उदय सिंह राठौड़, गवेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश रावल, नरेन्द्र सिंह चौहान, छगन प्रजापत, मनोहर सिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल बाबा, करण सिंह सिसोदिया, रूपाराम घांची, धीरज चारण, लक्ष्मण राजपुरोहित , रमेश भंडारी, अजय पूरी, गणपतसिंह, फूलचंद टेलर,निखिल चौहान, मोहन मेघवाल, किरण मारू, राजाराम जणवा, प्रकाश चौधरी, अमित देवगन, नरेश वर्मा एवं सदस्य एवं मातृशक्ति में सीता कंवर, शारदा देवी, डूंगर पूरी, अमृत कंवर, लीला कंवर, राधा मारू एवं सदस्या उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति की बैठक में चर्चा करते हुए।
    1
    हिंदू संस्कृति एवं हिंदू तिथि को स्मरण रखते हुए 17 जून को प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती एक साथ मनाने का समिति द्वारा आगाज
बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति बाली के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष हिंदू तिथि अनुसार 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने की पूर्व तैयारी निमित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, बाली में समिति की बैठक सम्पन्न हुई। 
समिति के संयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि बैठक समिति के संरक्षक अमृत परमार पूर्व विधायक एवं समिति के 55 सदस्य बंधुओं की उपस्थिति में शुरू की गई। भारत माता की जयकारे एवं देश भक्ति गीत के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। 
बैठक में सह संयोजक महावीरसिंह देवड़ा, न पा पूर्व अध्यक्ष एवं सह संयोजक चुन्नीलाल चौधरी, विहिप जिला अध्यक्ष वनाराम चौधरी, सनातन धर्म अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा, प्रांत विहिप समरसता प्रमुख लखमाराम परमार, विहिप नगर अध्यक्ष सुरेश कंसारा, भाजपा नगर महामंत्री ललित वैष्णव सभी ने जयंती मनाने को लेकर अपने विचार और सुझाव रखे। 
नरेन्द्र परमार ने सुझावों को ध्यान में रखते हुए जयंती मनाने को लेकर हमेशा की तरह से रूपरेखा सबके समक्ष रखते हुए जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। परमार ने कहा कि 1983 से लेकर हर वर्ष बाली में अखंड चार महापुरुषों की जयंती समिति द्वारा मनाई जा रही है। जिसमें 4 स्मारक महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी, डॉ अंबेडकर बाली में स्थापित हुए है। सबके सौभाग्य से  2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में बाली में चौथा स्मारक वीर दुर्गादास जी का रडावा बाली में अनावरण हुआ। जिससे समिति द्वारा अमृत परमार की प्रेरणा से बाली में पांचवां स्मारक स्थापित हुआ। जो 36 कौम का आशीर्वाद एवं सहयोग और समिति के सदस्य बंधुओं की मेहनत से ही संभव है जिससे बाली नगर में समरसता का भाव जगा। महापुरुषों की जयंतियां हिंदू संस्कृति और हिंदू तिथि अनुसार ही हमारे पूर्वज मनाते आए हुए है और इस परिपाटी को हमें संगठित होकर सुचारू रखना है। 17 जून को शाम 4.30 बजे बाली मुख्य बाजार हनुमान चौक से शोभायात्रा शुरू होगी जो प्रताप चौक पर समापन होगी। 
बैठक में वीर दुर्गादास स्मारक रड़ावा से पृथ्वीराज चौहान चौक तक शोभायात्रा आएगी जिसका संगम पृथ्वीराज चौहान चौक पर होगा। कार्यक्रम के पूर्व पांचों स्मारकों पर रोशनी, भगवाकरण, होल्डिंग सभी व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता अग्रसर होकर व्यवस्था में लगने का निर्णय लिया। 
बैठक में उदय सिंह राठौड़, गवेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश रावल, नरेन्द्र सिंह चौहान, छगन प्रजापत, मनोहर सिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल बाबा, करण सिंह सिसोदिया, रूपाराम घांची, धीरज चारण, लक्ष्मण राजपुरोहित , रमेश भंडारी, अजय पूरी, गणपतसिंह, फूलचंद टेलर,निखिल चौहान, मोहन मेघवाल, किरण मारू, राजाराम जणवा, प्रकाश चौधरी, अमित देवगन, नरेश वर्मा  एवं सदस्य एवं मातृशक्ति में सीता कंवर, शारदा देवी, डूंगर पूरी, अमृत कंवर, लीला कंवर, राधा मारू एवं सदस्या उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन
बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति की बैठक में चर्चा करते हुए।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बाली तहसील स्तर मुस्लिम समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 10 में 2026 रविवार दरगाह शहिद मदार बाबा लाठी जोड़ के परिसर में हुआ आयोजन बाली में मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान। बाली। पाली बाली। बाली तहसील स्तर पर मुस्लिम समाज की नौजवान धार्मिक एवं कल्याण संस्था एवं वक्फ कमेटी बाली के संयुक्त तत्वावधान में “मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन दरगाह शहीद मदार बाबा लाठी जोड़ परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमीन गौरी द्वारा मंच संचालन एवं स्वागत उद्बोधन से हुई। हाफिज सिराजुद्दीन अशरफी, इमाम जामा मस्जिद बाली ने तिलावत-ए-कुरआन पेश की। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह में हाजी सुलेमान टाक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अयूब खान आरटी, एएसपी मर्तुजा हसन, मेहराज अली तथा डॉ. ताहिरा खान सहित कई गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है और युवाओं को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए। प्रतिभा सम्मान समारोह में सरकारी नौकरी में चयनित इरम फातिमा, मोहम्मद तय्यब टाक एवं सैयद अरशद अयूब को सम्मानित किया गया। वहीं 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। तहसीन रज़ा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पाली जिले में पांचवीं रैंक प्राप्त की, जिसकी उपस्थित लोगों ने विशेष सराहना की। इसके अलावा बी.टेक छात्र सैयद रेहान रज़ा को नेशनल लेवल हैकाथॉन में 1.5 लाख रुपए का पुरस्कार जीतने पर सम्मानित किया गया। एमबीबीएस, बीएएमएस, एमसीए, एम.फार्मा सहित विभिन्न उच्च शिक्षा क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। करियर कोच जुनैद टाक ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद शिराज कुरैशी ने आभार व्यक्त किया। समारोह को सफल बनाने में वक्फ कमेटी के सदर अजमत खान शेरानी, सचिव मोहम्मद असलम टाक, सेक्रेटरी अयूब खान एवं नौजवान कमेटी के समस्त सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था इमरान खान पठान एवं मोहम्मद मोहसिन खान भारत ई-मित्र द्वारा संभाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
    4
    बाली तहसील स्तर मुस्लिम समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 10 में 2026 रविवार दरगाह शहिद मदार बाबा लाठी जोड़ के परिसर में हुआ आयोजन
बाली में मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।
बाली। पाली 
बाली। बाली तहसील स्तर पर मुस्लिम समाज की नौजवान धार्मिक एवं कल्याण संस्था एवं वक्फ कमेटी बाली के संयुक्त तत्वावधान में “मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन दरगाह शहीद मदार बाबा लाठी जोड़ परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अमीन गौरी द्वारा मंच संचालन एवं स्वागत उद्बोधन से हुई। हाफिज सिराजुद्दीन अशरफी, इमाम जामा मस्जिद बाली ने तिलावत-ए-कुरआन पेश की। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
समारोह में हाजी सुलेमान टाक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अयूब खान आरटी, एएसपी मर्तुजा हसन, मेहराज अली तथा डॉ. ताहिरा खान सहित कई गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है और युवाओं को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए।
प्रतिभा सम्मान समारोह में सरकारी नौकरी में चयनित इरम फातिमा, मोहम्मद तय्यब टाक एवं सैयद अरशद अयूब को सम्मानित किया गया। वहीं 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। तहसीन रज़ा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पाली जिले में पांचवीं रैंक प्राप्त की, जिसकी उपस्थित लोगों ने विशेष सराहना की।
इसके अलावा बी.टेक छात्र सैयद रेहान रज़ा को नेशनल लेवल हैकाथॉन में 1.5 लाख रुपए का पुरस्कार जीतने पर सम्मानित किया गया। एमबीबीएस, बीएएमएस, एमसीए, एम.फार्मा सहित विभिन्न उच्च शिक्षा क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। करियर कोच जुनैद टाक ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद शिराज कुरैशी ने आभार व्यक्त किया।
समारोह को सफल बनाने में वक्फ कमेटी के सदर अजमत खान शेरानी, सचिव मोहम्मद असलम टाक, सेक्रेटरी अयूब खान एवं नौजवान कमेटी के समस्त सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था इमरान खान पठान एवं मोहम्मद मोहसिन खान भारत ई-मित्र द्वारा संभाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नाडोल में सियाराम गेस्ट हाउस एवं स्विमिंग पूल का आनंद लेते युवक युवतियों व बच्चों का मनमोहक प्रस्तुति यहां पर नाडोल के आस पास ऐसा मनमोहक स्थल कहीं नहीं है यहां आसपास के पर्यटन स्थल में एक है यहां पर शादियों समारोह भी आयोजित किए जाते हैं भारत से अलग-अलग राष्ट्रो के नाम पर कमरों का नाम संस्करण किया गया है यहां पर एक सुरक्षित स्थान है बच्चों के लिये मनोरंजन झुले विश्राम गृह भी बने हुए है
    4
    नाडोल में सियाराम गेस्ट हाउस एवं स्विमिंग पूल का आनंद लेते युवक युवतियों व बच्चों का मनमोहक प्रस्तुति यहां पर नाडोल के आस पास ऐसा मनमोहक स्थल कहीं नहीं है यहां आसपास के पर्यटन स्थल में एक है यहां पर शादियों समारोह भी आयोजित किए जाते हैं भारत से अलग-अलग राष्ट्रो के नाम पर कमरों का नाम संस्करण किया गया है यहां पर एक सुरक्षित स्थान है बच्चों के लिये मनोरंजन झुले विश्राम गृह भी बने हुए है
    user_Umed Joya
    Umed Joya
    Voice of people रानी, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *पिंडवाड़ा में मातम! मांडवाड़ा खालसा गांव में दो मासूम सगे भाई-बहन की रहस्यमयी मौत* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा उपखंड के मांडवाड़ा खालसा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों के चलते दो सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि एक महिला समेत तीन बच्चों की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें गंभीर हालत में तुरंत सरूपगंज अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामलाल की निगरानी में सभी का इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि डॉक्टरों ने सभी मरीजों को फिलहाल खतरे से बाहर बताया है। घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। यह पूरी घटना सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा गांव की है। मौत किन कारणों से हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और मेडिकल विभाग मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं। *आखिर एक ही परिवार पर टूटा ये कहर कैसे?* *क्या जहरीला पदार्थ बना मौत की वजह?* *गांव में फैली दहशत, हर कोई सहमा हुआ!*
    1
    *पिंडवाड़ा में मातम! मांडवाड़ा खालसा गांव में दो मासूम सगे भाई-बहन की रहस्यमयी मौत*
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
पिंडवाड़ा उपखंड के मांडवाड़ा खालसा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों के चलते दो सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि एक महिला समेत तीन बच्चों की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें गंभीर हालत में तुरंत सरूपगंज अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामलाल की निगरानी में सभी का इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि डॉक्टरों ने सभी मरीजों को फिलहाल खतरे से बाहर बताया है। घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। यह पूरी घटना सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा गांव की है। मौत किन कारणों से हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और मेडिकल विभाग मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं।
*आखिर एक ही परिवार पर टूटा ये कहर कैसे?*  
*क्या जहरीला पदार्थ बना मौत की वजह?*
*गांव में फैली दहशत, हर कोई सहमा हुआ!*
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • जालौर के भीनमाल स्थित रोड़ा की ढाणी गांव में पिछले एक साल से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या पर बुरा असर पड़ रहा है।
    1
    जालौर के भीनमाल स्थित रोड़ा की ढाणी गांव में पिछले एक साल से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या पर बुरा असर पड़ रहा है।
    user_मंगलाराम राजपुरोहित
    मंगलाराम राजपुरोहित
    जालोर, जालोर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राजस्थान के उदयपुर जिले के तिरोल गाँव में खराब सड़क और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से ग्रामीण बेहाल हैं। गांव तक एंबुलेंस भी नहीं पहुँच पाती, जिससे गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी मुश्किलें आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत और सरकार उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
    1
    राजस्थान के उदयपुर जिले के तिरोल गाँव में खराब सड़क और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से ग्रामीण बेहाल हैं। गांव तक एंबुलेंस भी नहीं पहुँच पाती, जिससे गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी मुश्किलें आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत और सरकार उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
    user_Prem Kumar Bhil
    Prem Kumar Bhil
    Gogunda, Udaipur•
    10 hrs ago
  • प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर विशेष शिविर, 50 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच सुमेरपुर, 10 मई। तखतगढ़ स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के अवसर पर शनिवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 50 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। चिकित्सकों ने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया। मां वाउचर योजना के तहत 20 गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए रेफर किया गया, ताकि गर्भ में पल रहे शिशु एवं मां के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके। जांच के दौरान गाइनोलॉजिस्ट डॉ. नीतू मालवीय ने खून की कमी से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार हेतु भर्ती कराया।सीएचसी प्रभारी डॉ. सुरेश चौधरी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम राजपुरोहित ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण, नियमित जांच, स्वच्छता तथा जटिल प्रसव से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच एवं उपचार से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।चिकित्सा विभाग की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं में जागरूकता भी बढ़ रही है।
    4
    प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर विशेष शिविर, 50 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच
सुमेरपुर, 10 मई। तखतगढ़ स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के अवसर पर शनिवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 50 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। चिकित्सकों ने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया।
मां वाउचर योजना के तहत 20 गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए रेफर किया गया, ताकि गर्भ में पल रहे शिशु एवं मां के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके। जांच के दौरान गाइनोलॉजिस्ट डॉ. नीतू मालवीय ने खून की कमी से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार हेतु भर्ती कराया।सीएचसी प्रभारी डॉ. सुरेश चौधरी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम राजपुरोहित ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण, नियमित जांच, स्वच्छता तथा जटिल प्रसव से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच एवं उपचार से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।चिकित्सा विभाग की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं में जागरूकता भी बढ़ रही है।
    user_ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.