*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की मुलाकात* संजय भारती पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में 2024 बैच के बिहार कैडर के 12 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विरूपाक्ष विक्रम सिंह, सुश्री प्रिया रानी, सुश्री कृष्णा जोशी, प्रेम कुमार, सैयद आदिल मोहसिन, अजय यादव, सुरज कुमार, विग्नेश टी०ए०, जतिन कुमार, के० परीक्षित, महेश कुमार एवं श्रीमती कशिश बख्शी ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के संबंध में अनुभव साझा किए। इन 12 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों में 03 महिलायें और 09 पुरूष हैं। इनमें 04 बिहार के, 03 राजस्थान, 02 दिल्ली के, 01 हरियाणा, 01 तमिलनाडु एवं 01 झारखंड के रहनेवाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, यह सुनकर अच्छा लगा। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। सरकार नीति बनाती है और उसे क्रियान्वित करने में आईएएस अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। आप सभी संवेदनशीलता, ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुये राज्य एवं देश की तरक्की में अपना योगदान दें। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे।

- बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?1
- समस्तीपुर के हांसा मे ् इनोभेटीभ विसन स्कूल के दुसरे वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संसथान के निर्देशक नरेंद्र कुमार द्वारा, विधायक अश्वेघ देवी को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया.1
- नौहट्टा प्रखंड के चंद्रायण पंचायत में शिक्षा के प्रति अलख जगाने और मेधावी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि बिभूति ठाकुर उर्फ बोवा ठाकुर ने मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह के दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने सफल छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में चर्चा की और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।छात्रों को संबोधित करते हुए बिभूति उर्फ बोवा ठाकुर ने कहा, "मैट्रिक की परीक्षा जीवन का पहला बड़ा पड़ाव होती है। हमारे पंचायत के बच्चों ने बेहतर अंक लाकर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।" उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें ताकि वे समाज के निर्माण में बराबर की भागीदारी निभा सकें। पंचायत स्तर पर आयोजित इस सम्मान समारोह की स्थानीय ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ग्रामीण प्रतिभाओं को एक नया मंच और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। इस अवसर पर पंचायत के कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद थे। सभी ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर विभिन्न गैस सिलेंडर स्टॉक का पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे मिली. इस दौरान निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीओ अनिल कुमार ने विभिन्न गैस एजेंसी पर जाकर स्टॉक का निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि रसोई गैस की उपलब्धता हो सके इसको लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. आमलोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.1
- Saharsa • नौहट्टा प्रखंड के दिबरा गांव का लाल ने सहरसा जिले में मैट्रिक परीक्षा में 5वा स्थान प्राप्त कर पूरे गांव सहित जिले का नाम रौशन किया 🙏 #tauseefkamal #htktoday #LocalNews #saharsa #BreakingNews #Matric #BSEB #BiharTopper1
- बेगूसराय वायरल विडियो : पकड़े गए प्रेमी प्रेमिका . . प्रेमी पहुंचा प्रेमिका के घर मिलने लेकिन घर वालों ने रंगे हाथ दोनों को पकड़ लिया । फिर दोनों को बांध के रखा । बाद में पुलिस के हवाले कर दिया । ये वायरल विडियो बेगूसराय का बताया जा रहा है ।1
- चिरंजीवीपुर पंचायत में नल जल योजना हुई दस्त। क्या ये सही है जिस तरह ये नल का पानी बर्बाद हो रहा हैं।2
- कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 20 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.1