Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमरवाड़ा से जनपद पंचायत सभागृह में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक हुई आयोजित अमरवाड़ा नगर की जनपद पंचायत सभागृह में भारतीय जनता पार्टी की ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई है
पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
अमरवाड़ा से जनपद पंचायत सभागृह में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक हुई आयोजित अमरवाड़ा नगर की जनपद पंचायत सभागृह में भारतीय जनता पार्टी की ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खबासा टोल प्लाजा पर न्यूज़ नेशन 81 की दस्तक! खबासा टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की शिकायतों के बाद न्यूज़ नेशन 81 की टीम मौके पर पहुंची। कैमरे के सामने संबंधित पक्ष से सवाल पूछे गए और टोल व्यवस्था, नियमों के पालन तथा आम जनता की समस्याओं को लेकर जवाब मांगे गए। हमारा उद्देश्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जानकारी जनता तक पहुंचाना है। खबासा टोल प्लाजा पर न्यूज़ नेशन 81 की दस्तक! खबासा टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की शिकायतों के बाद न्यूज़ नेशन 81 की टीम मौके पर पहुंची। कैमरे के सामने संबंधित पक्ष से सवाल पूछे गए और टोल व्यवस्था, नियमों के पालन तथा आम जनता की समस्याओं को लेकर जवाब मांगे गए। हमारा उद्देश्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जानकारी जनता तक पहुंचाना है।1
- सिवनी में झमाझम बारिश, गर्मी-उमस से मिली राहत; किसानों के चेहरे खिले मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली और सिवनी मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। पिछले करीब 10 दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी। वहीं खेतों में खड़ी फसलों के लिए भी यह बारिश बेहद लाभदायक साबित हो रही है। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि यह बारिश खरीफ फसलों की बढ़वार के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। फिलहाल जिले में बारिश का दौर शुरू हो चुका है और आगे भी अच्छी वर्षा की संभावना जताई जा रही है।1
- भाजपा की नगर परिषद सो रही, गड्ढे भर रहे बिछुआ के युवा!"मुख्य सड़क में आए दिन होते हैं हाथसे, अध्यक्ष को शर्म से देना चाहिए इस्तीफा बस स्टैंड से पावरहाउस तक सड़क जर्जर, टैक्स लो पर काम मत करो - यही है ट्रिपल इंजन का मॉडल बिछुआ/छिंदवाड़ा। भाजपा की नगर परिषद पूरी तरह फेल!नगर की मुख्य सड़क बस स्टैंड से पावरहाउस तक गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश में ये गड्ढे तालाब बन गए हैं। रोजाना लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन नगर परिषद को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। बुधवार को जब भाजपा की नगर परिषद कुंभकर्णी नींद में सोती रही, तब बिछुआ के युवाओं ने सड़क पर उतरकर खुद गड्ढे भरने का काम किया। बाल्टी, रेत बजरी और मिट्टी लेकर युवाओं ने वो काम किया जो टैक्स खाने वाली नगर परिषद को करना था। आक्रोशित नागरिकों ने साफ कहा - "जिस नगर परिषद से सड़क तक नहीं बनती, उस अध्यक्ष को शर्म के मारे अपने पुरे पार्षदो के साथ इस्तीफा दे देना चाहिए"। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे, और जीतने के बाद जनता को गड्ढे। यही है भाजपा के ट्रिपल इंजन का विकास मॉडल। स्थानीय व्यापारियों ने भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि गड्ढों की वजह से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे। हादसे का डर हर वक्त बना रहता है। अब सवाल एक ही है - क्या नगर परिषद जागेगी या फिर अगली बार युवा चक्का जाम करेंगे1
- विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल, प्राचार्य पर गंभीर लापरवाही के आरोप* *विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल, प्राचार्य भर गंभीर लापरवाही का आरोप* सिवनी- शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिवनी के प्राचार्य श्री महेश कुमार गौतम के विरुद्ध जिला शिक्षा अधिकारी को एक शिकायत प्रस्तुत कर विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विद्यालय परिसर में छात्रों के बीच मारपीट, गाली-गलौज और अशोभनीय व्यवहार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन विद्यालय प्रशासन द्वारा समय रहते प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया गया। शिकायत में कहा गया है कि यदि किसी छात्र-छात्रा के साथ कोई गंभीर दुर्घटना हो जाती, तो इसकी नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होती। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाने के बाद उनके विरुद्ध प्राचार्य द्वारा झूठी शिकायत कर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से की गई शिकायत में मांग की गई है कि विद्यालय में हुई मारपीट एवं सुरक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज, उपस्थिति रजिस्टर तथा अन्य संबंधित अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। शिकायत में यह भी मांग की गई है कि शिकायतकर्ता के विरुद्ध की गई शिकायत की निष्पक्ष जांच कर यदि वह असत्य पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके अलावा यदि जांच में प्राचार्य अथवा अन्य अधिकारी अपने दायित्वों के निर्वहन में दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत विभागीय कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ता ने भविष्य में विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की भी मांग की है। फिलहाल जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिकायत पर क्या कार्रवाई की जाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- दिनदहाड़े हनुमान मंदिर में चोरी... हनुमान जी का चांदी का मुकुट और पायल ले उड़े चोर,CCTV में कैद हुई वारदात, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत राहीवाड़ा में हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े दो चोरों ने हनुमान जी का चांदी का मुकुट और पायल चुरा ली। इतना ही नहीं, दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी भी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।शाम को पुजारी के पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी चांदी का मुकुट लेकर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। हैरानी की बात यह है कि सीसीटीवी में चोरी करने वाला एक युवक पहले से घायल दिखाई दे रहा है और उसका पैर टूटा हुआ है। इसके बावजूद उसने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।1
- Seoni News: 5 चूजों को बचाने जहरीले सांप से भिड़ी माँ मुर्गी, CCTV में कैद हुई ममता की दर्दनाक जंग1
- 248 एकड़ की कुर्बानी, हक पर किसका कब्ज़ा? आदिवासियों का हक़ कौन निगल गया? *#248_एकड़_डूबी_हक_भी_डूब_गए* #बरघाट #सिवनी #मध्यप्रदेश #आदिवासी_अधिकार #डूब_प्रभावित #मछुआ_समिति #मत्स्य_विभाग #सहकारिता_विभाग #Seoni #Barghat *#सदस्यता_पर_उठे_गंभीर_सवाल* #बरघाट_मछुआ_समिति #सदस्यता_विवाद #मत्स्य_विभाग #सहकारिता #SeoniNews #MadhyaPradesh *#आपत्तियां_लंबित_फिर_भी_चुनाव* #निष्पक्ष_जांच #चुनाव_प्रक्रिया #कलेक्टर_सिवनी #सहकारिता_विभाग #राज्य_सहकारी_निर्वाचन_प्राधिकारी #JusticeForAffected *#न्याय_की_मांग_तेज* #आदिवासी_अधिकार #डूब_प्रभावित #न्याय_दो #बरघाट #सिवनी #मध्यप्रदेश *#बरघाट_में_हक_की_लड़ाई* #NewsNation81 #SeoniNews #Barghat #GroundReport #MadhyaPradesh #जनहित #लोकल_न्यूज़ #सवाल_जवाब #जन_आवाज़1
- अनियंत्रित आयसर ट्रक घर के सामने खड़े ट्रक से टकराया, चालक-परिचालक सुरक्षित सिवनी-मंडला मार्ग पर कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम छुई में देर रात लगभग 2:00 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित आयसर ट्रक सड़क किनारे घर के सामने खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देर रात भीषण आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सन्न रह गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में आयसर ट्रक के चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही कान्हीवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जांच शुरू कर दी है।1