हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले में रेल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए मेला प्रशासन एवं रेलवे ने अपनी तैयारियों को तेज करने के साथ ही भीड़ प्रबंधन को लेकर समन्वित कार्ययोजना एवं सटीक रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में मेला प्रशासन एवं रेलवे के अधिकारियों की सोमवार को मेला नियंत्रण भवन में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हरिद्वार एवं नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं के सुधार एवं विस्तार के साथ ही आधुनिक तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित व्यवस्थाओं को लागू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि रेलवे एवं मेला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा हरिद्वार सहित आसपास के स्टेशनों का संयुक्त निरीक्षण कर कुंभ मेले में रेल यातायात तथा रेलवे स्टेशनों से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट तथा पिछले अनुभवों और आंकड़ों का विश्लेषण कर मेला प्रशासन एवं रेलवे द्वारा कुंभ मेले के सुव्यवस्थित आयोजन की संयुक्त कार्ययोजना जारी की जाएगी। यह भी तय किया गया कि मेला के केंद्रीयकृत नियंत्रण कक्ष में रेलवे की अलग से समन्वय डेस्क स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही रेलवे के नियंत्रण कक्ष में भी मेला प्रशासन के स्तर से समन्वय की व्यवस्था की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि आगामी कुंभ मेले में बड़ी संख्या में सड़क एवं रेल मार्ग से श्रद्धालुजन हरिद्वार आएंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ का आयोजन शहर के केंद्र में होता है, इसलिए यहां भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण की चुनौतियां इसे अन्य स्थानों से अलग एवं विशेष बनाती हैं। इसे देखते हुए सभी संबंधित विभागों एवं संगठनों को अभी से पूरी तैयारी के साथ एक समन्वित, सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित रणनीति तय करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ नई तकनीकों का बेहतर समावेश कर भीड़ प्रबंधन की चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से हरिद्वार सहित आसपास के सभी रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के साथ-साथ स्टेशन के सौंदर्यीकरण का भी आग्रह किया। मेलाधिकारी ने रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं, होल्डिंग एरिया तथा बफर जोन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी स्टेशनों पर निकास के वैकल्पिक मार्गों की संभावनाएं भी तलाशी जाएं। उन्होंने होल्डिंग एरिया एवं रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में एआई कैमरे स्थापित किए जाने पर भी जोर दिया, जिससे भीड़ का सटीक आकलन कर श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित रूप से प्रस्थान कराने में सुविधा मिल सके। मेलाधिकारी ने कहा कि रेलवे की भीड़ प्रबंधन एवं विशेष ट्रेनों के संचालन की कार्ययोजना को मेला प्रशासन की ट्रैफिक एवं भीड़ प्रबंधन योजना के साथ पूर्ण तालमेल में रखा जाए। बैठक में उत्तर रेलवे की मुरादाबाद मंडल की मंडलीय रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मेला प्रशासन को रेलवे पूरा सहयोग प्रदान करेगा। कुंभ मेले के दौरान रेलवे श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता के लिए सभी आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए रेलवे ने कुंभ मेला हरिद्वार के लिए अलग से मेलाधिकारी (रेलवे) की नियुक्ति की है। इसके साथ ही मेला नियंत्रण कक्ष में भी अलग से एक अधिकारी की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कुंभ मेले को लेकर रेलवे की तैयारियों एवं रेलवे स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण की जानकारी देते हुए कहा कि हरिद्वार एवं इसके निकटवर्ती कुल 11 स्टेशनों को कुंभ मेला कार्ययोजना के दायरे में लाकर वहां सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।कुंभ मेले के दौरान सामान्य दिनों में संचालित होने वाली 33 जोड़ी ट्रेनों के साथ ही प्रमुख स्नान दिवसों पर लगभग 15 अतिरिक्त ट्रेनें संचालित करने की प्रारंभिक योजना प्रस्तावित है। आवश्यकता अनुसार विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक स्थायी होल्डिंग एरिया के साथ ही कुल पांच होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे, जिनकी क्षमता लगभग उन्नीस हजार से अधिक होगी। बैठक में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, आईजी (कुंभ) योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल, एडीआरएम प्रेम शंकर झा, रेलवे मेला अधिकारी चेतन तनेजा, एसपी (ट्रैफिक) निशा यादव, एसपी (जीआरपी) अरुणा भारती, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, अपर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार, सीओ बिपेंद्र कुमार एवं अनुज, उप मेला अधिकारी मनजीत सिंह सहित रेलवे, पुलिस विभाग, प्रशासन एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

- 02 गौवंशों को कटने से पहले भगवानपुर पुलिस ने बचाया, गौकशी उपकरण बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत भगवानपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। दिनांक 11.05.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिरचंदी में अनीश के घेर में दो गायों को काटने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दो आरोपी हाथों में चापड़ व छुरी लेकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मौके से अनीश पुत्र यूनुस को हिरासत में ले लिया। मौके पर दो लाल रंग की गायें बंधी मिलीं, जिनमें से एक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए। दोनों गौवंश डरे-सहमे व भूखे मिले। मौके से रस्सी, कुल्हाड़ी व अन्य गौकशी उपकरण बरामद किए गए।आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों गौवंशों को सुरक्षित झीवरेहेड़ी गौशाला भेज दिया गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* अनीश पुत्र यूनुस निवासी सिरचंदी, थाना भगवानपुर *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 नीरज रावत 2. कांस्टेबल संजीव यादव1
- हरिद्वार की सराय ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण नाराज हैं। गांव की अधिकांश नालियां गंदगी से भरी हैं, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।2
- सहारनपुर के नानोता क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ नशे में धुत एक देवर ने अपनी 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार में ट्यूशन के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसे एक दोस्त के साथ बरामद किया गया, लेकिन उसी शाम अचानक उसकी मौत हो गई और डॉक्टरों को शरीर में जहर का संदेह है। परिजनों ने दोस्त व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसपर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।1
- रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, हूटर लगे वाहन का किया चालान, सिखाया सबक। The Aman Times 🚨 रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 शिव सेना का स्टीकर लगी कार में अवैध हूटर बजाना वाहन चालक को भारी पड़ गया। रामनगर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए वाहन का चालान कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन में नियमों के खिलाफ हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर वाहन चालक के पास जुर्माना राशि नहीं होने पर शिव सेना से जुड़े कपिल बटीस्टा पहुंचे और उन्होंने चालान की रकम जमा कराई। रामनगर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़क पर अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न और राजनीतिक दबाव दिखाकर नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे किसी भी संगठन या पार्टी का स्टीकर लगा हो, कानून सभी के लिए बराबर है। 🚔 पुलिस का अभियान लगातार जारी 📢 लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील1
- Nagar Nigam Rishikesh prashasan Mira Nagar ki galiyon ki halat din per din kharab hoti ja rahi hai prashasan ka koi Dhyan nahin Hai Mira Nagar ki road Gali number 20 ki puri tarike se damage ho chuki hai Nagar Nigam prashasan ka koi Dhyan nahin Hai kafi bar gadi girne ke hasya Ho chuke aur accident hone ke chance bhi hain1
- हरिद्वार के लक्सर स्थित न्यामतपुर गाँव में एक प्रमुख तालाब की हालत बदतर हो गई है। गाँववालों की कई शिकायतों के बावजूद, अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब कार्रवाई करेगा।1
- आँपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी न्यायालय के आदेशानुसार 02 वारण्टी दबोचे *कोतवाली मंगलौर* * *मा0 * जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था एक टीम को बारण्टी की गिरफ्तारी पर लगाया गया जिसके फलस्वरुप मंगलौर पुलिस द्वारा आँपरेशन प्रहार के तहत निम्नलिखित 02 वारण्टी को पकडा गया आँपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही लगात जारी रहेगी। *नाम पता वारंटी* 1- सईद पुत्र जाकिर निवासी भगवानपुर चन्दपुर कोतवाली मंगलौर। स्पे0 एसटी न0-77/23 धारा 135 विधुत अधि0 2- अर्जुन पुत्र हंसराज निवासी केलनपुर थाना रुडकी हरिद्वार। वाद -1600/23 धारा 498ए, 323 आईपीसी *पुलिस टीम* 1- उ0नि0 बलवन्त सिह 2- उ0नि0 अशोक सिरसवाल 2- हे0कानि0 शूरबीर सिह 3- कानि मनीष कुमार1