डूमोदा एवं कैलाशपुरी गांवों में तेंदुए एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूकता अभियान सवाई माधोपुर। डूमोदा एवं कैलाशपुरी गांवों में हाल के दिनों में तेंदुए एवं अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह जागरूकता अभियान Sociologist ममता साहू, सहायक वन संरक्षक (ACF) श्री अजय एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी (Ranger) श्री राज बहादुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को विशेष रूप से बताया गया कि तेंदुआ अथवा कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास न जाएं, उसे घेरने या भगाने का प्रयास न करें तथा भीड़ एकत्र न करें। वन्यजीव को देखने के लिए उसके पीछे जाने अथवा उसका पीछा करने से भी बचने की सलाह दी गई। ग्रामीणों को सुबह एवं शाम के समय विशेष सतर्कता बरतने, बच्चों को अकेले बाहर न जाने देने तथा अंधेरे एवं झाड़ियों वाले क्षेत्रों में अकेले जाने से बचने के लिए जागरूक किया गया। खेतों एवं खुले क्षेत्रों में जाते समय समूह में जाने तथा घरों के आसपास पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रखने की सलाह भी दी गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव की उपस्थिति अथवा गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें और स्वयं किसी प्रकार की रेस्क्यू या कार्रवाई करने का प्रयास न करें। साथ ही, अपुष्ट सूचनाओं एवं अफवाहों को सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित न करने की अपील की गई। अभियान के दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि वन विभाग द्वारा क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार कैमरा ट्रैप, केज ट्रैप, नियमित गश्त एवं रेस्क्यू टीम के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग द्वारा स्थानीय सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से विभाग के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा वन्यजीवों से संबंधित किसी भी सूचना को समय पर साझा करने का आग्रह किया गया। वन विभाग की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीवों का संरक्षण एवं सुरक्षित प्रबंधन सुनिश्चित करना है। मानव एवं वन्यजीव दोनों की सुरक्षा के लिए जनसहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
डूमोदा एवं कैलाशपुरी गांवों में तेंदुए एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूकता अभियान सवाई माधोपुर। डूमोदा एवं कैलाशपुरी गांवों में हाल के दिनों में तेंदुए एवं अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह जागरूकता अभियान Sociologist ममता साहू, सहायक वन संरक्षक (ACF) श्री अजय एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी (Ranger) श्री राज बहादुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को विशेष रूप से बताया गया कि तेंदुआ अथवा कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास न जाएं, उसे घेरने या भगाने का प्रयास न करें तथा भीड़ एकत्र न करें। वन्यजीव को देखने के लिए उसके पीछे जाने अथवा उसका पीछा करने से भी बचने की सलाह दी गई। ग्रामीणों को सुबह एवं शाम के समय विशेष सतर्कता बरतने, बच्चों को अकेले बाहर न जाने देने तथा अंधेरे एवं झाड़ियों वाले क्षेत्रों में अकेले जाने से बचने के लिए जागरूक किया गया। खेतों एवं खुले
क्षेत्रों में जाते समय समूह में जाने तथा घरों के आसपास पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रखने की सलाह भी दी गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव की उपस्थिति अथवा गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें और स्वयं किसी प्रकार की रेस्क्यू या कार्रवाई करने का प्रयास न करें। साथ ही, अपुष्ट सूचनाओं एवं अफवाहों को सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित न करने की अपील की गई। अभियान के दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि वन विभाग द्वारा क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार कैमरा ट्रैप, केज ट्रैप, नियमित गश्त एवं रेस्क्यू टीम के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग द्वारा स्थानीय सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से विभाग के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा वन्यजीवों से संबंधित किसी भी सूचना को समय पर साझा करने का आग्रह किया गया। वन विभाग की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीवों का संरक्षण एवं सुरक्षित प्रबंधन सुनिश्चित करना है। मानव एवं वन्यजीव दोनों की सुरक्षा के लिए जनसहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
- कुएं में गिरे नंदी महाराज को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला सारसोप। कस्बे के मीणा मोहल्ले में बुधवार को एक नंदी महाराज अचानक कुएं में गिर गया। नंदी के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नंदी महाराज को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद मोहल्लेवासियों और गांव के लोगों ने मिलकर नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही और सभी नंदी महाराज को बचाने में जुटे रहे। सुरक्षित बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से नंदी महाराज की जान बच गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने कुएं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता जताई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- स्लग : रिमझिम बारिश के बीच ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हेडलाइन : रिमझिम बारिश के बीच हर्षोल्लास से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तीन स्थानों से निकला जुलूस श्योपुर। शहर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिमझिम बारिश के बीच शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाले गए। बारिश के बावजूद समाजजनों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे शहर में धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पहला जुलूस वार्ड क्रमांक 22 स्थित करबला रोड के मदरसा फारुकिया पीर मजार से निकाला गया। दूसरा जुलूस वार्ड क्रमांक एक स्थित मदरसा फदनपुरा से और तीसरा जुलूस गांधी नगर स्थित मदरसे से निकाला गया। तीनों जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़े। करबला रोड और फदनपुरा से निकले दोनों जुलूस छारबाग, टीला मोहल्ला, बोहरा बाजार, सुबात चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक पहुंचे। इस दौरान गांधी नगर से निकला जुलूस भी पटेल चौक पहुंचकर इन जुलूसों में शामिल हो गया। इसके बाद जुलूस जय स्तंभ होते हुए गांधी चौक पहुंचा। यहां से गांधी नगर वाला जुलूस वापस अपने स्थान की ओर रवाना हो गया, जबकि दोनों अन्य जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर लौट गए। जुलूस में ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट और घोड़ों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे छोटे बच्चे लोगों का ध्यान खींच रहे थे। रिमझिम बारिश के बीच भी बच्चे और समाजजन पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल रहे। जुलूस के मार्ग में लोगों की मौजूदगी रही और कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत भी किया गया। जुलूस के समापन के बाद शहर के विभिन्न मदरसों में सीरतुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश, भाईचारे, मानवता और आपसी सद्भाव पर प्रकाश डाला गया। मदरसों में बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। रिमझिम बारिश के बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और पूरे आयोजन के दौरान हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। स्लग : रिमझिम बारिश के बीच ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हेडलाइन : रिमझिम बारिश के बीच हर्षोल्लास से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तीन स्थानों से निकला जुलूस श्योपुर। शहर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिमझिम बारिश के बीच शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाले गए। बारिश के बावजूद समाजजनों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे शहर में धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पहला जुलूस वार्ड क्रमांक 22 स्थित करबला रोड के मदरसा फारुकिया पीर मजार से निकाला गया। दूसरा जुलूस वार्ड क्रमांक एक स्थित मदरसा फदनपुरा से और तीसरा जुलूस गांधी नगर स्थित मदरसे से निकाला गया। तीनों जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़े। करबला रोड और फदनपुरा से निकले दोनों जुलूस छारबाग, टीला मोहल्ला, बोहरा बाजार, सुबात चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक पहुंचे। इस दौरान गांधी नगर से निकला जुलूस भी पटेल चौक पहुंचकर इन जुलूसों में शामिल हो गया। इसके बाद जुलूस जय स्तंभ होते हुए गांधी चौक पहुंचा। यहां से गांधी नगर वाला जुलूस वापस अपने स्थान की ओर रवाना हो गया, जबकि दोनों अन्य जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर लौट गए। जुलूस में ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट और घोड़ों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे छोटे बच्चे लोगों का ध्यान खींच रहे थे। रिमझिम बारिश के बीच भी बच्चे और समाजजन पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल रहे। जुलूस के मार्ग में लोगों की मौजूदगी रही और कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत भी किया गया। जुलूस के समापन के बाद शहर के विभिन्न मदरसों में सीरतुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश, भाईचारे, मानवता और आपसी सद्भाव पर प्रकाश डाला गया। मदरसों में बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। रिमझिम बारिश के बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और पूरे आयोजन के दौरान हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।3
- विजयपुर की जनपद पंचायत ग्राम पंचायत उपचा में रपटा पुलिया निर्माण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने बाबत ग्राम पंचायत उपचा में रपटा पुलिया निमार्ण जंगल वाले रास्ते पर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है लागत 1498000 रुपए2
- गोल गांव के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव, भक्तों ने किया सहस्त्र घटाभिषेक गोल के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव लालसोट। ग्राम पंचायत गोल स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने सहस्त्र घटाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व सरपंच जगराम मीणा, भरत लाल मीणा सहित अन्य भक्तों ने दूध, दही, बेलपत्र, आक व धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- गंगापुर सिटी शहर में निकली कावड़ यात्रा ढोल एवं डीजे की धुनो पर झूमे शिव भक्त धार्मिक झांकियां ने श्रद्धालुओं का मोहा मन बम बम भोले के जयकारो से गूंन्जायमान हुआ शहर1
- नगरपालिका चुनाव को लेकर बामनवास में पुलिस का फ्लैग मार्च बामनवास। नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एएसपी बौंली एवं वृत्ताधिकारी वृत बामनवास के नेतृत्व में थाना बामनवास और बाटोदा पुलिस टीम ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस जवानों ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देते हुए चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- चारभुजा नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक भक्तों को कराया भोजन सारसोप। कस्बे के श्री चारभुजा नाथ मंदिर में बुधवार को पांचाल परिवार की ओर से भगवान शिव का रुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए रुद्राभिषेक में भगवान शिव का जल, दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रुद्राभिषेक के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। पांचाल परिवार के सदस्यों सहित धर्मप्रेमी लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। पांचाल परिवार की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की।2
- श्योपुर के बस स्टैंड पर एक युवक के साथ शरारती तत्वों ने की जमकर मारपीट, खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1