logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महासमुंद जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तस्करों के पास से लाखों का गांजा और गांजे के परिवहन में इस्तेमाल कार जब्त की गई है। पहली कार्रवाई में सिंघोडा पुलिस ने कैमूर, बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओड़िशा से गांजा लाकर कार की डिक्की में बने चैम्बर में छिपाकर रायपुर में खपाने की योजना बना रहा था। उसके पास से कार और करीब 19 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया गया है। वहीं दूसरे मामले में कोमाखान पुलिस ने कालाहांडी, ओड़िशा से ड्रग्स लाकर महासमुंद जिले के बागबाहरा में पैडलर को देने की तैयारी कर रहे मदन तांडी और शांति तांडी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। तीसरे मामले में बसना थाना एवं साइबर थाना पुलिस ने पूर्व में हुई गांजा तस्करी के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट के फरार आरोपी राकेश गडसा (निवासी राजस्थान) को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से ठिकाना बदल-बदलकर छिप रहा था। सिंघोडा, बसना और कोमाखान थाना क्षेत्रों में दर्ज इन सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना की जा रही है।

11 hrs ago
user_Kishor Kar Journalist
Kishor Kar Journalist
Media and information sciences faculty Saraipali, Mahasamund•
11 hrs ago
738cf215-3feb-4663-80df-78e394c8c4ab

महासमुंद जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तस्करों के पास से लाखों का गांजा और गांजे के परिवहन में इस्तेमाल कार जब्त की गई है। पहली कार्रवाई में सिंघोडा

a39cd6e3-9d67-48d8-9df1-be5fb318485e

पुलिस ने कैमूर, बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओड़िशा से गांजा लाकर कार की डिक्की में बने चैम्बर में छिपाकर रायपुर में खपाने की योजना बना रहा था। उसके पास से कार और करीब 19 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया गया है। वहीं दूसरे मामले में

171c7ffc-7bf4-4edb-aa6d-16359aafaf03

कोमाखान पुलिस ने कालाहांडी, ओड़िशा से ड्रग्स लाकर महासमुंद जिले के बागबाहरा में पैडलर को देने की तैयारी कर रहे मदन तांडी और शांति तांडी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। तीसरे मामले में बसना थाना एवं साइबर थाना पुलिस ने पूर्व में

हुई गांजा तस्करी के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट के फरार आरोपी राकेश गडसा (निवासी राजस्थान) को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से ठिकाना बदल-बदलकर छिप रहा था। सिंघोडा, बसना और कोमाखान थाना क्षेत्रों में दर्ज इन सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना की जा रही है।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की बाराद्वार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा राज्य के बालेश्वर से एक गुमशुदा/अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस बालक को परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस सफल कार्रवाई को पुलिस की सतर्कता और प्रभावी समन्वय का परिणाम माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। इस संबंध में थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 239/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम को उड़ीसा रवाना किया गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास, तकनीकी जानकारी और स्थानीय पुलिस के समन्वय से उड़ीसा के बालेश्वर में नाबालिग बालक का पता लगाया और उसे सकुशल बरामद कर नियमानुसार थाना बाराद्वार लाया, जिसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक अयूब खान तथा आरक्षक जितेंद्र सिदार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    1
    छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की बाराद्वार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा राज्य के बालेश्वर से एक गुमशुदा/अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस बालक को परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस सफल कार्रवाई को पुलिस की सतर्कता और प्रभावी समन्वय का परिणाम माना जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। इस संबंध में थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 239/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम को उड़ीसा रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास, तकनीकी जानकारी और स्थानीय पुलिस के समन्वय से उड़ीसा के बालेश्वर में नाबालिग बालक का पता लगाया और उसे सकुशल बरामद कर नियमानुसार थाना बाराद्वार लाया, जिसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक अयूब खान तथा आरक्षक जितेंद्र सिदार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ विकास के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। इस बड़े घोटाले के उजागर होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
    1
    कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ विकास के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। इस बड़े घोटाले के उजागर होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा हो गया है। मामला सामने आने के बाद घरघोड़ा पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महज चंद घंटों के भीतर ही चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा हो गया है। मामला सामने आने के बाद घरघोड़ा पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महज चंद घंटों के भीतर ही चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • कोरबा जिले में लापता हुई महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला के संबंध में अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
    1
    कोरबा जिले में लापता हुई महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला के संबंध में अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • रायगढ़ जिले में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भीम आर्मी के सदस्यों ने रैली निकाली और घटना के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
    1
    रायगढ़ जिले में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भीम आर्मी के सदस्यों ने रैली निकाली और घटना के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.