Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीएम धामी के दौरे में सुरक्षा घेरे तक पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, काले झंडे दिखाकर किया विरोध The Aman Times | गदरपुर सीएम धामी के दौरे में सुरक्षा घेरे तक पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, काले झंडे दिखाकर किया विरोध गदरपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। नवीन अनाज मंडी में हेलीकॉप्टर के लैंड होते ही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा और नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के काफिले तक पहुंच गए और काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जनता का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
सीएम धामी के दौरे में सुरक्षा घेरे तक पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, काले झंडे दिखाकर किया विरोध The Aman Times | गदरपुर सीएम धामी के दौरे में सुरक्षा घेरे तक पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, काले झंडे दिखाकर किया विरोध गदरपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। नवीन अनाज मंडी में हेलीकॉप्टर के लैंड होते ही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा और नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के काफिले तक पहुंच गए और काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जनता का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- रेत बजरी लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचीं कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला, भारी बरसात में जमकर हुईं नारेबाजी, देखें वीडियो रिपोर्ट । NIU देहरादून NIU ✍️ धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) के खंड कार्यालय, कारगी चौक में आज कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना और प्रदर्शन कर कार्यालय में घुसने की कोशिश की। तेज बरसात के बावजूद भी कार्यकर्ता सैकड़ों की तादाद में इकठ्ठा हुए और स्थानीय सड़कों की खराब हालत और PWD की उपेक्षा के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की, प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी ड्रम में रेत भरकर साथ भी लाए थे... इस दौरान ज्योति रौतेला ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा की सड़कों पर पिछले कई महीनों से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनकी वजह से आम जनता को रोज़ाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में सड़कें और भी अधिक ख़तरनाक हो गई हैं, कई जगह वाहन पलटने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रौतेला ने बताया कि इलाके के लोगों ने बार-बार शिकायतें दर्ज कराईं, मगर PWD की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यही कारण है कि आज कार्यकर्ता गुस्से से कार्यालय घेरने आए हैं और मौके पर ही तत्काल मरम्मत व रास्ते घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की जनता से जुड़े कामों में जवाब देही तय होनी चाहिए1
- पेड़ी के समीप घाट पर हड़िया लटकाकर पहुंचा एक युवक स्थानीय साधुओं ने युवक को पकड़ा।1
- हरिद्वार प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई हरिद्वार। नगर निगम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के लिए बड़ा बाजार क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। नगर निगम अधिकारियों ने व्यापारियों को प्लास्टिक प्रतिबंध के नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि वे कपड़े, जूट या अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें और स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त शहर बनाने में अपना सहयोग दें।1
- हरिद्वार में दिखी अग्नि-5 थीम कांवड़ | शिवभक्ति के साथ देशभक्ति का अनोखा संदेश | Kanwar Yatra 2026 हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान बहादराबाद टोल प्लाजा के पास एक अनोखी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी। दिल्ली से आए तीन शिवभक्तों ने अग्नि-5 मिसाइल, परमाणु शक्ति और तिरंगे की थीम पर विशेष कांवड़ तैयार की, जिसे भारतीय सेना के वीर जवानों को समर्पित किया गया। कांवड़ यात्री दीपांशु भोला ने बताया कि उनका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। पिछले वर्ष उन्होंने ब्रह्मोस थीम पर कांवड़ बनाई थी, जबकि इस बार अग्नि-5 थीम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 📍 स्थान: बहादराबाद टोल प्लाजा, हरिद्वार (उत्तराखंड) Shraddha TV Network पर देखिए उत्तराखंड और देश की हर बड़ी खबर सबसे पहले। #KanwarYatra2026 #Haridwar #Agni5 #Kanwar #IndianArmy #DeshBhakti #HarHarMahadev #HaridwarNews #ShraddhaTV #UttarakhandNews #KawadYatra #BreakingNews1
- 🛣️ नेहन्दपुर सुठारी में विकास को मिली नई रफ्तार, सड़क निर्माण कार्य तेजी से जारी 🛣️ नेहन्दपुर सुठारी में विकास को मिली नई रफ्तार, सड़क निर्माण कार्य तेजी से जारी1
- 📢 डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की विशेष अपील।।।।।।।। The Aman Times 📢 डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की विशेष अपील डोईवाला: ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन के लाभार्थियों से अपील की है कि जिनकी पिछले तीन माह से पेंशन नहीं आई है, वे अपने संबंधित बैंक में जाकर आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) और DBT (Direct Benefit Transfer) की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि समय पर आधार सीडिंग और DBT अपडेट कराने से पेंशन का भुगतान सुचारु रूप से हो सकेगा।1
- हरिद्वार में कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ियों के तेज बहाव में फंसने का सिलसिला जारी एसडीआरएफ देवदूत बनकर बचा रही जान हरिद्वार में कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ियों के तेज बहाव में फंसने का सिलसिला जारी एसडीआरएफ देवदूत बनकर बचा रही जान1