logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य जारी, फसल की वास्तविक जानकारी हो रही दर्ज,धान खरीदी की राह होगी आसान बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किसानों की फसलों की वास्तविक एवं अद्यतन जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज करने के लिए जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है। खेतों तक पहुंचकर मौके पर फसल का सत्यापन और डिजिटल एंट्री की जा रही है, ताकि प्रत्येक खेत में बोई गई फसल का सटीक रिकॉर्ड तैयार हो सके। कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अधिकारियों द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया जा रहा है। सर्वे के दौरान खेतों में मौके पर मौजूद फसल का अवलोकन एवं सत्यापन करते हुए फसल अनुसार एप में फसल की एंट्री की जा रही है। इससे खेत में वास्तव में कौन-सी फसल बोई गई है, इसकी जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज हो रही है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से फसलवार वास्तविक जानकारी उपलब्ध होगी। इससे फसलों से संबंधित आंकड़ों को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने के साथ कृषि और किसान हितैषी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक आधार तैयार होगा। राजस्व अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी फील्ड में पहुंचकर कार्यों की प्रगति का जायजा ले रहे हैं, और मौके पर आवश्यक सत्यापन किया जा रहा है। किसान भाइयों से भी अपील की गई है कि सर्वे टीम जब आपके खेत पर पहुंचे तो सही फसल की जानकारी दें, सर्वे में सहयोग करें और अपने खेत का डिजिटल रिकॉर्ड सही दर्ज करवाएं। डिजिटल क्रॉप सर्वे से धान खरीदी की राह आसान होगी।

21 hrs ago
user_Puran Dewangan
Puran Dewangan
Rajpur, Balrampur•
21 hrs ago
bd5e0a8f-5aff-4602-bdd2-78f900c485bb

डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य जारी, फसल की वास्तविक जानकारी हो रही दर्ज,धान खरीदी की राह होगी आसान बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किसानों की फसलों की वास्तविक एवं अद्यतन जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज करने के लिए जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है। खेतों तक पहुंचकर मौके पर फसल का सत्यापन और डिजिटल एंट्री की जा रही है, ताकि प्रत्येक खेत में बोई गई फसल का सटीक रिकॉर्ड तैयार हो सके। कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अधिकारियों द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया जा रहा है। सर्वे के दौरान खेतों में मौके पर मौजूद फसल का अवलोकन एवं सत्यापन करते हुए फसल अनुसार एप में फसल की एंट्री की जा रही है। इससे खेत

ed1ae924-b86a-4ec8-8352-f31aa832bc61

में वास्तव में कौन-सी फसल बोई गई है, इसकी जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज हो रही है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से फसलवार वास्तविक जानकारी उपलब्ध होगी। इससे फसलों से संबंधित आंकड़ों को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने के साथ कृषि और किसान हितैषी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक आधार तैयार होगा। राजस्व अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी फील्ड में पहुंचकर कार्यों की प्रगति का जायजा ले रहे हैं, और मौके पर आवश्यक सत्यापन किया जा रहा है। किसान भाइयों से भी अपील की गई है कि सर्वे टीम जब आपके खेत पर पहुंचे तो सही फसल की जानकारी दें, सर्वे में सहयोग करें और अपने खेत का डिजिटल रिकॉर्ड सही दर्ज करवाएं। डिजिटल क्रॉप सर्वे से धान खरीदी की राह आसान होगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 373 पौवा शराब जब्त,4 गिरफ्तार धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से परिवहन की जा रही 373 पौवा देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और दोनों मोटरसाइकिलों समेत कुल 1 लाख 33 हजार 600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हटकेशर शराब भट्ठी से रत्नाबांधा की ओर शराब ले जा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    1
    धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 373 पौवा शराब जब्त,4 गिरफ्तार

धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से परिवहन की जा रही 373 पौवा देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और दोनों मोटरसाइकिलों समेत कुल 1 लाख 33 हजार 600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हटकेशर शराब भट्ठी से रत्नाबांधा की ओर शराब ले जा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    53 min ago
  • 31 सदस्यीय परिवार के दू साल ले सामाजिक बहिष्कार, न्याय बर कलेक्टर के दफ्तर पहुंचिन धमतरी। कुरूद ब्लॉक के ग्राम तर्रागोंदी मं एके परिवार के 31 सदस्य मन के कथित सामाजिक बहिष्कार के मामला सामने आय हवय। पीड़ित परिवार के आरोप हवय कि करीब दू साल ले गांव मं ओकर हुक्का-पानी बंद हवय। परिवार न्याय के मांग ले कलेक्टर अउ एसपी ले शिकायत करे हवय। पुश्तैनी जमीन मं मकान बनाय ले विवाद धनेश्वर साहू अउ ओकर परिवार के कहना हवय कि वो मन दादा-परदादा के पुश्तैनी जमीन मं मकान बनावत रहिन। ए बीच कुछ ग्रामीण मन जमीन ला सरकारी बताके निर्माण के विरोध करिन। परिवार के आरोप हवय कि ए विवाद के बाद जून 2024 के आसपास सामाजिक बहिष्कार कर दे गे। दुकान ले सामान नइ मिलय के आरोप परिवार के कहना हवय कि बहिष्कार के बाद गांव के दुकानदार मन ले रोजमर्रा के सामान, बच्चा मन के खाय-पीये के चीज अउ दवाई तक ले मं परेशानी होवत हवय। गांव के लोग मन बातचीत, लेन-देन अउ मजदूरी के काम ले घलो दूरी बनाय हवय। ए ले परिवार के रोज के जिनगी प्रभावित होवत हवय। 30 मवेशी चराय मं परेशानी परिवार के मुताबिक ओकर मन के करीब 30 मवेशी हवय। चरवाहा के कथित रूप ले मवेशी चराय ले मना करे के बाद परिवार के सदस्य मन खुदे मवेशी चराय बर मजबूर हवय। परिवार प्रशासन ले मामले के निष्पक्ष जांच के मांग करे हवय। प्रशासन करही जांच प्रशासन के मुताबिक एसडीएम, पुलिस अउ राजस्व विभाग के संयुक्त टीम गांव जाके मामले के जांच करही। जमीन विवाद, सामाजिक बहिष्कार अउ कथित पाबंदी के जांच के बाद तथ्य सामने आही। आरोप सही पाए गे त संबंधित मन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करे जाही।
    1
    31 सदस्यीय परिवार के दू साल ले सामाजिक बहिष्कार, न्याय बर कलेक्टर के दफ्तर पहुंचिन
धमतरी। कुरूद ब्लॉक के ग्राम तर्रागोंदी मं एके परिवार के 31 सदस्य मन के कथित सामाजिक बहिष्कार के मामला सामने आय हवय। पीड़ित परिवार के आरोप हवय कि करीब दू साल ले गांव मं ओकर हुक्का-पानी बंद हवय। परिवार न्याय के मांग ले कलेक्टर अउ एसपी ले शिकायत करे हवय।
पुश्तैनी जमीन मं मकान बनाय ले विवाद
धनेश्वर साहू अउ ओकर परिवार के कहना हवय कि वो मन दादा-परदादा के पुश्तैनी जमीन मं मकान बनावत रहिन। ए बीच कुछ ग्रामीण मन जमीन ला सरकारी बताके निर्माण के विरोध करिन। परिवार के आरोप हवय कि ए विवाद के बाद जून 2024 के आसपास सामाजिक बहिष्कार कर दे गे।
दुकान ले सामान नइ मिलय के आरोप
परिवार के कहना हवय कि बहिष्कार के बाद गांव के दुकानदार मन ले रोजमर्रा के सामान, बच्चा मन के खाय-पीये के चीज अउ दवाई तक ले मं परेशानी होवत हवय। गांव के लोग मन बातचीत, लेन-देन अउ मजदूरी के काम ले घलो दूरी बनाय हवय। ए ले परिवार के रोज के जिनगी प्रभावित होवत हवय।
30 मवेशी चराय मं परेशानी
परिवार के मुताबिक ओकर मन के करीब 30 मवेशी हवय। चरवाहा के कथित रूप ले मवेशी चराय ले मना करे के बाद परिवार के सदस्य मन खुदे मवेशी चराय बर मजबूर हवय। परिवार प्रशासन ले मामले के निष्पक्ष जांच के मांग करे हवय।
प्रशासन करही जांच
प्रशासन के मुताबिक एसडीएम, पुलिस अउ राजस्व विभाग के संयुक्त टीम गांव जाके मामले के जांच करही। जमीन विवाद, सामाजिक बहिष्कार अउ कथित पाबंदी के जांच के बाद तथ्य सामने आही। आरोप सही पाए गे त संबंधित मन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करे जाही।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल से जिला बल और BSF टीम ने नक्सल डम्प से 4 भारमार बंदूक समेत हथियार व भारी मात्रा में सामग्री बरामद 25 अगस्त दोपहर 12 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में,सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल पहाड़ी इलाके में,सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल डम्प बरामद कर 4 भारमार बंदूक, 3 बंदूक बैरल, वायरलेस सेट, जीपीएस, सोलर प्लेट, चार्जर और बिजली वायर समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की। 24 अगस्त को जिला बल व बीएसएफ और बीडीएस टीम द्वारा,संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई। बरामद सामग्री में नक्सल साहित्य भी शामिल है। संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में,सुरक्षा बलों की सघन सर्चिंग लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए,संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल से
जिला बल और BSF टीम ने नक्सल डम्प से 4 भारमार बंदूक समेत हथियार व भारी मात्रा में सामग्री बरामद

25 अगस्त दोपहर 12 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में,सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल पहाड़ी इलाके में,सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल डम्प बरामद कर 4 भारमार बंदूक, 3 बंदूक बैरल, वायरलेस सेट, जीपीएस, सोलर प्लेट, चार्जर और बिजली वायर समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की।
24 अगस्त को जिला बल व बीएसएफ और बीडीएस टीम द्वारा,संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई। बरामद सामग्री में नक्सल साहित्य भी शामिल है। संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में,सुरक्षा बलों की सघन सर्चिंग लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए,संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • शहीद उगेश्वर ठाकुर को सैन्य और राजकीय सम्मान के बाद सैनिक ग्राम छेड़िया की बनेगी पहचान शहीद उगेश्वर ठाकुर का छोटा भाई चित्रांगन ठाकुर भी वर्तमान में सीआरपीएफ मे है। शहीद को मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी इंस्पेक्टर बाबूलाल गुर्जर सहित उनकी टीम के अलावा गुरुर एसडीएम आरके सोनकर, सरपंच तेजराम साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कोमल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा भी पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
    1
    शहीद उगेश्वर ठाकुर को सैन्य और राजकीय सम्मान के बाद सैनिक ग्राम छेड़िया की बनेगी पहचान
शहीद उगेश्वर ठाकुर का छोटा भाई चित्रांगन ठाकुर भी वर्तमान में सीआरपीएफ मे है। शहीद को मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी इंस्पेक्टर बाबूलाल गुर्जर सहित उनकी टीम के अलावा गुरुर एसडीएम आरके सोनकर, सरपंच तेजराम साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कोमल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा भी पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Photographer गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    41 min ago
  • कोंडागांव: बड़े कनेरा में ‘मोर बेटी मोर अभिमान’ अभियान, बालिका शिक्षा और सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत ‘मोर बेटी मोर अभिमान’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, बाल विवाह रोकथाम, पॉक्सो अधिनियम, महिलाओं के कानूनी अधिकार, सखी वन स्टॉप सेंटर और साइबर सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
    1
    कोंडागांव: बड़े कनेरा में ‘मोर बेटी मोर अभिमान’ अभियान, बालिका शिक्षा और सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत ‘मोर बेटी मोर अभिमान’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, बाल विवाह रोकथाम, पॉक्सो अधिनियम, महिलाओं के कानूनी अधिकार, सखी वन स्टॉप सेंटर और साइबर सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    46 min ago
  • राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।
    1
    राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला
राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज  पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • गांव में सुबह का नजारा मनमोहक dhan nidai chalai ka joro pr गांव में सुबह का नजारा मनमोहक। dhan nidai chalai ka joro pr #ganv #khet #dhan #गांव #खेत #धानफसल
    1
    गांव में सुबह का नजारा मनमोहक dhan nidai chalai ka joro pr 
गांव में सुबह का नजारा मनमोहक। dhan nidai chalai ka joro pr #ganv #khet #dhan #गांव #खेत #धानफसल
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • कोलियारी में कांग्रेस ने बोला हल्ला, बिना पीटपास दौड़ रहे सैकड़ों हाइवा, टूटी सड़क से लोग परेशान धमतरी के कोलियारी मार्ग पर देर रात उस वक्त सियासत गरमा गई, जब जर्जर सड़क और कथित अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर हर रात सैकड़ों हाइवा बिना पीटपास के रेत भरकर और रेत भरने के लिए बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भारी वाहनों की वजह से इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस 108 को भी जर्जर सड़क से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने खनिज विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की कथित मिलीभगत और अनदेखी के चलते अवैध रेत परिवहन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। अब देखना होगा कि प्रशासन की जांच के बाद अवैध परिवहन और सड़क की बदहाली को लेकर क्या कार्रवाई होती है।
    3
    कोलियारी में कांग्रेस ने बोला हल्ला, बिना पीटपास दौड़ रहे सैकड़ों हाइवा, टूटी सड़क से लोग परेशान
धमतरी के कोलियारी मार्ग पर देर रात उस वक्त सियासत गरमा गई, जब जर्जर सड़क और कथित अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर हर रात सैकड़ों हाइवा बिना पीटपास के रेत भरकर और रेत भरने के लिए बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि भारी वाहनों की वजह से इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस 108 को भी जर्जर सड़क से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने खनिज विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की कथित मिलीभगत और अनदेखी के चलते अवैध रेत परिवहन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। अब देखना होगा कि प्रशासन की जांच के बाद अवैध परिवहन और सड़क की बदहाली को लेकर क्या कार्रवाई होती है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.