logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें शिकारपुर : नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम के बदले मिजाज ने अन्नदाता की कमर तोड़ कर रख दी है रविवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ हुई झमाझम बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने किसानों के चेहरों पर मायूसी ला दी है ​खेतों में बिछ गई तैयार फसलें ​पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली देखते ही देखते आसमान में काले बादलों का डेरा जम गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओलों ने गेहूं, सरसों, और चने की तैयार खड़ी फसलों को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया है ​ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक तेज हवा के कारण फसलें खेतों में बिछ गई है जिससे पैदावार में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है ​खेतों में ओलों की सफेद चादर देख किसानों की आंखों में आंसू आ गए पीड़ित किसानों मनीष शर्मा, विरजू, राजा, लदीप, का कहना है कि पूरी साल की मेहनत पर पानी फिर गया है फसल पक कर तैयार थी और कटाई की तैयारी चल रही थी लेकिन कुदरत के इस कहर ने सब कुछ बर्बाद कर दिया झमाझम बारिश के साथ 40-50 किमी घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने फसलों को गिराया बड़े आकार के ओलों से सरसों की फलियां टूटकर गिर गईं और गेहूं की बालियों को नुकसान पहुँचा ​बारिश के कारण तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई है लेकिन यह ठंडक किसानों के लिए आफत बन कर आई है ​प्रशासन से मुआवजे की मांग ​क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन और राज्य सरकार से तत्काल गिरदावरी (नुकसान का आकलन) करवा कर उचित मुआवजा देने की मांग की है कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले 24 घंटों में फिर से बारिश होती है तो बची-कुची फसल को बचाना मुश्किल हो जाएगा ।

5 hrs ago
user_रीशू कुमार
रीशू कुमार
Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें शिकारपुर : नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम के बदले मिजाज ने अन्नदाता की कमर तोड़ कर रख दी है रविवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ हुई झमाझम बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने किसानों के चेहरों पर मायूसी ला दी है ​खेतों में बिछ गई तैयार फसलें ​पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली देखते ही देखते आसमान में काले बादलों का डेरा जम गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओलों ने गेहूं, सरसों, और चने की तैयार खड़ी फसलों को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया है ​ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक तेज हवा के कारण फसलें खेतों में बिछ गई है जिससे पैदावार में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है ​खेतों में ओलों की सफेद चादर देख किसानों की आंखों में आंसू आ गए पीड़ित किसानों मनीष शर्मा, विरजू, राजा, लदीप, का कहना है कि पूरी साल की मेहनत पर पानी फिर गया है फसल पक कर तैयार थी और कटाई की तैयारी चल रही थी लेकिन कुदरत के इस कहर ने सब कुछ बर्बाद कर दिया झमाझम बारिश के साथ 40-50 किमी घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने फसलों को गिराया बड़े आकार के ओलों से सरसों की फलियां टूटकर गिर गईं और गेहूं की बालियों को नुकसान पहुँचा ​बारिश के कारण तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई है लेकिन यह ठंडक किसानों के लिए आफत बन कर आई है ​प्रशासन से मुआवजे की मांग ​क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन और राज्य सरकार से तत्काल गिरदावरी (नुकसान का आकलन) करवा कर उचित मुआवजा देने की मांग की है कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले 24 घंटों में फिर से बारिश होती है तो बची-कुची फसल को बचाना मुश्किल हो जाएगा ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डिबाई ब्रेकिंग बुलन्दशहर:: शिव पैथोलॉजी लैब जरगवाँ का कर्मचारी जीवन ब्लड सैंपल लेने पेसरी जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल रुकवा कर जीवन से लूटे मोटरसाइकिल और मोबाइल। रामघाट थाना पुलिस को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई है रिपोर्ट दर्ज । बुलंदशहर के थाना रामघाट के महाराजपुर भट्टे के सामने की घटना बाइट- पीडित पैथोलोजी लैब कर्मचारी जीवन।
    1
    डिबाई ब्रेकिंग
बुलन्दशहर:: 
शिव पैथोलॉजी लैब जरगवाँ का कर्मचारी जीवन ब्लड सैंपल लेने पेसरी जा रहा था।
रास्ते में मोटरसाइकिल रुकवा कर जीवन से लूटे मोटरसाइकिल और मोबाइल।
रामघाट थाना पुलिस को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई है रिपोर्ट दर्ज ।
बुलंदशहर के थाना रामघाट के महाराजपुर भट्टे के सामने की घटना
बाइट- पीडित पैथोलोजी लैब कर्मचारी जीवन।
    user_Mehboob  ALi
    Mehboob ALi
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बुलन्दशहर। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि बाइक सवार तीन युवक एक 10 माह की बच्ची को अपने साथ ले गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल कई टीमें गठित कर आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और पड़ोसी थानों व जनपदों को भी अलर्ट कर दिया गया। त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि बाइक सवार युवकों ने गलतफहमी में बच्ची को अपने किसी परिचित के परिवार की समझकर साथ ले लिया था। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक बाल अपचारी हैं और कस्बा जहांगीराबाद के ही निवासी हैं। इस मामले में बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी
    1
    बुलन्दशहर। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि बाइक सवार तीन युवक एक 10 माह की बच्ची को अपने साथ ले गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने तत्काल कई टीमें गठित कर आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और पड़ोसी थानों व जनपदों को भी अलर्ट कर दिया गया।
त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि बाइक सवार युवकों ने गलतफहमी में बच्ची को अपने किसी परिचित के परिवार की समझकर साथ ले लिया था। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक बाल अपचारी हैं और कस्बा जहांगीराबाद के ही निवासी हैं।
इस मामले में बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी
    user_Gaurav Sharma Journalist
    Gaurav Sharma Journalist
    Local News Reporter Bulandshahr, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • भाकियू अराजनैतिक ने आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को ट्रैक्टर मार्च कर ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय बुलंदशहर को ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री, माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम दिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी रहे चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला संरक्षक बुलंदशहर युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च हुआ कार्यक्रम की व्यवस्था चौधरी धर्मवीर सिंह जिला प्रभारी रोहित चौधरी सलेमपुर ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता मनवीर पहलवान ने की कार्यक्रम के संयोजक राधेश्याम प्रदेश उपाध्यक्ष बिल्लू चौधरी एनसीआर महासचिव , व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष युवा चौधरी इस्तकार रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नईम व प्रदीप गोड़ ने किया आज की महापंचायत में मुख्य मांग निम्नलिखित है 1 लिंक गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरने चढ़ने के लिए बुलंदशहर शिकारपुर मार्ग व अन्य जगहों पर रास्ता दिया जाए सर्किल रेट 20% उन गाटा संख्याओं का बढ़ाया जाए जो हाईवे में जा रही है 2 सरकारी कर्मचारियों के द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायतों से बचने के लिए ब्लॉक ऊंचा गांव के थाना नर्सेना में ,ब्लॉक अनूपशहर के थाना अनूपशहर में गलत तरीके से किसानों पर दर्ज मुकदमे समाप्त हो भ्रष्टाचारियों को शरण दे रहे अधिकारियों के खिलाफ व दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो 3 बिन मौसम बरसात से जो किसानों की फसल को नुकसान हुआ है उसका आकलन कराकर उचित मुआवजा किसानों को दिया जाए 4आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भेजा जाए 5 गलत रिपोर्ट प्रेषित करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो 6 किसानों के साथ हो रही चार से पांच प्रतिशत की कटौती करने वाले मिल तौल केंद्र व घटतोली करने वाले मिल तौल केंद्रों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो किसानों का बकाया भुगतान कराया जाए 7 जनपद बुलंदशहर के किसानों को बीज खाद कृषि यंत्र उपलब्ध कराई जाएं 8 केंद्रों पर सरकारी कर्मचारियों की मिली भगत से लाखों रूपों का गवन किया जा रहा है वह किसानों से ज्यादा अन्य लोगों के साथ साठ गांठ कर मक्का बाजरा गेहूं धान आदि खरीददारी की जा रही है जिसमें कागजात में बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो 9 राहवीर योजना का लाभ जनपद के लोगों को दिलाया जाए जिससे उचित समय पर इलाज मिलने पर दुर्घटना होने वाले व्यक्ति की जान को बचाया जा सके 10 स्मार्ट मीटर लगाने पूर्ण प्रतिबंध हो पूर्व की भांति विद्युत मीटर लगाई जाए 11 पूरे उत्तर प्रदेश में सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताब पूर्णत लागू है फीस की मनमानी पर रोक लगे 12 जनपद बुलंदशहर व अन्य प्रदेश में हो रही गैस की कालाबाजारी बंद हो पूर्व की भांति गैस सिलेंडर दिए जाएं 13 अग्नि वीर योजना में 80% अग्नि वीर परमानेंट हो पेंशन दी जाए तनख्वाह व अन्य भक्तों में वृद्धि की जाए 14 झूठे मुकदमे दर्ज करने वालों के खिलाफ डीजीपी महोदय के आदेश अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई हो इस मौके पर हजारों किसान देवता ट्रैक्टर गाड़ियां बाइक मातृशक्ति पूर्व सैनिक कई ग्राम प्रधान ,50 गांव के किसान एवम् कर्नल जयप्रकाश सिंह , राष्ट्रीय सचिव राजा सैफी,कपीश त्यागी, अंकुर त्यागी, धीरज भाटी, रोहतास यादव, सचिन चौधरी, गुड्डू गुलावठी, सीटू लोधी, इमरान पहलवान, इरफान पहलवान, सरफराज, उमर सैफी, सावेज खान, सैजी खान, अरविंद शर्मा, अराफात नंबरदार, कपिल गुर्जर, मोनू बरौली, बिंदु जाटव, दीपक शर्मा, सुनील गढ़िया, केपी सिंह, योगी उर्फ योगेंद्र राघव,राधेश्याम प्रदेश उपाध्यक्ष ,मनोज प्रधान सलेमपुर ,जितेंद्र चाहर, सुनील चौधरी ,नरेंद्र राव, धीरज चौहान, सतेंद्र शर्मा ,राहुल चौधरी ,पवन कुमार ,नरेश कुमार ,डॉ डीके आर्य ,संजय सिंह ,पिंटू सिंह, दिनेश कुमार, मोनू, देवेंद्र सिंह, नीरज सिंह ,मोहन चौधरी, रकम सिंह ,सुमित कुमार ,हीरालाल शर्मा ,शिवम चौधरी, गजेंद्र लोधी, डाली बलरामपुर, उपेंद्र मलिक प्रधान, व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे 20 दिन के अंदर मांग पूरी नहीं होने पर अनश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जिला कलेक्ट्रेट बुलंदशहर पर किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से जिला प्रशासन बुलंदशहर की होगी राजेश चौहान जिंदाबाद मांगेराम त्यागी जिंदाबाद हरि नाम वर्मा जिंदाबाद धर्मेंद्र मलिक जिंदाबाद चौधरी दिगंबर सिंह जिंदाबाद जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिंदाबाद
    1
    भाकियू अराजनैतिक ने आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को ट्रैक्टर मार्च कर ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय बुलंदशहर को ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री, माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम दिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी रहे चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला संरक्षक बुलंदशहर युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च हुआ कार्यक्रम की व्यवस्था चौधरी धर्मवीर सिंह जिला प्रभारी रोहित चौधरी सलेमपुर ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता मनवीर पहलवान ने की कार्यक्रम के संयोजक राधेश्याम प्रदेश उपाध्यक्ष बिल्लू चौधरी एनसीआर महासचिव , व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष युवा चौधरी इस्तकार रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नईम व प्रदीप गोड़ ने किया आज की महापंचायत में मुख्य मांग निम्नलिखित है 
1  लिंक गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरने चढ़ने के लिए बुलंदशहर शिकारपुर मार्ग व अन्य जगहों पर रास्ता दिया जाए सर्किल रेट 20% उन गाटा संख्याओं का बढ़ाया जाए जो हाईवे में जा रही है
2  सरकारी कर्मचारियों के द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायतों से बचने के लिए ब्लॉक ऊंचा गांव के थाना नर्सेना में ,ब्लॉक अनूपशहर के थाना अनूपशहर में गलत तरीके से किसानों पर दर्ज मुकदमे समाप्त हो भ्रष्टाचारियों को शरण दे रहे अधिकारियों के खिलाफ व दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो
3  बिन मौसम बरसात से जो किसानों की फसल को नुकसान हुआ है उसका आकलन कराकर उचित मुआवजा किसानों को दिया जाए 
4आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भेजा जाए 
5 गलत रिपोर्ट प्रेषित करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो 
6 किसानों के साथ हो रही चार से पांच प्रतिशत की कटौती करने वाले मिल तौल केंद्र व घटतोली करने वाले मिल तौल केंद्रों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो किसानों का बकाया भुगतान कराया जाए 
7  जनपद बुलंदशहर के किसानों को बीज खाद कृषि यंत्र उपलब्ध कराई जाएं 
8 केंद्रों पर सरकारी कर्मचारियों की मिली भगत से लाखों रूपों का गवन किया जा रहा है वह किसानों से ज्यादा अन्य लोगों के साथ साठ गांठ कर मक्का बाजरा गेहूं धान आदि खरीददारी की जा रही है जिसमें कागजात में बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो 
9  राहवीर योजना का लाभ जनपद के लोगों को दिलाया जाए जिससे उचित समय पर इलाज मिलने पर दुर्घटना होने वाले व्यक्ति की जान को बचाया जा सके 
10 स्मार्ट मीटर लगाने पूर्ण प्रतिबंध हो पूर्व की भांति विद्युत मीटर लगाई जाए 
11  पूरे उत्तर प्रदेश में सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताब पूर्णत लागू है फीस की मनमानी पर रोक लगे 
12  जनपद बुलंदशहर व अन्य प्रदेश में हो रही गैस की कालाबाजारी बंद हो पूर्व की भांति गैस सिलेंडर दिए जाएं 
13  अग्नि वीर योजना में 80% अग्नि वीर परमानेंट हो पेंशन दी जाए तनख्वाह व अन्य भक्तों में वृद्धि की जाए 
14  झूठे मुकदमे दर्ज करने वालों के खिलाफ डीजीपी महोदय के आदेश अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई हो 
इस मौके पर हजारों किसान देवता ट्रैक्टर गाड़ियां बाइक मातृशक्ति पूर्व सैनिक कई ग्राम प्रधान ,50 गांव के किसान एवम् कर्नल जयप्रकाश सिंह , राष्ट्रीय सचिव राजा सैफी,कपीश त्यागी, अंकुर त्यागी, धीरज भाटी, रोहतास यादव, सचिन चौधरी, गुड्डू गुलावठी, सीटू लोधी, इमरान पहलवान, इरफान पहलवान, सरफराज, उमर सैफी, सावेज खान, सैजी खान, अरविंद शर्मा, अराफात नंबरदार, कपिल गुर्जर, मोनू बरौली, बिंदु जाटव, दीपक शर्मा, सुनील गढ़िया, केपी सिंह, योगी उर्फ योगेंद्र राघव,राधेश्याम प्रदेश उपाध्यक्ष ,मनोज प्रधान सलेमपुर ,जितेंद्र चाहर, सुनील चौधरी ,नरेंद्र राव, धीरज चौहान, सतेंद्र शर्मा ,राहुल चौधरी ,पवन कुमार ,नरेश कुमार ,डॉ डीके आर्य ,संजय सिंह ,पिंटू सिंह, दिनेश कुमार, मोनू, देवेंद्र सिंह, नीरज सिंह ,मोहन चौधरी, रकम सिंह ,सुमित कुमार ,हीरालाल शर्मा ,शिवम चौधरी, गजेंद्र लोधी, डाली बलरामपुर, उपेंद्र मलिक प्रधान, व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे 20 दिन के अंदर मांग पूरी नहीं होने पर अनश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जिला कलेक्ट्रेट बुलंदशहर पर किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से जिला प्रशासन बुलंदशहर की होगी राजेश चौहान जिंदाबाद मांगेराम त्यागी जिंदाबाद हरि नाम वर्मा जिंदाबाद धर्मेंद्र मलिक जिंदाबाद चौधरी दिगंबर सिंह जिंदाबाद जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिंदाबाद
    user_Ashish Chauhan
    Ashish Chauhan
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नीलकंठ मंदिर में भागवत कथा 16 अप्रैल को होगी
    1
    नीलकंठ मंदिर में भागवत कथा 16 अप्रैल को होगी
    user_अमरजीत सिंह
    अमरजीत सिंह
    अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Narendra Kumar yadav
    1
    Post by Narendra Kumar yadav
    user_Narendra Kumar yadav
    Narendra Kumar yadav
    अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अलीगढ़: प्रतिदिन की बारिश से परेशान जन मानस, उन्होंने पहले ही तोड़ी किसान की कमर अलीगढ़: प्रतिदिन की बारिश से परेशान जन मानस, उन्होंने पहले ही तोड़ी किसान की कमर
    1
    अलीगढ़: प्रतिदिन की बारिश से परेशान जन मानस, उन्होंने पहले ही तोड़ी किसान की कमर
अलीगढ़: प्रतिदिन की बारिश से परेशान जन मानस, उन्होंने पहले ही तोड़ी किसान की कमर
    user_अतरौली TIMES
    अतरौली TIMES
    Local News Reporter अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर आज सुबह करीब 5 बजे एक तेज़ रफ्तार आईशर केंटर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। केंटर चालक चन्दन गुप्ता ने बताया कि वह गाजियाबाद के लोनी से साइकिल लादकर कन्नौज जा रहे थे। तभी पीछे से तेज़ रफ्तार से आ रही एक अज्ञात कार को बचाने के प्रयास में केंटर अनियंत्रित हो गई जिससे यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एनएचआई के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्रेन की मदद से पलटी हुई केंटर को सीधा कराया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है और यातायात सुचारू कर दिया गया है। थाना खुर्जा नगर क्षेत्र नेशनल हाईवे-34, अगबाल फ्लाईओवर पर हुआ हादसा।
    4
    ब्रेकिंग न्यूज।
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित  फ्लाईओवर पर आज सुबह करीब 5 बजे एक तेज़ रफ्तार आईशर केंटर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।
केंटर चालक चन्दन गुप्ता ने बताया कि वह गाजियाबाद के लोनी से साइकिल लादकर कन्नौज जा रहे थे।
तभी पीछे से तेज़ रफ्तार से आ रही एक अज्ञात कार को बचाने के प्रयास में केंटर अनियंत्रित हो गई जिससे यह हादसा हो गया।
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एनएचआई के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्रेन की मदद से पलटी हुई केंटर को सीधा कराया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल स्थिति सामान्य है और यातायात सुचारू कर दिया गया है।
थाना खुर्जा नगर क्षेत्र नेशनल हाईवे-34, अगबाल फ्लाईओवर पर हुआ हादसा।
    user_Mehboob  ALi
    Mehboob ALi
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by रवि कुडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष
    1
    Post by रवि कुडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष
    user_रवि कुडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष
    रवि कुडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष
    Non-Governmental Organisation अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *ककोड़ में भयंकर बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान* ककोड़, 5 अप्रैल 2026: आज सुबह 7 बजे से एक घंटे तक भयंकर बारिश हुई, जिसमें 15 मिनट तक ओले भी पड़े। इस अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ककोड़ के आसपास के गांवों में गेहूं, जौ, और अन्य रबी फसलों की खेती होती है, जो इस समय पकने की स्थिति में हैं। ओलावृष्टि से इन फसलों की बालियां झड़ गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। *फसलों को नुकसान* - गेहूं की फसल को नुकसान - जौ की फसल को नुकसान - टमाटर और शिमला मिर्च की फसल को भी नुकसान *किसानों की चिंता* किसानों का कहना है कि इस अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। वे सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। *सरकार की प्रतिक्रिया* सरकार ने फसल नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है और जल्द ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को 33% या इससे अधिक फसल नुकसान होने पर मुआवजा या क्लेम दिया जाता है ¹।
    1
    *ककोड़ में भयंकर बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान*
ककोड़, 5 अप्रैल 2026: आज सुबह 7 बजे से एक घंटे तक भयंकर बारिश हुई, जिसमें 15 मिनट तक ओले भी पड़े। इस अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
ककोड़ के आसपास के गांवों में गेहूं, जौ, और अन्य रबी फसलों की खेती होती है, जो इस समय पकने की स्थिति में हैं। ओलावृष्टि से इन फसलों की बालियां झड़ गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
*फसलों को नुकसान*
- गेहूं की फसल को  नुकसान
- जौ की फसल को  नुकसान
- टमाटर और शिमला मिर्च की फसल को भी नुकसान
*किसानों की चिंता*
किसानों का कहना है कि इस अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। वे सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
*सरकार की प्रतिक्रिया*
सरकार ने फसल नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है और जल्द ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को 33% या इससे अधिक फसल नुकसान होने पर मुआवजा या क्लेम दिया जाता है ¹।
    user_नीरज नयन यादव पत्रकार
    नीरज नयन यादव पत्रकार
    Court reporter सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.