logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

04.04.2026 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गैस एजेंसी का निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा* थाना मल्हीपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री राम भारत गैस एजेंसी का जिलाधिकारी *श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय* एवं पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा विशेष रूप से सुरक्षा संबंधी मानकों की जांच की गई। अधिकारियों द्वारा गैस भंडारण, वितरण प्रणाली एवं आपातकालीन सुरक्षा उपायों की स्थिति का परीक्षण कर संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गैस एजेंसी पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा स्थानीय पुलिस को नियमित निरीक्षण एवं सतर्कता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण, एजेंसी संचालक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
गिरधारी गुप्ता पत्रकार
Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
2 hrs ago
766eae3f-d61d-42d4-b6de-e69111bf7945

04.04.2026 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गैस एजेंसी का निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा* थाना मल्हीपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री राम भारत गैस एजेंसी का जिलाधिकारी *श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय* एवं पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा विशेष

05181d1b-43dd-4c25-bae2-1c9dcd3b41bd

रूप से सुरक्षा संबंधी मानकों की जांच की गई। अधिकारियों द्वारा गैस भंडारण, वितरण प्रणाली एवं आपातकालीन सुरक्षा उपायों की स्थिति का परीक्षण कर संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गैस एजेंसी पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा स्थानीय पुलिस को नियमित निरीक्षण एवं सतर्कता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण, एजेंसी संचालक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण उपभोक्ताओं को समय से रिफिल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने विकास खण्ड जमुनहा के अन्तर्गत ’’श्रीराम भारत गैस एजेंसी’’ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस सिलेंडरों के भंडारण, कनेक्शन, वितरण प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान ज्ञात हुआ कि एजेंसी पर कुल 19,281 उपभोक्ता कनेक्शन है, जिसके सापेक्ष 540 बुकिंग प्राप्त हुए तथा 154 सिलेण्डर का स्टॉक उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालक को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा घटतौली जैसी शिकायतें न मिले, इसके लिए सख्त निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने होम डिलीवरी के रजिस्टर और पेंडिंग बुकिंग की स्थिति जांची गई। जिस पर ज्ञात हुआ कि 25 सिलेण्डर होम डिलीवरी हेतु संरक्षित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर के लिए निर्धारित समय से अधिक प्रतीक्षा न करनी पड़े। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी हॉकर निर्धारित दर से अधिक पैसे वसूलता पाया गया, तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ एजेंसी के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने एजेंसी पर आने वाले उपभोक्ताओं से भी जानकारी ली और कहा कि आम जनमानस को आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है। गैस वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, घटतौली या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी गैस एजेंसियां शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।इस अवसर पर जिला पूति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय, पूर्ति निरीक्षक जमुनहा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण
उपभोक्ताओं को समय से रिफिल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने विकास खण्ड जमुनहा के अन्तर्गत ’’श्रीराम भारत गैस एजेंसी’’ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस सिलेंडरों के भंडारण, कनेक्शन, वितरण प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान ज्ञात हुआ कि एजेंसी पर कुल 19,281 उपभोक्ता कनेक्शन है, जिसके सापेक्ष 540 बुकिंग प्राप्त हुए तथा 154 सिलेण्डर का स्टॉक उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालक को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा घटतौली जैसी शिकायतें न मिले, इसके लिए सख्त निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने होम डिलीवरी के रजिस्टर और पेंडिंग बुकिंग की स्थिति जांची गई। जिस पर ज्ञात हुआ कि 25 सिलेण्डर होम डिलीवरी हेतु संरक्षित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर के लिए निर्धारित समय से अधिक प्रतीक्षा न करनी पड़े। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी हॉकर निर्धारित दर से अधिक पैसे वसूलता पाया गया, तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ एजेंसी के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने एजेंसी पर आने वाले उपभोक्ताओं से भी जानकारी ली और कहा कि आम जनमानस को आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है। गैस वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, घटतौली या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी गैस एजेंसियां शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।इस अवसर पर जिला पूति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय, पूर्ति निरीक्षक जमुनहा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बलरामपुर महोत्सव में ‘अवध की होली’ की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। लोक रंग, पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक सौंदर्य से सजी इस प्रस्तुति ने अवध की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया।
    1
    बलरामपुर महोत्सव में ‘अवध की होली’ की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। लोक रंग, पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक सौंदर्य से सजी इस प्रस्तुति ने अवध की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • mother love is permanent another love is temporarily 😊💕
    1
    mother love is permanent another love is temporarily 😊💕
    user_Surabhi tandon
    Surabhi tandon
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज की इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं एक ऐसे मामले की, जहाँ सोशल मीडिया पर सवाल उठाना ही ‘गुनाह’ बन गया। कुछ ट्विटर हैंडल्स ने FSSAI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए—और उसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जिस तेजी से एक्शन लिया, वो अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है—यहाँ तक कि मामला इंटरनेशनल लेवल तक पहुँच गया। 👉 क्या सच बोलना अब जोखिम भरा हो गया है? 👉 क्या सिस्टम की आलोचना करना अपराध माना जा रहा है? 👉 या फिर ये सिर्फ कानून का सही इस्तेमाल है? वीडियो में पूरा मामला, FIR की कहानी और इसके पीछे की सच्चाई को आसान भाषा में समझाया गया है। ⚠️ अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो यह वीडियो जरूर देखें।
    1
    आज की इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं एक ऐसे मामले की, जहाँ सोशल मीडिया पर सवाल उठाना ही ‘गुनाह’ बन गया।
कुछ ट्विटर हैंडल्स ने FSSAI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए—और उसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जिस तेजी से एक्शन लिया, वो अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है—यहाँ तक कि मामला इंटरनेशनल लेवल तक पहुँच गया।
👉 क्या सच बोलना अब जोखिम भरा हो गया है?
👉 क्या सिस्टम की आलोचना करना अपराध माना जा रहा है?
👉 या फिर ये सिर्फ कानून का सही इस्तेमाल है?
वीडियो में पूरा मामला, FIR की कहानी और इसके पीछे की सच्चाई को आसान भाषा में समझाया गया है।
⚠️ अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो यह वीडियो जरूर देखें।
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बहराइच के रानीपुर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह गहलोत को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, लाइन हाजिर होने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
    1
    बहराइच के रानीपुर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह गहलोत को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, लाइन हाजिर होने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Latest news india
    1
    Post by Latest news india
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • डीएम व एसपी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से हो निस्तारण-डीएम श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समस्त उपजिलाधिकारी स्वयं लंबित शिकायतों की समीक्षा करते रहे, ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रहने पाए। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी एवं तहसील इकौना में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तहसील व ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस जमुनहा में कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील इकौना में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
    1
    डीएम व एसपी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से हो निस्तारण-डीएम
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समस्त उपजिलाधिकारी स्वयं लंबित शिकायतों की समीक्षा करते रहे, ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रहने पाए। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी एवं तहसील इकौना में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तहसील व ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस जमुनहा में कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील इकौना में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्कूल चलो अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे हेतु स्टीकर का विमोचन, शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वाराणसी से अभियान का शुभारंभ किए जाने के क्रम में जनपद स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बड़ा परेड ग्राउंड में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मा० विधायक सदर पलटू राम, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदर अशोक कुमार पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में स्टीकर का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक जनपद के प्रत्येक परिवार का सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसमें 3 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ा जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’ सुनिश्चित करना है। मा० विधायक सदर श्री पल्टूराम ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लें तथा प्रत्येक पात्र बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने अभियान को जन-जन का अभियान बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें सभी विभागों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि सर्वे कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ किया जाए तथा एक भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाए। अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय ने भी अभियान में प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़ा यह अभियान समाज के भविष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    7
    स्कूल चलो अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे हेतु स्टीकर का विमोचन, शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वाराणसी से अभियान का शुभारंभ किए जाने के क्रम में जनपद स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बड़ा परेड ग्राउंड में किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मा० विधायक सदर  पलटू राम, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)  शिव नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक  मृदुला आनंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदर  अशोक कुमार पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में स्टीकर का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक जनपद के प्रत्येक परिवार का सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसमें 3 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ा जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’ सुनिश्चित करना है।
मा० विधायक सदर श्री पल्टूराम ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लें तथा प्रत्येक पात्र बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने अभियान को जन-जन का अभियान बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें सभी विभागों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि सर्वे कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ किया जाए तथा एक भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाए।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय ने भी अभियान में प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़ा यह अभियान समाज के भविष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच। फूंस के कच्चे मकान में लगी भीषण आग देखते ही देखते पूरी गृहस्थी जलकर खाक सुजौली थाना क्षेत्र के मटेही गांव में भीषण आग से बड़ा हादसा नंदलाल पुत्र मोतीलाल के घर में अचानक लगी आग दोपहर में उठीं तेज लपटों से गांव में मची अफरा-तफरी परिवार ने भागकर बचाई अपनी जान ग्रामीणों ने मिलकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू बाल्टियों और बर्तनों से पानी डालकर बुझाई आग घर में रखा सारा सामान जलकर राख करीब 30 हजार रुपये का हुआ नुकसान हल्का लेखपाल को दी गई घटना की सूचना।
    1
    बहराइच। फूंस के कच्चे मकान में लगी भीषण आग
देखते ही देखते पूरी गृहस्थी जलकर खाक
सुजौली थाना क्षेत्र के मटेही गांव में भीषण आग से बड़ा हादसा
नंदलाल पुत्र मोतीलाल के घर में अचानक लगी आग
दोपहर में उठीं तेज लपटों से गांव में मची अफरा-तफरी
परिवार ने भागकर बचाई अपनी जान
ग्रामीणों ने मिलकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
बाल्टियों और बर्तनों से पानी डालकर बुझाई आग
घर में रखा सारा सामान जलकर राख
करीब 30 हजार रुपये का हुआ नुकसान
हल्का लेखपाल को दी गई घटना की सूचना।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.