Shuru
Apke Nagar Ki App…
पकरीबरावां: अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रशासन का हंटर, जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। पकरीबरावां: अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रशासन का हंटर, जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी गई।
Avdhesh kumar raj
पकरीबरावां: अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रशासन का हंटर, जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। पकरीबरावां: अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रशासन का हंटर, जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी गई।
More news from बिहार and nearby areas
- शेखपुरा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने अचानक रात्री के समय सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन भी मौके पर उपस्थित रहे। डीएम ने अस्पताल की समग्र व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। मरीजों से की बातचीत, सुविधाओं की ली जानकारी निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने मरीजों से मिल रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा इलाज की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही, अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बिचौलियों पर सख्त रुख, कही बड़ी बात निरीक्षण के क्रम में डीएम ने अस्पताल परिसर में सक्रिय बिचौलियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में बिचौलियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार मॉनिटरिंग के दिए निर्देश डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। व्यवस्था सुधारने पर दिया विशेष जोर निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था एवं चिकित्सीय सेवाओं में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखते हुए मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। #Sheikhpuranews #Kumarsubid #Subid1
- करंडे गांव में प्रवेशोत्सव को लेकर बालिका विद्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई। गौरतलब है कि करंडे गांव स्थित पीएम श्री प्लस टू परियोजना बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था।रैली का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजली कुमारी ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करती रही। छात्राओं ने इस दौरान गीत एवं नारों के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों, विशेषकर बालिकाओं, का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे नारों के साथ रैली ने आमजन का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में शिक्षक सत्येंद्र कुमार, कुंदन कुमार, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार, मुकेश कुमार, रजनीश कुमार, अनुष्का कुमारी, निखिल राज, जय किशन, विक्रम कुमार एवं पंकज कुमार सहित अन्य शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेशोत्सव के तहत इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शिक्षा का संदेश घर-घर तक पहुंच सके और अधिक से अधिक छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। यह कार्यक्रम शुक्रवार की शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।3
- #trendingreel #viralvideos #reels1
- बिल्लो गांव में ट्रांसफार्मर के निकट निकली चिंगारी किसानों का गेहूं हुआ जलकर राख। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्लू के बिल्लो गांव स्थित गांव से पश्चिम दक्षिण बहियार में अचानक खेत में लगा ट्रांसफार्मर के निकट चिंगारी निकलने के कारण खेत में लगी पैक गेहूं के फसल में आग लग गई एवं पछुआ हवा तेज रहने के कारण कई किसानों के खेत में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गया जिसकी जानकारी दूरभाष पर तुरंत रामगढ़ चौक थाना एवं अग्निशमन को दी गई मौके पर दो अग्निशमन वाहन पहुंच कर एवं ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कई किसानों के खेत में लगे गेहूं का फसल जलकर राख हो गया था बिल्लू के ग्रामीण विकास मित्र गणेश मांझी मुकेश तांती वार्ड सदस्य सनोज पासवान बुधन महतो अनिल महतो राजेश महतो प्रमोद महतो रामबरन महतो आदि दर्जनों किसानों ने बताया कि अचानक ट्रांसफार्मर के निकट तेज स्पार्क हुआ जिससे चिंगारी ट्रांसफार्मर के निकट लगे खेत में गिरने से गेहूं के फसल में आग पकड़ लिया एवं तेज पछुआ हवा रहने के कारण देखते ही देखते कई किसान के खेत में लगे गेहूं के फसल जलकर राख हो गए खेत में लगे फसल जिन किसानों का जलकर राख हो गया उसमें रघुनंदन महतो के पुत्र रविंद्र महतो दारी चौधरी के पुत्र संजय चौधरी लखन महतो के पुत्र भगवान महतो महेंद्र चौधरी के पुत्र दशरथ चौधरी। स्वर्गीय प्रयाग चौरसिया के पुत्र नागौर चौरसिया कुल मिलाकर पांच बीघा खेत में लगा गेहूं के फसल जलकर राख हो गया। इस संबंध में प्रखंड राजस्व पदाधिकारी दीपक कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त होने के उपरांत जांच की जाएगी इसके बाद सरकार के तहत निहित व्यवस्था के तहत किसानों को लाभ दिया जाएगा।1
- बिहारशरीफ के कागजी मोहल्ला स्थित जानकी शिशु महाविहार पिछले 46 वर्षों से कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है। जहां अधिकांश निजी विद्यालयों में भारी फीस ली जा रही है, वहीं इस विद्यालय में मात्र 500 रुपये में नामांकन और बेहतर शिक्षा की व्यवस्था है।1
- बिहारशरीफ का एकमात्र बायोलॉजी संस्थान जहां सबसे ज्यादा टॉपरों की लाइन लग गई।1
- पकरीबरावां जनता अल्ट्रासाउंड के संचालक डॉ इकवाल ने अल्ट्रासाउंड जांच को लेकर क्या बोलें देखें पूरी1
- बरबीघा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 06 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिंक देवी, पति राजीव मांझी, निवासी केवट बिगहा, थाना बरबीघा, जिला शेखपुरा के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके से अवैध रूप से तैयार की गई देशी शराब को जब्त कर लिया।इस संबंध में बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को शुक्रवार कि शाम 5 बजे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहने की बात भी पुलिस प्रशासन ने कही है।1
- जय सूर्यदेव भगवान 🌝🙏1