मानवता की मिसाल बने सरपंच संजय राज, दुखी परिवार को दी आर्थिक सहायता...रामचरण पटेल व गंगा राम भट्ट के परिवार को नगद एवं 50 किलो चावल देकर बढ़ाया मदद का हाथ कोरबा -ग्राम पंचायत बोईदा में सरपंच संजय राज लगातार जनसेवा और सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गांव के दुखी परिवार रामचरण पटेल को नगद 2 हजार की सहायता दी गई व गंगा राम भट्ट को 1 हजार नगद और 50 किलो चावल प्रदान किया। सरपंच की इस पहल से परिवार को मुश्किल समय में बड़ी राहत मिली है।बताया जा रहा है कि दोनों परिवार आर्थिक संकट और परेशानी के दौर से गुजर रहे थे।इसकी जानकारी मिलते ही सरपंच संजय राज बिना देर किए परिवारों से मिलने पहुंचे और उनकी स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल सहायता उपलब्ध कराते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान पंच प्रतिनिधि माखन पटेल व ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।ग्रामवासियों का कहना है कि संजय राज जब से सरपंच पद की जिम्मेदारी संभाले हैं, तब से वे पंचायत क्षेत्र में लगातार लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। गांव में किसी गरीब परिवार की शादी हो, बीमारी, दुर्घटना या अन्य सामाजिक परेशानी — हर परिस्थिति में वे लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं, जिसके चलते पंचायत क्षेत्र में उनकी एक संवेदनशील और जनहितैषी सरपंच की पहचान बनी है।ग्रामीणों ने सरपंच संजय राज की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में ऐसे जनप्रतिनिधि बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो आम लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते हों। सरपंच द्वारा की गई सहायता से गांव में सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का संदेश भी देखने को मिला है।
मानवता की मिसाल बने सरपंच संजय राज, दुखी परिवार को दी आर्थिक सहायता...रामचरण पटेल व गंगा राम भट्ट के परिवार को नगद एवं 50 किलो चावल देकर बढ़ाया मदद का हाथ कोरबा -ग्राम पंचायत बोईदा में सरपंच संजय राज लगातार जनसेवा और सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गांव के दुखी परिवार रामचरण पटेल को नगद 2 हजार की सहायता दी गई व गंगा राम भट्ट को 1 हजार नगद और 50 किलो चावल प्रदान किया। सरपंच की इस पहल से परिवार को मुश्किल समय में बड़ी राहत मिली है।बताया जा रहा है कि दोनों परिवार आर्थिक संकट और परेशानी के दौर से गुजर रहे थे।इसकी जानकारी मिलते ही सरपंच संजय राज बिना देर किए परिवारों से मिलने पहुंचे और उनकी स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल सहायता उपलब्ध कराते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस
दौरान पंच प्रतिनिधि माखन पटेल व ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।ग्रामवासियों का कहना है कि संजय राज जब से सरपंच पद की जिम्मेदारी संभाले हैं, तब से वे पंचायत क्षेत्र में लगातार लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। गांव में किसी गरीब परिवार की शादी हो, बीमारी, दुर्घटना या अन्य सामाजिक परेशानी — हर परिस्थिति में वे लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं, जिसके चलते पंचायत क्षेत्र में उनकी एक संवेदनशील और जनहितैषी सरपंच की पहचान बनी है।ग्रामीणों ने सरपंच संजय राज की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में ऐसे जनप्रतिनिधि बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो आम लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते हों। सरपंच द्वारा की गई सहायता से गांव में सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का संदेश भी देखने को मिला है।
- जांजगीर चांपा में हाई स्कूल की छात्रा संगीता धीवर को मिला विशेष सम्मान, बनीं 15 मिनट की SP जांजगीर चांपा में हाई स्कूल की छात्रा संगीता धीवर को मिला विशेष सम्मान, बनीं 15 मिनट की SP1
- सड़क किनारे खून से लटपट 100 मिलने से मची हड़कंप पुलिस जुटी जांच में1
- जांजगीर चांम्पा शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधक पर लगाया मानसिक प्रताड़ना और अवैध बरखास्तगी का आरोप1
- संगीत गीत गाना बजाना नाचना कूदना फैमिली मटर बजरंग पटवा1
- बोईदा में राशनकार्डधारीयो को म ई , जून का चावल लेने के लिए सभी फिंगर प्रिंट लगवाने के लिए उमड़ पड़ा भीड़ ।1
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोहड़िया के पास एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। इस जघन्य वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- Raipur mein sabse bada machhali Khatarnak talab hai isliye sab log vahan per dekhne Raipur Chhattisgarh1
- बिलासपुर-रायपुर में भीषण आग, फैंसी स्टोर जलकर खाक, लाखों का नुकसान1