#_वरिष्ठ_पत्रकार_पीयूष_सिंह_को_उत्कृष्ट_कार्य_के_लिए_सम्मान प्रतापगढ़। हिन्दुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार पीयूष सिंह को उत्कृष्ट पत्रकारिता, मेहनत, निष्पक्षता और समर्पित कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया। ब्यूरो चीफ शैलेश सर ने पूरी टीम की मौजूदगी में उन्हें सम्मान प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद पीयूष सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी टीम, पाठकों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनहित की पत्रकारिता को और अधिक ईमानदारी, निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देता है। पत्रकारिता जगत और शुभचिंतकों ने पीयूष सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #पीयूष_सिंह #वरिष्ठ_पत्रकार #हिन्दुस्तान_अखबार #सम्मान_समारोह #उत्कृष्ट_पत्रकारिता #प्रतापगढ़ #Pratapgarh #PratapgarhNews #Journalism #HindiNews #BreakingNews #NewsUpdate #Media #Journalist #Respect #Congratulations #ViralNews #Trending #UPNews #NeerajPandey #पत्रकार_नीरज_पांडेय

- *लखनऊ: फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों पर शिकंजा, हजरतगंज में पुलिस का अभियान* *लखनऊ* : राजधानी में खुद को पत्रकार बताकर रौब झाड़ने और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को हजरतगंज क्षेत्र में लखनऊ पुलिस ने फर्जी तरीके से गाड़ियों पर 'PRESS' स्टीकर लगाकर चल रही गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों को रोका और उनमें बैठे लोगों से पहचान पत्र मांगे। पुलिसकर्मी पत्रकारों से उनके संस्थान का नाम, कवरेज का मकसद और उनकी दैनिक एक्टिविटी के बारे में भी पूछताछ करते नजर आए। जिनके पास वैध प्रेस कार्ड या संस्थान से अधिकृत पत्र नहीं था, उनसे स्टीकर हटवाए गए और कड़ी हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीते कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग गाड़ियों पर 'PRESS' लिखवाकर चेकिंग से बचते हैं और वीआईपी ट्रीटमेंट लेते हैं। इससे असली पत्रकारों की छवि भी खराब हो रही थी। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। हजरतगंज में करीब एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान दर्जनों गाड़ियों की जांच की गई। पुलिस ने साफ किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। असली पत्रकारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि वे हमेशा अपना प्रेस कार्ड साथ रखें, ताकि अनावश्यक असुविधा न हो। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी गाड़ियों पर लगे 'PRESS' के स्टीकर चेक करते और दस्तावेज मांगते दिखाई दे रहे हैं।1
- तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल सुल्तानपुर .....ब्रेकिंग तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,,, *सुल्तानपुर। तहसील सदर में मोटरसाइकिल स्टैंड के ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली।* प्रशासन मौन एवं उक्त अवैध वसूली से बेखबर है। *अभी चंद दिनों पहले ही नीलामी की प्रक्रिया पूरी करते हुए तहसील सदर में मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर व साइकिल के स्टैंड हेतु ठेकेदारी व्यवस्था लागू की गई है।* जिसके तदोपरांत ठेकेदार के द्वारा जिला प्रशासन को गुमराह करते हुए पर व्यक्ति मोटरसाइकिल से ₹20 की अवैध वसूली की जा रही है। *जबकि सरकारी रेट ₹10 निर्धारित किया गया है।* ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि दबंग व मनबड पवित्र का ठेकेदार किसके सहारे वाहन स्वामियों से अवैध वसूली कर रहा है। *अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर वायरल उक्त फुटेज का जिला प्रशासन संज्ञान लेता है या नहीं।* आपको बताते चले की जब से नीलामी प्रक्रिया तहसील सदर में लागू हुई है, तभी से अवैध वसूली करते हुए विवादों में लगातार बना रहता है ठेकेदारी व्यवस्था, *आखिर क्यों संज्ञान नहीं लेता तहसील प्रशासन।*1
- SP दीपक भूकर ने बाबा बेलखर नाथ धाम में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए जरूरी निर्देश1
- जौनपुर ज़िले के मशहूर फोड़ा/फुंसी के डॉक्टर मरहूम हाजी एजाज़ अहमद सलमानी निवासी मछली शहर का आखरी रसुमात के लिए ले जाते लोग, जौनपुर ज़िले के मशहूर फोड़ा/फुंसी के डॉक्टर मरहूम हाजी एजाज़ अहमद सलमानी निवासी मछली शहर का आखरी रसुमात के लिए ले जाते लोग, कसीर तादाद में लोग मौजूद रहे। मरहूम के जनाज़े की नमाज़ मरहूम के बेटे मौलाना अतिकुर्रहमान ने पढ़ाई।1
- *चौथे महारुद्राभिषेक का शुभारंभ, प्रथम दिन अशोक कुमार सोनी ने किया रुद्राभिषेक, पूरी खबर देखें1
- * ब्रेकिंग प्रतापगढ़** **बेल्हा देवी पुल पर तेज रफ्तार i10 कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया** गाड़ी पर लिखा dm office ड्राइवर नशे में धुत्त* **प्रतापगढ़।** शहर के बेल्हा देवी पुल पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार **Hyundai i10** कार ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, i10 कार ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और मौके से भागने का प्रयास किया। भागते समय कार ने एक **मारुति अर्टिगा (UP32 NF 2657)** को भी जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि अर्टिगा में **बच्चों समेत कुल 7 लोग सवार** थे। हादसे के बाद अर्टिगा चालक ने ओवरटेक कर i10 कार को रोक लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि i10 का चालक **नशे की हालत में** था। वहीं, कार के पीछे **"DM ऑफिस"** लिखा हुआ था तथा पीछे की सीट पर बड़ी संख्या में फाइलें रखी थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन किसी सरकारी विभाग का था या नहीं। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही **चिलबिला पुलिस** मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों और वाहन से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।1