शाहनवा चौराहा से मिर्जापुर माफी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित सहनवा तालाब में फिर से अवैध खनन हुआ शुरू सहनवा तालाब में रात के अंधेरे में हो रहा अवैध खनन। अयोध्या। दर्शननगर चौकी क्षेत्र के शाहनवा चौराहा से मिर्जापुर माफी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित सहनवा तालाब में फिर से अवैध खनन शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार खनन माफिया रात में दो जेसीबी व दर्जनों डंपरों से तालाब की मिट्टी खोदकर बेच रहे हैं, जबकि तालाब खनन की कोई परमिशन नहीं है। 6-7 माह पूर्व रिंग रोड के नाम पर मानक से अधिक खुदाई पर तत्कालीन खनन अधिकारी ने कार्रवाई की थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए जिला खनन अधिकारी द्वारा फोन न उठाने से खनन माफियाओं के हौसले और बुलंद हैं, जिससे वे और बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं। वहीं खनन की सूचना दर्शननगर चौकी इंचार्ज को दी जा चुकी है। चौकी इंचार्ज द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मामले को तत्काल दिखवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
शाहनवा चौराहा से मिर्जापुर माफी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित सहनवा तालाब में फिर से अवैध खनन हुआ शुरू सहनवा तालाब में रात के अंधेरे में हो रहा अवैध खनन। अयोध्या। दर्शननगर चौकी क्षेत्र के शाहनवा चौराहा से मिर्जापुर माफी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित सहनवा तालाब में फिर से अवैध खनन शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार खनन माफिया रात में दो जेसीबी व दर्जनों डंपरों से तालाब की मिट्टी खोदकर बेच रहे हैं, जबकि तालाब खनन की कोई परमिशन नहीं है। 6-7 माह पूर्व रिंग रोड के नाम पर मानक से अधिक खुदाई पर तत्कालीन खनन अधिकारी ने कार्रवाई की थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए जिला खनन अधिकारी द्वारा फोन न उठाने से खनन माफियाओं के हौसले और बुलंद हैं, जिससे वे और बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं। वहीं खनन की सूचना दर्शननगर चौकी इंचार्ज को दी जा चुकी है। चौकी इंचार्ज द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मामले को तत्काल दिखवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
- तैयार हुआ वाटर पंपिंग स्टेशन विधायक रामचंद्र यादव की पहल से पूरा हुआ वर्षों पुरानी समस्या के समाधान तराई क्षेत्र को जलजमाव से राहत की बड़ी सौगात। तैयार हुआ वाटर पंपिंग स्टेशन विधायक रामचंद्र यादव की पहल से पूरा हुआ वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का इंतजाम, 20 सितंबर को होगा औपचारिक शुभारंभ। विश्वकर्मा पूजा पर हुआ सफल ट्रायल, पानी की निकासी शुरू होने से किसानों और ग्रामीणों में खुशी। रूदौली-अयोध्या।तराई क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल पूरी हो गई है। स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव की पहल से क्षेत्र में तैयार कराया गया वाटर पंपिंग स्टेशन अब पूरी तरह बनकर तैयार है। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर स्टेशन का सफल ट्रायल किया गया, जिसके बाद पानी की निकासी शुरू हो गई। लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों और किसानों में इससे खुशी का माहौल है।तराई क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में बारिश के मौसम में जलभराव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना रहता था। खेतों में पानी भरने से किसानों को फसलों को लेकर चिंता रहती थी, वहीं आवागमन और दैनिक जीवन भी प्रभावित होता था। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने शासन स्तर पर पहल करते हुए वाटर पंपिंग स्टेशन की स्वीकृति और निर्माण की दिशा में प्रयास किए। अब यह परियोजना पूरी होकर संचालन के लिए तैयार है।विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हुए ट्रायल के दौरान पंपिंग स्टेशन ने सफलतापूर्वक कार्य किया और जल निकासी शुरू हुई। पानी निकलता देख ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि यदि जलभराव से समय रहते निजात मिलती है तो खेतों में फसल बचाने के साथ खेती-किसानी को भी काफी लाभ मिलेगा।विधायक रामचंद्र यादव आगामी 20 सितंबर को वाटर पंपिंग स्टेशन का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके बाद स्टेशन के नियमित संचालन से तराई क्षेत्र के कई गांवों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों के लिए यह परियोजना लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- रौनाही में महिला पत्रकार की निजता का मामला गरमाया! CCTV कैमरा नहीं हटने का आरोप। रौनाही में महिला पत्रकार की निजता का मामला गरमाया! उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद भी महिला पत्रकार प्रियंका के घर की अंदरूनी तरफ फोकस किया गया CCTV कैमरा नहीं हटने का आरोप। 📹 कैमरे का फोकस नहाने, लेटने और घर के अंदर आने-जाने वाले स्थानों की ओर होने का दावा। 👮♀️ जांच में पहुंची महिला दरोगा ने कैमरे की दिशा गलत होने की बात कही, लेकिन कैमरा नहीं हट पाया। ⚠️ महिला पत्रकार ने सुरक्षा और निजता की रक्षा के लिए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 📄 शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के भी आरोप लगाए गए हैं। अब सवाल यह है कि आदेश के बाद भी कैमरा क्यों नहीं हट पाया? पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- मोदी के जन्मदिन पर अयोध्या में सेवा की बयार, वृद्धाश्रम और नेत्रहीन बच्चों के बीच पहुंची भाजपा की खुशियां मोनू अयोध्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। कहीं रक्तदान शिविर लगाया गया तो कहीं अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अयोध्या विधानसभा से संभावित प्रत्याशी विनोद जायसवाल ने विद्याकुंड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों और महिलाओं के बीच फल वितरित किए। उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनका आशीर्वाद लिया।इसके बाद विनोद जायसवाल अयोध्या के कनीगंज स्थित श्री राम अवध अंध ज्ञान विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नेत्रहीन बच्चों के बीच फल वितरित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। बच्चों ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों और महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और शतायु जीवन की कामना की। इस दौरान वातावरण भावनात्मक और आत्मीय नजर आया। वहीं नेत्रहीन बच्चों ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के 140 करोड़ नागरिकों के विकास और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। गरीब, किसान, महिला, युवा और जरूरतमंद वर्गों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आज पूरी दुनिया में भारत की मजबूत पहचान बनी है। विनोद जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है और भारत की उपलब्धियों की चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही है। ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं शतायु जीवन की कामना करता हूं।” भाजपा नेता जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से वृद्धाश्रम और नेत्रहीन विद्यालय में फल वितरण कर समाज के जरूरतमंद एवं विशेष वर्ग के लोगों के साथ खुशियां साझा की गईं।4
- अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम ने लता चौक से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम ने लता चौक से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ सफाई कार्य का शुभारंभ किया।लता चौक से रानी हो स्मारक तक विशेष सफाई की गई। महापौर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।1
- नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण पर बाराबंकी में हुई हमले को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण पर बाराबंकी में हुई हमले को लेकर अयोध्या जनपद की पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील स्थित तिकुनिया पार्क से विरोध मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंची जहां पर जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री यशवंत मौर्य, बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू, मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी रहे सूरज चौधरी सुनील रावत राम तीरथ, संजय रावत सुशील कुमार अजय संजय व राकेश समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे4
- सावधान! पुराना या टूटा मोबाइल बदलना पड़ सकता है भारी, बर्तन के लालच से रहें सतर्क उत्तर प्रदेश । पुराने या टूटे-फूटे मोबाइल फोन को बदलकर उसके बदले बर्तन अथवा अन्य सामान देने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। ऐसे मामलों में मोबाइल देने से पहले उसकी पूरी प्रक्रिया और सामने वाले व्यक्ति की पहचान की जांच करना जरूरी है। लोगों को सलाह दी गई है कि अनजान व्यक्तियों को अपना पुराना मोबाइल फोन देने से पहले सतर्कता बरतें। मोबाइल में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, दस्तावेज और अन्य डेटा का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति के पास मोबाइल बदलने के नाम पर कोई संदिग्ध व्यक्ति पहुंचता है या किसी तरह की धोखाधड़ी की आशंका होती है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दें। सावधानी ही सुरक्षा है—अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से पहले उसकी पहचान और पूरी प्रक्रिया की जांच जरूर करें।1
- आज देश के PM, श्री मोदी जी का जन्मदिन 17 सित 26, को 76, वे वर्ष मे प्रवेश करेगे,उत्तर प्रदेश सरकार आशीर्वाद प्राप्त कर दीया उज्ज्वलन कराया जायेगा जन्मदिन के अवसर पर, दीया उज्ज्वलन प्रमुख परिवनजाओ जैसे की विभिन्न,नदी, घटों, मन्दिरों, पार्को, विधालयो, महाविधालयो,, और चिकत्सलय, मे दीया उज्ज्वलन किया जायेगा, और दिव्यंगजन को कृतिम अंग सहायक उपकरण वितरित करने की ब्यवस्था किया जा रहा है।। रिपोर्टिंग, Lal chand SONI, आज सुबह टाइम्स, आज देश के PM, श्री मोदी जी का जन्मदिन 17 सित 26, को 76, वे वर्ष मे प्रवेश करेगे,उत्तर प्रदेश सरकार आशीर्वाद प्राप्त कर दीया उज्ज्वलन कराया जायेगा जन्मदिन के अवसर पर, दीया उज्ज्वलन प्रमुख परिवनजाओ जैसे की विभिन्न,नदी, घटों, मन्दिरों, पार्को, विधालयो, महाविधालयो,, और चिकत्सलय, मे दीया उज्ज्वलन किया जायेगा, और दिव्यंगजन को कृतिम अंग सहायक उपकरण वितरित करने की ब्यवस्था किया जा रहा है।। रिपोर्टिंग, Lal chand SONI, आज सुबह टाइम्स,1
- अयोध्या,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन, भाजपा मना रही सेवा संकल्प माह। अयोध्या,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन, भाजपा मना रही सेवा संकल्प माह। अयोध्या में सेवा संकल्प माह की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में पूरे माह चलता रहेगा कार्यक्रम, आज पूरे जनपद में जगह-जगह भाजपाई मना रहे हैं सेवा संकल्प माह। प्राचीन पाटेश्वर देवी मंदिर परिसर में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सफाई अभियान चलाया। विधायक के साथ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सफाई अभियान में शामिल हुए। वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा—आज का दिन भारतवासियों के लिए सौभाग्य का दिन है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के साथ आज विश्वकर्मा जयंती भी मनाई जा रही है। विधायक ने मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख किया। वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा—जनकल्याण, गरीब कल्याण और सुशासन को प्राथमिकता दी गई। सेवा संकल्प माह में स्वच्छता, वृक्षारोपण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम होंगे। शाम को प्रधानमंत्री की दीर्घायु और यश की कामना के लिए घर-घर दीप जलाने का कार्यक्रम होगा।2