logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का 6 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालय पर बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी 6 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ बुलंद आवाज में नारेबाजी की, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बबिता देवी ने की, इस धरना-प्रदर्शन में प्रखंड क्षेत्र की सैकड़ों सेविका-सहायिकाएं शामिल हुईं और लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की, धरनास्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संघ की अध्यक्ष बबीता देवी, सचिव सलीमा खातून, कोषाध्यक्ष मीरा देवी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और वर्षों से वे कम मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और सेवा संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं, उन्होंने अपनी 6 सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से बकाया मानदेय को अद्यतन करते हुए खंडित मानदेय की प्रथा को समाप्त करने, 5जी मोबाइल सेट के साथ रिचार्ज की राशि अविलंब उपलब्ध कराने, सेविका से महिला पर्यवेक्षिका और सहायिका से सेविका के पद पर बहाली में एकरूपता लाते हुए यथाशीघ्र बहाली प्रक्रिया पूरी करने, बढ़ती महंगाई को देखते हुए सेविका-सहायिका के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने, पोशाक राशि, अन्नप्राशन, गोदभराई, प्रोत्साहन राशि, मोबाइल रिचार्ज सहित अन्य सभी बकाया राशि का अविलंब भुगतान करने तथा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार ग्रेच्युटी लागू करने की मांग शामिल है, वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार उपेक्षा के कारण आंगनबाड़ी कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है और यदि शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाते हुए प्रखंड से जिला और राज्य स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और कार्यक्रम के अंत में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों को सौंपा।

16 hrs ago
user_BIHAR TV  LIVE
BIHAR TV LIVE
बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
16 hrs ago
ce906e1f-838d-43ca-bd38-20db106a01d3

More news from बिहार and nearby areas
  • जिला अरवल मे लोहार का आदिवासी संघर्ष मंच के मिटींग किया गया 7654226376 कौल किजीऐ नमस्कार
    1
    जिला अरवल मे लोहार का  आदिवासी संघर्ष मंच  के मिटींग किया गया 7654226376 कौल किजीऐ नमस्कार
    user_Sushil kumar sharma संपादक
    Sushil kumar sharma संपादक
    Actor/Actress केसाठ, बक्सर, बिहार•
    3 hrs ago
  • गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल
    1
    गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल
गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    18 hrs ago
  • महिलाओं के साथ कोई लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    महिलाओं के साथ कोई लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • जगदीशपुर बिजली विभाग के जेई ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस एवं रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर बिजली व्यवस्था के बारे में क्या कुछ कहा -
    1
    जगदीशपुर बिजली विभाग के जेई ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस एवं रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर बिजली व्यवस्था के बारे में क्या कुछ कहा -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • विलेज बलरामपुर पोस्ट पांच थाना कारागार रामपुर पंचायत और सासाराम रोहतास का एक दृश्य है आप देख सकते हैं इस वीडियो में कि हम लोग कितने मजबूर हैं इस रास्ते से जाने आने के लिए DM साहब को और ही दिया था मगर उसे पर शायद हो सकता है कार्रवाई अभी नहीं की गई है
    2
    विलेज बलरामपुर पोस्ट पांच थाना कारागार रामपुर पंचायत और सासाराम रोहतास का एक दृश्य है आप देख सकते हैं इस वीडियो में कि हम लोग कितने मजबूर हैं इस रास्ते से जाने आने के लिए  DM साहब को और ही दिया था मगर उसे पर शायद हो सकता है कार्रवाई अभी नहीं की गई है
    user_Brajesh Kumar
    Brajesh Kumar
    Engineer करगहर, रोहतास, बिहार•
    13 hrs ago
  • राखी व मेहंदी कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा आरा। जगदेव नगर स्थित आर.एस. मेमोरियल गर्ल्स स्कूल सह शिशु सदन, जगदेव नगर, आरा में “सृजन उत्सव 2026” के अंतर्गत राखी मेकिंग एवं मेहंदी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि तथा भारतीय कला एवं संस्कारों के प्रति रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां तैयार कीं तथा मेहंदी के विभिन्न डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पारंपरिक डिजाइनों के साथ अपनी कल्पनाशीलता का भी सुंदर समावेश किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की प्रचार्या डॉ शशिकला राय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें भारतीय परंपरा, कला और संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की थीम “कला, सृजन और संस्कार का उत्सव” रखी गई थी। निर्णायक मंडल में शामिल नीती कुमारी, रूपा कुमारी एवं मधु कुमारी द्वारा रचनात्मकता, मौलिकता, साफ-सफाई, प्रस्तुति, कलात्मकता एवं प्रतिभागियों के प्रयास के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मेंहदी कला एवं राखी मेंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता में समस्त विद्यालय परिवार ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
    1
    राखी व मेहंदी कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
आरा। जगदेव नगर स्थित आर.एस. मेमोरियल गर्ल्स स्कूल सह शिशु सदन, जगदेव नगर, आरा में “सृजन उत्सव 2026” के अंतर्गत राखी मेकिंग एवं मेहंदी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि तथा भारतीय कला एवं संस्कारों के प्रति रुचि विकसित करना था।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां तैयार कीं तथा मेहंदी के विभिन्न डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पारंपरिक डिजाइनों के साथ अपनी कल्पनाशीलता का भी सुंदर समावेश किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की प्रचार्या डॉ शशिकला राय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें भारतीय परंपरा, कला और संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की थीम “कला, सृजन और संस्कार का उत्सव” रखी गई थी। निर्णायक मंडल में शामिल नीती कुमारी, रूपा कुमारी एवं मधु कुमारी द्वारा रचनात्मकता, मौलिकता, साफ-सफाई, प्रस्तुति, कलात्मकता एवं प्रतिभागियों के प्रयास के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मेंहदी कला एवं राखी मेंकिंग में  बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को  पुरस्कृत किया गया। 
इस कार्यक्रम की सफलता में समस्त विद्यालय परिवार ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
    user_Vijay mehta
    Vijay mehta
    Building society Bhojpur, Bihar•
    15 hrs ago
  • नौकरी मांगने निकले छात्र, मिला वाटर कैनन! बिहार सरकार से सवाल—युवाओं की आवाज़ दबाना ही समाधान है? TRE-4 में एकल परीक्षा की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर डाकबंगला चौराहे पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। पानी की बौछार के बीच भी तिरंगा नौकरी मांगने निकले छात्र, मिला वाटर कैनन! बिहार सरकार से सवाल—युवाओं की आवाज़ दबाना ही समाधान है? TRE-4 में एकल परीक्षा की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर डाकबंगला चौराहे पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। पानी की बौछार के बीच भी तिरंगा थामे छात्र डटे रहे। युवाओं के सवालों का जवाब कार्रवाई से नहीं, समाधान से होना चाहिए। 🇮🇳
    1
    नौकरी मांगने निकले छात्र, मिला वाटर कैनन! बिहार सरकार से सवाल—युवाओं की आवाज़ दबाना ही समाधान है?

TRE-4 में एकल परीक्षा की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर डाकबंगला चौराहे पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। पानी की बौछार के बीच भी तिरंगा 
नौकरी मांगने निकले छात्र, मिला वाटर कैनन! बिहार सरकार से सवाल—युवाओं की आवाज़ दबाना ही समाधान है?
TRE-4 में एकल परीक्षा की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर डाकबंगला चौराहे पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। पानी की बौछार के बीच भी तिरंगा थामे छात्र डटे रहे। युवाओं के सवालों का जवाब कार्रवाई से नहीं, समाधान से होना चाहिए। 🇮🇳
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • श्रवण की अंतिम मंगलवारी के अवसर पर जगदीशपुर सदर बाजार स्थित सर्व मनोकामना सिद्ध स्थान महावीर मंदिर में भव्य मां आरती का नजारा देखें व सुनें -
    1
    श्रवण की अंतिम  मंगलवारी के अवसर पर जगदीशपुर सदर बाजार स्थित सर्व मनोकामना सिद्ध स्थान महावीर मंदिर में भव्य मां आरती का नजारा देखें व सुनें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.