एशिया महिला बास्केटबाल खिलाड़ी साधना के स्वागत में निकाला रोड शो अनूपशहर, संवाददाता थाईलैंड में एशिया महिला बास्केटबाल कप टूर्नामेंट में भारत टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर नगर में वापस आने पर साधना का रोड शो निकालकर भव्य स्वागत किया गया। एशिया महिला बास्केटबाल कप टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय वापस लौटने पर खिलाड़ी साधना का परदादा-परदादी कालेज में भव्य स्वागत हुआ। कालेज के संस्थापक वीरेंद्र सिंह सेम के सपनों को साकार करने वाली अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी साधना के स्वागत में विद्यालय की सैकड़ो छात्राओं ने रोड शो निकाला। रोड शो बुलंदशहर बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार से होता हुआ बाईपास होकर परदादा-परदादा कालेज पहुंचकर संपन्न हुआ। रोड शो के दौरान साधना खुली जीप पर भारतीय झंडे के साथ मौजूद थी। नगर में कई स्थानों पर रुक-रुक कर साधना का स्वागत किया गया। साधना द्वारा थाईलैंड में आयोजित महिला बास्केटबाल में किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना की। साधना कालेज की कक्षा 11 की छात्रा है। उसने बहुत कम समय में बास्केटबाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर ख्याति अर्जित की है। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से खिलाड़ी साधना, कोच गजेंद्र कच्छवाहा व उनके माता-पिता का स्वागत किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, कालेज के प्रबंध समिति अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य के के शर्मा शिक्षक गण मौजूद रहे।
एशिया महिला बास्केटबाल खिलाड़ी साधना के स्वागत में निकाला रोड शो अनूपशहर, संवाददाता थाईलैंड में एशिया महिला बास्केटबाल कप टूर्नामेंट में भारत टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर नगर में वापस आने पर साधना का रोड शो निकालकर भव्य स्वागत किया गया। एशिया महिला बास्केटबाल कप टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय वापस लौटने पर खिलाड़ी
साधना का परदादा-परदादी कालेज में भव्य स्वागत हुआ। कालेज के संस्थापक वीरेंद्र सिंह सेम के सपनों को साकार करने वाली अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी साधना के स्वागत में विद्यालय की सैकड़ो छात्राओं ने रोड शो निकाला। रोड शो बुलंदशहर बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार से होता हुआ बाईपास होकर परदादा-परदादा
कालेज पहुंचकर संपन्न हुआ। रोड शो के दौरान साधना खुली जीप पर भारतीय झंडे के साथ मौजूद थी। नगर में कई स्थानों पर रुक-रुक कर साधना का स्वागत किया गया। साधना द्वारा थाईलैंड में आयोजित महिला बास्केटबाल में किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना की। साधना कालेज की कक्षा 11 की छात्रा है। उसने बहुत
कम समय में बास्केटबाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर ख्याति अर्जित की है। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से खिलाड़ी साधना, कोच गजेंद्र कच्छवाहा व उनके माता-पिता का स्वागत किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, कालेज के प्रबंध समिति अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य के के शर्मा शिक्षक गण मौजूद रहे।
- श्रावण माह के चलते शासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकान बंद करने का दिया था आदेश उसी क्रम में बुलंदशहर प्रशासन दिखा मुस्तैद मार्ग पर चल रहा विशेष अभियान बुलंदशहर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने कोतवाली देहात क्षेत्र में होटल संचालकों को दी हिदायत कहा काँवड़ यात्रा के दौरान सभी लोग अपने नॉनवेज होटल को पूर्ण रूप से रखें बंद साथ ही बुलंदशहर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने होटल संचालकों से उनके बोर्ड को भी ढकने की अपील की रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- केशव माधव स्कूल के नन्हे कावडियो ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक केशव माधव स्कूल के नन्हे कांवड़ियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक भोले बाबा के जयकारों से गूंजा ककोड़ थाना चौराहा स्थित शिव मंदिर ककोड़, 1 अगस्त 2026। सावन माह के पावन अवसर पर केशव माधव स्कूल, ककोड़ के नन्हे विद्यार्थियों ने शनिवार सुबह कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। बच्चे कंधों पर सजी-धजी कांवड़ लेकर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारे लगाते हुए स्कूल से शिव मंदिर, ककोड़ थाना चौराहा तक पहुंचे। मंदिर में बच्चों ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक, पुष्प अर्पित कर धूप-दीप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा देश, समाज और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद सभी बच्चे सुरक्षित विद्यालय लौट आए। इस धार्मिक आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों के साथ उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ककोड़ थाना पुलिस, महिला कांस्टेबल एवं पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।4
- बुलन्दशहर : नगर के भूतेश्वर मन्दिर के निकट स्थित श्मशान घाट पर नम आंखों से मृतक छात्रा चारु कश्यप का परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया बता दे की चारु कश्यप 28 जुलाई के दोपहर स्कूल से लौटते समय एक नाले में गिर गई उसे काफी तलाशा गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे चारु कश्यप का शव गांव चावली स्थित काली नदी में मिल गया इसके बाद चारु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पोस्टमार्टम के बाद मृतक चारु के सबको परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया नगर के भूतेश्वर मंदिर के निकट स्थित श्मशान घाट में मृतक चारु के शव का अन्तिम संस्कार परिजनों द्वारा किया गया, प्रशासन के आला अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक श्मशान घाट पर मौजूद रहे ।1
- Surajpur ma har jagah nali ka pani bhara hua ha aur nhi khi pr bhi road sahi sa bana ha ush dango jaise bimari bhi ho sakte ha jis karan aam janta ko har din asa samna karna padta ha3
- सीतापुर में नई Maruti Suzuki Brezza की शानदार लॉन्चिंग, Concept Cars में भव्य समारोह सीतापुर के Concept Cars शोरूम में नई Maruti Suzuki Brezza का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, PNB के डिप्टी सर्कल हेड योगेश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। नई ब्रेजा अब आधुनिक फीचर्स, अंडर-बॉडी CNG विकल्प और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।1
- बुलंदशहर,,5 दिन बाद छात्रा चारू कश्यप का शव बरामद अंतिम संस्कार में पहुंचे अशोक शर्मा प्रशासन और मुख्यमंत्री का जताया आभार1