Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का विरोध पहुंची डीएम कार्यालय। पीलीभीत। तहसील कलीनगर के गांव वोधिपुर की महिलाएं सुभासपा जिलाध्यक्ष कै नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराई गांव में शराब की दुकान खुलने से नाराज़ महिलाएं लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है और अब सुभासपा के नेतृत्व में कार्रवाई को लेकर डीएम से दुकान हटवाए जाने की मांग की है।
अवधेश गुप्ता
गांव में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का विरोध पहुंची डीएम कार्यालय। पीलीभीत। तहसील कलीनगर के गांव वोधिपुर की महिलाएं सुभासपा जिलाध्यक्ष कै नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराई गांव में शराब की दुकान खुलने से नाराज़ महिलाएं लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है और अब सुभासपा के नेतृत्व में कार्रवाई को लेकर डीएम से दुकान हटवाए जाने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीलीभीत। जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं ने बिजली घर पहुंच कर जमकर खरी खोटी सुनाई। वीडियो वायरल।1
- पीलीभीत सूचना विभाग 20 अप्रैल 2026/जनसुनवाई के दौरान शहर की बल्लभनगर काॅलोनी निवासी रामकली अपने बेटे श्यामसुंदर के किडनी व अन्य गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होने के कारण इलाज हेतु कलेक्टेªट पहुची और बेटे के इलाज कराने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आज उनके घर पहुंचकर बेटे की बीमारी की जानकारी ली तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि बीमारी से ग्रसित श्याम सुन्दर को समुचित इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाएं।उन्होंने मरीज की माता को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार उपस्थित रहे।3
- Post by लालू प्रसाद3
- गांव मलकपुर माजरा बहादुर गंज बहेड़ी बरेली तहसील बहेड़ी जिला बरेली नाली में कीचड़ बड़ा है निकालने की जगह नहीं है और 1 साल तक इसकी सफाई नहीं हो पाती है और जो सफाई करने आता है वह भी नहीं आता है 1 साल हो गई है प्रधान जी के गांव में तो सफाई होती है लेकिन दूसरे गांव में नहीं हो पाती है प्रधान जी गांव में रोड है हमारे यहां रोड भी नहीं पड़ते हैं जब कभी प्रधानी का नंबर आता है तो कहते हैं बोर्ड दे दो रोड पड़वा देंगे लेकिन 5 साल के बाद लौट कर आते हैं फिर बोर्ड लेने के लिए जनता का काम है वोट देना जनता करी क्या सकती है3
- Post by Raunak Ali Ansari1
- Post by अशोक सरकार1
- Post by समाचार Crime News1
- बिग ब्रेकिंग............ पीलीभीत।पूरनपुर में दिनदहाड़े मकान पर कब्जे की कोशिश, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल—खुलेआम दबंगई से दहशत में लोग। सरेआम कब्जे के प्रयास का सीसीटीवी फुटैज सोशल मीडिया पर वायरल।1
- पूरनपुर/पीलीभीत।शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां कोतवाली से कुछ ही दूरी पर एक युवक पर दिनदहाड़े हमला कर दिया गया। हमलावरों की संख्या करीब 8 से 10 बताई जा रही है, जिन्होंने युवक को घर से बाहर खींचकर सड़क पर बेरहमी से पीटा और गला दबाने की कोशिश भी की।घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गनेशगंज निवासी कुलवीर सिंह के घर उनकी बहन अपने साथियों के साथ पहुंची थी। जैसे ही घर का दरवाजा खुला, पहले से घात लगाए खड़े लोगों ने कुलवीर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे सड़क तक घसीटते हुए ले जाया गया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई।आरोप है कि हमलावरों ने उसकी गर्दन दबाकर जान लेने की भी कोशिश की।इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।पीड़ित के अनुसार, यह विवाद जमीन और मकान को लेकर चल रहा है, जिस पर पहले से ही मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसने आरोप लगाया कि हमलावर उसी विवाद के चलते दबाव बनाने के लिए हमला करने आए थे।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच भी जारी है। हालांकि, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।यह घटना न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में बढ़ती उदासीनता को भी उजागर करती है, जहां मदद के बजाय लोग सिर्फ तमाशा देखते रह जाते हैं।1