नहीं है कोई कमी, अफवाहों से मची अफरा-तफरी: पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार, क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। अफवाहों के चलते साईंखेड़ा सहित आसपास के पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग संभावित कमी की आशंका के चलते बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचते नजर आए। जानकारी के अनुसार वैश्विक स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव तथा श्रीलंका के समीप ईरान के एक मालवाहक जहाज को अमेरिका द्वारा मार गिराए जाने की खबरों के बाद सोशल मीडिया और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं फैल गईं। इसी बीच होली पर्व के कारण पिछले कुछ दिनों में जिले के कुछ पेट्रोल पंपों पर सप्लाई प्रभावित होने से अस्थायी कमी की स्थिति बन गई, जिसे लेकर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह फैला दी। अफवाहों के कारण क्षेत्र के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी और कई जगह लंबी कतारें लग गईं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति और संयम बनाए रखें।
नहीं है कोई कमी, अफवाहों से मची अफरा-तफरी: पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार, क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। अफवाहों के चलते साईंखेड़ा सहित आसपास के पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग संभावित कमी की आशंका के
चलते बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचते नजर आए। जानकारी के अनुसार वैश्विक स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव तथा श्रीलंका के समीप ईरान के एक मालवाहक जहाज को अमेरिका द्वारा मार गिराए जाने की खबरों के बाद सोशल मीडिया और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं
फैल गईं। इसी बीच होली पर्व के कारण पिछले कुछ दिनों में जिले के कुछ पेट्रोल पंपों पर सप्लाई प्रभावित होने से अस्थायी कमी की स्थिति बन गई, जिसे लेकर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह फैला दी। अफवाहों के कारण क्षेत्र के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी
और कई जगह लंबी कतारें लग गईं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति और संयम बनाए रखें।
- Ganpat Singh Lodhiनरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेशप्रशासन को सूचना जारी करना चाहिए कि डीजल पेट्रोल कोई कमी नहीं है नहीं तो बेचारे लोग परेशान हो रहा है क्या कर रहा है प्रशासन7 hrs ago
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- Post by Kailash gupta tv 241
- https://youtu.be/Tqku7hmFs6M?si=4xiHbwWykjVASiTa Gadarwara लाफ्टर क्लब के सानिध्य में होली मिलन उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। गाडरवारा के स्थानीय पुराने शिशु मंदिर स्कूल प्रांगण आयोजित होली मिलन समारोह में नगर के सभी वर्ग के लोगो ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी। अदिति न्यूज गाडरवारा से सतीश लमानिया की रिपोर्ट1
- इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है सागर जिले की देवरी से। जहां आज दिनांक 5 मार्च 2026, दिन गुरुवार को मां गुरुवर की असीम कृपा से ब्लॉक देवरी के गौरझामर में साप्ताहिक आरती कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर भक्ति भाव से मां गुरुवर की आरती की। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह लोधी बाखरवारे तथा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लोधी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी आरती में शामिल होकर मां गुरुवर का आशीर्वाद लिया। आरती कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। , आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24, देवरी सागर। से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट2
- गौमाता सिर्फ वोट माँगने और घिनौनी राजनीति करने का जरिया है।1
- Post by Savita vishwkarama1
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- उज्जैन में ही लाड़ली बहनों और आम नागरिकों की आंखों में जो आंसू हैं, वही इस सरकार की असली तस्वीर बयां कर रहे हैं।1
- Post by Bbmm time news1