Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुबई में फंसे झारखंड के 100 से अधिक लोग, अब भारत सरकार से मदद की गुहार झारखंड के करीब 100 लोग दुबई में फंसे हुए हैं. दुबई में हुए हमलों के बाद वहां के एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं और एक बिजनेस टूर पर गए सैकड़ों झारखंडी लोग वहां फंस गए हैं. सभी ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है. कॉर्पोरेट टूर पर गए ये लोग अब डर और अनिश्चितता के बीच होटल के कमरों में ठहरे हुए हैं. उनके परिवारों की चिंता बढ़ती जा रही है और हालात पर सबकी नजर टिकी है.
Deepak sankla
दुबई में फंसे झारखंड के 100 से अधिक लोग, अब भारत सरकार से मदद की गुहार झारखंड के करीब 100 लोग दुबई में फंसे हुए हैं. दुबई में हुए हमलों के बाद वहां के एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं और एक बिजनेस टूर पर गए सैकड़ों झारखंडी लोग वहां फंस गए हैं. सभी ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है. कॉर्पोरेट टूर पर गए ये लोग अब डर और अनिश्चितता के बीच होटल के कमरों में ठहरे हुए हैं. उनके परिवारों की चिंता बढ़ती जा रही है और हालात पर सबकी नजर टिकी है.
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *15 मार्च को गोना गांव में राजपूत करणी सेना करेगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिभा का अनावरण* *राजपूत करणी सेना द्वारा निकाली जा रही है चंबल आक्रोश यात्रा* गोरमी : क्षेत्र के अंतर्गत लगातार राजपूत करणी सेना द्वारा किया जा रहा है प्रदर्शन हम आपको बता दें कि राजपूत करणी सेना यूजीसी जैसे कई मामलों पर लगातार विरोध में है इसको लेकर के लगातार राजपूत करणी सेना चंबल आक्रोश यात्रा निकाल रही है इसी क्रम में चंबल आक्रोश महासभा का भी गठन किया गया है राजपूत करणी सैनिकों द्वारा मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के गवर्नर हरदासपुरा गांव में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भी अनावरण 15 मार्च 2026 को किया जा रहा है इसके लिए लगातार राजपूत करणी सैनिकों द्वारा गांव-गांव जाकर भ्रमण किया जा रहा है और लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है इसी क्रम में राजपूत करणी सेना द्वारा आज क्षेत्र के मानहड़ खेरिया सुनारपुरा और अक्लोनी गांव का भ्रमण किया गया जहां पर लोगों को गोना हरदासपुरा में होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होने की लोगों से अपील की गई इस दौरान राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता भी मौजूद रहे इस दौरान, राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि लगातार राजपूत करणी सेना सवर्ण समाज को जगाने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज सोया हुआ है जो अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों को नहीं देख पा रहा है उन्होंने कहा कि इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य ही सवर्ण समाज को अपने अधिकारों के प्रति जगाना है ताकि वह अपने ऊपर होने वाले अन्याय के विरुद्ध उठ खड़ा हो और अपने अधिकारों की मांग कर सके, इसके साथ ही राष्ट्रीय राजपूत करणी सैनिक एवं गोना से सरपंच राजू भदोरिया ने भी लोगों से अपील की की 15 मार्च 2026 को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में सभी सहभागी बने सभी अपना अमूल्य योगदान दें1
- जसवंतनगर के छिमारा मार्ग पर एक ऑटो और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हरकुपुरा गांव के समीप हुआ, जिसके बाद घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों में हरकुपुरा निवासी 35 वर्षीय ऑटो चालक जितेंद्र कुमार राजपूत (पुत्र स्व. राजाराम राजपूत) और उनके 36 वर्षीय साथी सत्येंद्र उर्फ शुकल्ला (पुत्र स्व. रामनारायण) शामिल हैं। सामने से आ रही कार के चालक सिरसा निवासी राहुल (पुत्र सर्वेश कुमार) भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही सीओ आयुषी सिंह और मंडी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।4
- Post by Vipendra pratap Chauhan1
- आगरा के बासौनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव उमरैठा पुरा के चंबल के बीहड में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग लग गई जिससे हवा के साथ बीहड़ में लगातार बढ़ रही आग से ग्रामीणों में मचा हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने आग को बुझाने का किया प्रयास, वन विभाग और पुलिस को दी सूचना दी गई सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के कर्मचारियों ने ग्रामीणों और वन कर्मियों के साथ आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया और आग बुझाने में लग गए 2 से 3 किलोमीटर एरिया में फैली आगको बुझाने का काम किया गया है। लगभग आग पर काबू पा लिया गया है यह पूरी घटना थाना बासौनी क्षेत्र के गांव उमरेठा पुरा का मामला,2
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- चम्बल के बीहड़ों में भीषण आग, वन्य जीवों में मची भगदड़ पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के बसोनी और उमरेठा पूरा इलाके में चम्बल के बीहड़ों में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और वन्य जीव सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम व 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने भी तत्काल सहयोग करते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी थे।1
- भिंड के गोहद में नगर पालिका CMO के साथ पार्षद राजाबेटी के पुत्र के द्वारा मारपीट मामले में प्रभारी CMO का बयान आया सामने1
- जसवंतनगर थाना क्षेत्र में बाईक चोरी की एक और घटना सामने आई है। नगला बांके, पोस्ट धरवार निवासी अमरपाल सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना जसवंतनगर में तहरीर दी है, जिसमें कार्रवाई की मांग की गई है। अमरपाल सिंह के अनुसार उनकी बाईक जसवंतनगर मे स्थित यू.पी. स्टेट वेयर हाउस के मुख्य गेट के सामने खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर आसपास काफी खोजबीन की। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, लेकिन फुटेज साफ न होने के कारण चोर की पहचान नहीं हो सकी। काफी तलाश के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार दोपहर को अमरपाल सिंह ने थाना जसवंतनगर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और अपनी बाइक बरामद करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है।1
- हाथरस जिले के यमुना एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस ने इको को मारी टक्कर,इको गाड़ी में सवार 6 लोगों की हुई मौत ,6 गम्भीर घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया था भर्ती,मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज की कार्यवाही ,दिल्ली से यात्रियों को लेकर धौलपुर राजस्थान जा रही थी एक गाड़ी, बस ने पीछे से मरी थी टक्कर ,ईको में सवार आगरा के बाह क्षेत्र के गांव चौरंगा बीहड निवासी पति-पत्नी की हुई मौत, चार बच्चे सहित एक किशोरी का आगरा में इलाज जारी,हाथरस के कोतवाली सादाबाद के नगला हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई थी घटना।3