Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju.u.p.44
- Raju.u.p.44सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेशJai mata di1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Raju.u.p.441
- सुल्तानपुर जनपद मे गोवंश मौत कांड से सनसनी चौबीस सो अडतालीस घंटों में खुलासे का आश्वासन सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली की सेमरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम माधवपुर टांडा में बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण किनारे खेमतारा के पास सोमवार सुबह खेत में करीब 20 गाय मृत और 5 गाय घायल व बेहोशी की हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने देखा कि कुछ गायें छटपटा रही थीं, जिसके बाद खबर तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सकों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने घायल गायों का उपचार शुरू किया, जबकि मृत गायों का सैंपल लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती घटनाक्रम ने पूरे इलाके में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। करणी सेना के जिला अध्यक्ष अजय सिंह अंबेडकर, निषाद पार्टी के नेता सिद्धार्थ सिंह, सनातनी सुरेंद्र यादव और बजरंग दल के जिला सहसंयोजक यशदीप ठठेर समेत कई लोगों ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर मांग की कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों का जल्द से जल्द खुलासा कर कठोर कार्रवाई की जाए। प्रशासन की ओर से 24 से 48 घंटे के भीतर पूरे प्रकरण का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद प्रशासन, स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से मृत गोवंश का मौके पर ही अंतिम संस्कार कराया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सुल्तानपुर जिले के ब्लॉक और तहसील के आला अधिकारी, सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, ग्राम प्रधान वृजेश कुमार सिंह तथा देवरी तारन पट्टी के ग्राम प्रधान दुर्गेश मिश्रा भी मौजूद रहे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है।4
- अमेठी पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड - एक दिन में दो थानों की पुलिस ने 22 वारंटी गिरफ्तार कर भेजे जेल थाना संग्रामपुर एवं थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा कुल 22 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार अमेठी के थाना संग्रामपुर एवं थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा भिन्न-भिन्न वादों/अभियोगों में कुल 22 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों का नाम व पता- 1. शैलेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र दान बहादुर सिंह निवासी ग्राम भौसिंहपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 55 वर्ष । 2. सीताराम पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम बरतली थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 56 वर्ष । 3. रामकिशोर पुत्र रामनरेश उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम नेवादा कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 4. अमरबहादुर पुत्र रामनरेश उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम नेवादा कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 5. गिरदावर चौहान पुत्र पोटी चौहान उम्र 62 वर्ष निवासी शिवपुरर मजरे करनाईपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 6. पारसनाथ सिंह उर्फ मैकू पुत्र सत्य नरायन सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी नेवादा कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 7. रवीन्द्र पाण्डेय पुत्र माता प्रसाद पाण्डेय उम्र 56 वर्ष निवासी जरौटा थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 8. महेश पुत्र बद्री प्रसाद उम्र 32 वर्ष निवासी भावलपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 9. उमाशंकर पुत्र रामदुलारे उम्र 35 वर्ष निवासी भावलपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 10. गिरिश उर्फ गिर्रऊ पुत्र वीपत उम्र 32 वर्ष निवासी भावलपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 11. दिनेश कुमार पुत्र शिवचरण उम्र 40 वर्ष निवासी भुचकुवारे टीकरमाफी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 12. राम कुमार कोरी पुत्र रामरतन उम्र 52 वर्ष निवासी महसों थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 13. रमेश कोरी पुत्र रामदुलारे उम्र 35 वर्ष निवासी महसों थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 14. यशोदा पत्नी अमर बहादुर उम्र 52 वर्ष निवासी नेवादा कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 15. मीना पत्नी श्रीराम उम्र 45 वर्ष निवासी नेवादा कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । 16. शिवानी शर्मा पुत्री काजू शर्मा निवासी पूरे अजीत मजरे हिम्मतगढ थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 22 वर्ष । थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों का नाम व पता-* 17. मकसूद पुत्र कल्लू उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम जियापुर थाना इन्हौना जनपद अमेठी । 18. गंगा प्रसाद पुत्र रामनारायण उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम शाहीपुर माजरा सातन पुरवा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी । 19. वासिफ अली पुत्र वारिस अली निवासी पुरे शुक्लन मजरे महिया सिंदुरिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी । 20. रामकुमार पुत्र परीदीन उम्र लगभग 49 वर्ष निवासी ग्राम जैतपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी । 21. इलियास पुत्र मुचुर उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी ग्राम शिवरतनगंज थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी। 22. इरशाद पुत्र मुछुर उम्र लगभग 46 वर्ष निवासी ग्राम शिवरतनगंज थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।4
- अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 22 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार 👉अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामपुर और थाना शिवरतनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 22 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 👉पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 👉 इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र और क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना संग्रामपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 16 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें विभिन्न गांवों के आरोपी शामिल हैं, जिनके खिलाफ पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट जारी थे। वहीं थाना शिवरतनगंज पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू की है। 👉पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- अमेठी में युवक को पिस्टल दिखाने के बहाने गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार अमेठी पुलिस को “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पीपरपुर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 45/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित आरोपी सचिन पाण्डेय उर्फ नागेन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम गौरामाफी, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 01 देशी पिस्टल,1 खोखा 2 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।1
- एक भक्त ने सपरिवार मा कालिका का दर्शन करने जमीन में लेटते हुए गया अमेठी विकासखंड के अंतर्गत पिता पुत्र मां कालिका का दर्शन करने जाने के लिए लेट कर यात्रा किया बांसूपुर गांव निवासी संतोष कुमार यादव अपने पुत्र ओम प्रकाश यादव के साथ सोमवार की सुबह तीन बजे मां कालिका धाम जाने के लिए लेट कर यात्रा शुरू किया उनके मन के जयकारा लगाते हुए उनके परिजन रिश्तेदार साथ चल रहे थे उन्होंने बताया कि मां का बुलावा आया है रास्ते में साष्टांग दंडवत करते हुए लेट जाते हैं उसके बाद एक व्यक्ति निशान लगा देता है फिर वही से आगे की यात्रा लेट कर करते हैं इस तरह से कसारा गांव पहुंचने के पहले उनके हाथ पैर जख्मी हो गए जिसमें कपड़ा लपेट करके कालिका माता की जय बोलते हुए यात्रा जारी रखा संतोष कुमार यादव का पुत्र ओम प्रकाश यादव ने बताया वह अपने पिता की इच्छा पूरा करने के लिए उनके साथ लेट करके मां कालका धाम जा रहे हैं3
- सुलतानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र में अकेली रह रही विमलेश देवी की उनके घर में हत्या कर दी गई है। मृतका के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं, जबकि घर में चोरी के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए पाँच टीमें गठित की हैं।1
- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर में एक खेत में 20 मृत और 5 घायल गायें मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द खुलासा व सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने 24-48 घंटे में मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद मृत गोवंश का मौके पर ही अंतिम संस्कार कराया गया।3
- अमेठी में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,देशी पिस्टल व कारतूस बरामद अमेठी पुलिस को “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पीपरपुर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। 👉पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 👉पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 45/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित आरोपी सचिन पाण्डेय उर्फ नागेन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम गौरामाफी, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। 👉तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल, 01 खोखा कारतूस और 02 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।1