बैंक ऑफ इंडिया ने कस्टमर मीट का आयोजन कर ग्राहकों को किया जागरूक साइबर फ्रॉड, बीमा और खाता सुरक्षा की दी जानकारी बैंक ऑफ इंडिया ने कस्टमर मीट का आयोजन कर ग्राहकों को किया जागरूक साइबर फ्रॉड, बीमा और खाता सुरक्षा की दी जानकारी महिदपुर रोड/ बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा द्वारा सोमवार शाम को कस्टमर मीट का आयोजन कर खाताधारकों को जागरूक किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक श्री विनय शाक्य ने बैंक खातों पर मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बचत खाते, चालू खाते और किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की तथा डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के टिप्स दिए। सहायक प्रबंधक संजय ने बताया कि वर्तमान में जालसाजों द्वारा ओटीपी, केवाईसी अपडेट के नाम पर खातों से राशि निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज से सतर्क रहें और अपना ओटीपी, पिन या पासवर्ड किसी के साथ भी शेयर न करें। बैंक कभी भी फोन पर ओटीपी या पासवर्ड नहीं मांगता। किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत बैंक शाखा या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। बीमा विभाग के नदीम ने खातों में नॉमिनी जोड़ने, सावधि जमा पर मिलने वाले ब्याज, होम लोन, व्हीकल लोन, बीमा आदि योजनाओं के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नॉमिनी जोड़ने से भविष्य में खाताधारक के निधन पर परिजनों को क्लेम लेने में आसानी होती है। इस अवसर पर नगर के व्यापारी अवतार सिंह गुर, कुबेर सिंह पंवार, जसप्रीत सिंह मक्कड़, आशीष परमार, पत्रकार दिनेश मंडोवरा, गोपाल उपाध्याय, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार मांगीलाल सोलंकी, बीसी प्रहलाद कारा, मुकेश जायसवाल, शिक्षिका हेमलता उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। अंत में अधिकारियों ने ग्राहकों के सवालों के जवाब दिए और इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित आयोजित करने की बात कही।
बैंक ऑफ इंडिया ने कस्टमर मीट का आयोजन कर ग्राहकों को किया जागरूक साइबर फ्रॉड, बीमा और खाता सुरक्षा की दी जानकारी बैंक ऑफ इंडिया ने कस्टमर मीट का आयोजन कर ग्राहकों को किया जागरूक साइबर फ्रॉड, बीमा और खाता सुरक्षा की दी जानकारी महिदपुर रोड/ बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा द्वारा सोमवार शाम को कस्टमर मीट का आयोजन कर खाताधारकों को जागरूक किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक श्री विनय शाक्य ने बैंक खातों पर मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बचत खाते, चालू खाते और किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की तथा डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के टिप्स दिए। सहायक प्रबंधक संजय ने बताया कि वर्तमान में जालसाजों द्वारा ओटीपी, केवाईसी अपडेट के नाम पर खातों से राशि निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज से सतर्क रहें और अपना ओटीपी, पिन या पासवर्ड किसी के साथ भी शेयर न करें। बैंक कभी भी फोन पर ओटीपी या पासवर्ड नहीं मांगता। किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत बैंक शाखा या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। बीमा विभाग के नदीम ने खातों में नॉमिनी जोड़ने, सावधि जमा पर मिलने वाले ब्याज, होम लोन, व्हीकल लोन, बीमा आदि योजनाओं के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नॉमिनी जोड़ने से भविष्य में खाताधारक के निधन पर परिजनों को क्लेम लेने में आसानी होती है। इस अवसर पर नगर के व्यापारी अवतार सिंह गुर, कुबेर सिंह पंवार, जसप्रीत सिंह मक्कड़, आशीष परमार, पत्रकार दिनेश मंडोवरा, गोपाल उपाध्याय, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार मांगीलाल सोलंकी, बीसी प्रहलाद कारा, मुकेश जायसवाल, शिक्षिका हेमलता उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। अंत में अधिकारियों ने ग्राहकों के सवालों के जवाब दिए और इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित आयोजित करने की बात कही।
- आलोट मंडी से सोयाबीन और गेहूं के ताजा भाव अपडेट देखिए दिनांक के 25 अगस्त 2026 और अवकाश की सूचना इस वीडियो में1
- डग में झमाझम बारिश, नालियां लबालब, सड़कों पर बहा पानी गोवंश पानी में भीकता रहा, डग झालावाड रिपोर्टर अब्दुल अलीम डग। मंगलवार को प्रातः से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11 बजे के बाद अचानक घनघोर घटाएं छा गईं और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश के चलते शहर की नालियां पानी से लबालब भर गईं और कई स्थानों पर पानी सड़कों पर बह निकला। बारिश के दौरान दशहरा मैदान में बेसहारा गोवंश के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने से कई गोवंश बारिश में ही भीगते नजर आए। पानी में भीगने से गोवंश ठंड से कांपते हुए दिखाई दिए। लोगों ने बेसहारा गोवंश के लिए बारिश से बचाव की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। व्यवसायी फारुख खान ने बताया कि बारिश होने से किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि राखी के त्योहार को लेकर भी बाजार में अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है।2
- MP उप निर्वाचन-2026 की तैयारी शुरू: EMS 2.0 ट्रेनिंग और समीक्षा बैठक: 27 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय में V.C. के माध्यम से होगी अहम चर्चा मध्य प्रदेश में आगामी उप निर्वाचन-2026 और चुनावी तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह सक्रिय है। आयोग द्वारा EMS 2.0 (EVM Management System) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।" "राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा आगर जिला कलेक्टर को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और त्रुटिहीन बनाना है।" इस उच्च-स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रूप से इन तीन अहम बिंदुओं पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी: 1. EVM की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC): FLC की डेटा प्रविष्टि (Data Entry) और ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा। 2. प्रथम रैंडमाइजेशन (First Randomization): जिला स्तर पर EVM का प्रथम रैंडमाइजेशन और विधानसभावार आवंटन प्रक्रिया। 3. द्वितीय रैंडमाइजेशन (Second Randomization): मतदान केंद्रवार (Polling Booth-wise) EVM के आवंटन का चरण। आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी EVM नोडल अधिकारी, EVM मास्टर ट्रेनर्स अतः संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की अद्यतन (Updated) जानकारी के साथ, 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अनिवार्य रूप से जुड़ें। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के अनुमोदन से जारी की गई है।1
- *परसुलिया कला में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, फर्जी पंचनामों को लेकर हंगामा* *वैध कनेक्शन के बाद भी थमाए जा रहे भारी-भरकम बिल, किसान संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी* मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत परसुलिया कला परसुलिया कला में बिजली विभाग की मनमानी अब किसानों के सब्र का बांध तोड़ रही है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली और पक्षपातपूर्ण रवैये से त्रस्त किसानों में भारी आक्रोश है। मंगलवार शाम 5 बजे किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में किसानों की बड़ी बैठक हुई, जिसमें बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर भड़ास निकली। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग एक ही वर्ग को टारगेट कर रहा है। *किसानों के 2 बड़े आरोप -* *1. वैध कनेक्शन फिर भी फर्जी पंचनामा:* जिन किसानों के पास वैध कनेक्शन है, उनके भी पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामे बनाए जा रहे हैं। *2. बिल का बोझ:* हर महीने समय पर बिल जमा करने के बावजूद मनमानी राशि के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस शोषण से वे आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं। *किसान संघ की दो टूक चेतावनी -* बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो सुसनेर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। *प्रमुख मांगें :-* 1. फर्जी और पक्षपातपूर्ण तरीके से बनाए गए सभी पंचनामे तुरंत निरस्त किए जाएं। 2. अधिक राशि वाले बिलों की निष्पक्ष जांच कर सही बिल जारी किया जाए। 3. फर्जी पंचनामा बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। 4. किसानों पर हो रहे अत्याचार, शोषण और भेदभाव को तुरंत बंद किया जाए। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राघु सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, जिला कार्यालय मंत्री जगदीश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बने सिंह यादव, जिला जैविक प्रमुख भगवान सिंह, तहसील मंत्री अशोक पाटीदार, जिला युवा संयोजक उमेश पाटीदार, नलखेड़ा तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह जोधा, आगर तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।1
- रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई1
- रक्षाबंधन पर बहनों को जेल में विशेष मुलाकात की सुविधा राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों से मुलाकात एवं रक्षासूत्र बांधने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जेल अधीक्षक दुष्यंत कुमार पगारे ने बताया कि केवल इच्छुक बहनों एवं उनके साथ आने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। बहनों को राखी के लिए चना-चिरोंजी, मिश्री, फूटा हुआ नारियल तथा कंकू-चावल जेल के अंदर ले जाने की छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि बहनों को जेल परिसर के अंदर 15 मिनट तक प्रवेश दिया जाएगा, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांध सकें।1
- किसी भी दुकान में जाइए… आपको हर दूसरी साड़ी बनारसी ही बताई जाएगी। किसी भी दुकान में जाइए… आपको हर दूसरी साड़ी बनारसी ही बताई जाएगी। लेकिन क्या सच में हर बनारसी साड़ी, बनारसी होती है? आखिर असली और नकली की पहचान कैसे होगी? बनारस के एक युवा ने इसी मुश्किल का ऐसा डिजिटल समाधान निकाला है, जो सदियों पुरानी बुनाई की इस विरासत को Technology का नया भरोसा दे रहा है.. बस एक छोटी सी चिप से।1
- Post by Manoj Kumar1
- लोलकी में पहली बार निकली भव्य बाल कांवड़ यात्रा, बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों की आस्था और उत्साह सुसनेर । एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, लोलकी के विद्यार्थियों द्वारा पहली बार भव्य बाल कांवड़ एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण एवं ग्रामवासी शामिल हुए। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ लोलकी के हनुमान मंदिर से जल भरकर किया गया। भगवान शिव के जयकारों के साथ बाल कांवड़िए ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए माधवविलास मंदिर पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को जल अर्पित किया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। * बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों का उत्साह* यात्रा के दौरान बारिश होने के बावजूद बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बारिश से बचाव के विशेष इंतजाम किए गए, ताकि बच्चों की खुशी और आयोजन के उत्साह में कोई बाधा न आए। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत बाल कांवड़ यात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत किया। पूरे गांव से मिले जनसमर्थन ने बच्चों का उत्साह और बढ़ा दिया। यात्रा में 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में नजर आया। कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का आयोजन माधवविलास मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के पश्चात बच्चों सहित यात्रा में शामिल अन्य कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के नवाचारी एवं संस्था प्रभारी अजय जैन सर तथा उनके साथी शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय परिवार का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति, सामूहिकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ना रहा। विद्यालय द्वारा आयोजित इस अनूठी पहल की ग्रामवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। बारिश की बूंदों के बीच बच्चों की आस्था, उत्साह और 'हर हर महादेव' के जयघोष ने लोलकी की इस बाल कांवड़ यात्रा को यादगार बना दिया। 🚩🔱 बोल बम! हर हर महादेव! 🙏🚩1